Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

आज भी अधर में लटकी पड़ी है भीमताल में सार्वजनिक पुस्तकालय खोलने की दशकों पुरानी मांग

December 17, 2025
in उत्तराखंड
आज भी अधर में लटकी पड़ी है भीमताल में सार्वजनिक पुस्तकालय खोलने की दशकों पुरानी मांग
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भीमताल,  उत्तराखंड के नैनीताल जिले का प्रसिद्ध पर्यटन नगर भीमताल आज शिक्षा और पर्यटन का महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है, लेकिन विडंबना यह है कि यहां अब तक एक भी स्थायी सार्वजनिक पुस्तकालय स्थापित नहीं हो सका है। साहित्य प्रेमियों, विद्यार्थियों और बुद्धिजीवियों की यह मांग दशकों से अधर में लटकी हुई है।

नगर पंचायत गठन के साथ हुई थी पुस्तकालय की शुरुआत

भीमताल नगर पंचायत का गठन लगभग पांच दशक पूर्व हुआ था। तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष स्व. बी.डी. जोशी के कार्यकाल में नगर पंचायत कार्यालय परिसर में एक सार्वजनिक पुस्तकालय की स्थापना की गई थी। उस समय क्षेत्र के सांसद रहे पं. नारायण दत्त तिवारी ने सांसद निधि से लगभग डेढ़ लाख रुपये की धनराशि पुस्तकालय के लिए स्वीकृत की थी।

You might also like

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

नए भवन के साथ बंद हो गया पुस्तकालय

नगर पंचायत का नया भवन बनने के बाद दुर्भाग्यवश पुस्तकालय की पुनर्स्थापना नहीं हो सकी। परिणामस्वरूप वर्षों से यह महत्वपूर्ण सुविधा पूरी तरह बंद पड़ी है। इसके चलते स्थानीय लोगों को अध्ययन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और साहित्यिक सामग्री के लिए हल्द्वानी या अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है।

शिक्षा का हब बनता भीमताल, लेकिन पुस्तकालय नहीं

आज भीमताल में कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान संचालित हो रहे हैं और नगर तेजी से शैक्षणिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। इसके बावजूद सार्वजनिक पुस्तकालय का अभाव छात्रों, शोधार्थियों, बुजुर्गों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, पूर्व सैनिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए एक बड़ी समस्या बना हुआ है।

मुख्य सचिव को भेजा गया मांग पत्र

इसी क्रम में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर भीमताल में शीघ्र एक आधुनिक सार्वजनिक पुस्तकालय स्थापित करने की मांग की है। पत्र में उन्होंने नगर की शैक्षणिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आवश्यकताओं को रेखांकित करते हुए पुस्तकालय को समय की मांग बताया है।

क्षेत्रवासियों को अब भी उम्मीद

क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि शासन-प्रशासन उनकी वर्षों पुरानी मांग पर गंभीरता से विचार करेगा और भीमताल को जल्द ही एक सुव्यवस्थित, आधुनिक और सर्वसुलभ सार्वजनिक पुस्तकालय की सौगात मिलेगी। इससे न केवल स्थानीय नागरिकों को लाभ होगा, बल्कि भीमताल की पहचान एक शैक्षणिक और सांस्कृतिक नगर के रूप में भी मजबूत होगी।

Tags: Bhimtal Nagar PanchayatBhimtal Public LibraryNainital newsPublic Library DemandUttarakhand education newsभीमताल पुस्तकालय

Previous Post

पत्रकार पंकज मिश्रा हत्याकांड: अमित सहगल सहित दो आरोपी गिरफ्तार, डॉक्टरों के पैनल से दोबारा हुआ पोस्टमार्टम

Next Post

Uttarakhand Air Pollution: खतरनाक स्तर पर पहुंची दून की हवा, AQI 300 के करीब, दिल्ली जैसी स्थिति

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

by Seemaukb
February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

by Seemaukb
February 6, 2026
Next Post
Uttarakhand Air Pollution: खतरनाक स्तर पर पहुंची दून की हवा, AQI 300 के करीब, दिल्ली जैसी स्थिति

Uttarakhand Air Pollution: खतरनाक स्तर पर पहुंची दून की हवा, AQI 300 के करीब, दिल्ली जैसी स्थिति

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: पढ़िए ट्रांसफर एक्ट क़ो लेकर नया आदेश

बड़ी खबर: पढ़िए ट्रांसफर एक्ट क़ो लेकर नया आदेश

August 1, 2022
बड़ी खबर: डोईवाला पुलिस द्वारा अवैध खनन मे पिकअप को किया सीज

बड़ी खबर: डोईवाला पुलिस द्वारा अवैध खनन मे पिकअप को किया सीज

August 28, 2023

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.