Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

राष्ट्र निर्माण की हुंकार: CIMS कॉलेज में युवाओं से बोले उदय माहुरकर – संस्कृति सबसे पहले

January 20, 2026
in उत्तराखंड
राष्ट्र निर्माण की हुंकार: CIMS कॉलेज में युवाओं से बोले उदय माहुरकर – संस्कृति सबसे पहले
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। सजग इंडिया एवं भारत हिमालय युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में देहरादून स्थित सीआईएमएस कॉलेज में “राष्ट्र प्रथम, संस्कृति बचेगी तो देश बचेगा” विषय पर एक प्रेरणादायी एवं वैचारिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रवाद के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय सूचना आयुक्त, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं राष्ट्रवादी विचारक उदय माहुरकर मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, जबकि हिमानी वैष्णव, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा भाजपा उत्तराखण्ड, विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन राणा ने की।

You might also like

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

कार्यक्रम की शुरुआत में सीआईएमएस कॉलेज के चेयरमैन एवं शिक्षाविद ललित मोहन जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने सजग इंडिया एवं भारत हिमालय युवा संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में ऐसे वैचारिक और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि कॉलेज भविष्य में भी युवाओं को सही दिशा देने वाले आयोजनों के लिए सदैव मंच उपलब्ध कराता रहेगा।

मुख्य वक्ता उदय माहुरकर ने अपने संबोधन में कहा कि यदि देश को सुरक्षित और मजबूत बनाना है तो सबसे पहले उसकी संस्कृति की रक्षा करनी होगी। उन्होंने बच्चों और युवाओं पर सोशल मीडिया के बढ़ते नकारात्मक प्रभावों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर सख्त नियंत्रण आवश्यक है। साथ ही उन्होंने पोर्न वेबसाइटों एवं अश्लील सामग्री के निर्माण और प्रसारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता पर बल दिया।

उदय माहुरकर ने कहा कि देश में बढ़ती दुष्कर्म जैसी घटनाओं के पीछे पोर्न सामग्री एक बड़ा कारण बन रही है, जो युवाओं की मानसिकता को विकृत करती है। उन्होंने समाज से आत्ममंथन की अपील करते हुए कहा कि हमारी जीवनशैली, आचरण और पहनावा सभ्य व मर्यादित होना चाहिए, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाए और सांस्कृतिक मूल्य सुदृढ़ हों।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जगमोहन राणा ने युवाओं से भारतीय संस्कृति को अपनाने और उसे आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति हमारी पहचान है और आधुनिकता के साथ-साथ युवाओं को अपनी जड़ों से जुड़े रहना चाहिए। उन्होंने महिलाओं के सम्मान, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों पर भी अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर भारत हिमालय युवा संगठन के अध्यक्ष अंशुमन, डॉ. अंजना गुसाई, कर्नल जे.एस. नेगी, मेजर ललित सामंत, देवल शर्मा, लोकगायक रोहित चौहान, यूसर्क की पूर्व निदेशक प्रो. डॉ. अनीता रावत, राष्ट्रकवि श्रीकांत श्री सहित विभिन्न सामाजिक एवं वैचारिक संगठनों से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कॉलेज के 800 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही एक सशक्त, सुरक्षित और संस्कारित भारत का निर्माण संभव है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र प्रथम और संस्कृति संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया।

Tags: An inspirational program on “Nation FirstCulture Saves the Nation” was organized at CIMS College Dehradun with Uday Mahurkar as chief speaker

Previous Post

देवी-देवताओं पर टिप्पणी का मामला: हाईकोर्ट ने ज्योति अधिकारी की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Next Post

बड़ी खबर : हॉस्टल में बर्बरता के बाद मचा हड़कंप, एचएनबी विवि ने कसनी शुरू की नकेल

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

by Seemaukb
February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

by Seemaukb
February 6, 2026
Next Post
बड़ी खबर : हॉस्टल में बर्बरता के बाद मचा हड़कंप, एचएनबी विवि ने कसनी शुरू की नकेल

बड़ी खबर : हॉस्टल में बर्बरता के बाद मचा हड़कंप, एचएनबी विवि ने कसनी शुरू की नकेल

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

उत्तरकाशी में बड़ा हादसा: एयरोट्रांस कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 की मौत, 1 गंभीर घायल

उत्तरकाशी में बड़ा हादसा: एयरोट्रांस कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 की मौत, 1 गंभीर घायल

May 8, 2025
सरकार पर नहीं रहा जनता का विश्वास :-गोलज्यू देवता के दरबार में पहुंच रही न्याय की अर्जियां

सरकार पर नहीं रहा जनता का विश्वास :-गोलज्यू देवता के दरबार में पहुंच रही न्याय की अर्जियां

February 19, 2024

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.