You might also like
उत्तराखंड के किसानों को नई दिशा देने की ओर बढ़ते हुए किसान मंच ने एक अहम निर्णय लिया है। संगठन ने चंदन सिंह, निवासी ग्राम भटकोट, चौखुटिया, जनपद अल्मोड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। यह घोषणा किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष किसान पुत्र कार्तिक उपाध्याय ने की, जिन्होंने चंदन सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपा।
प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक उपाध्याय ने कहा,
“देश अमृतमहोत्सव की ओर बढ़ रहा है, लेकिन उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों के किसान आज भी मूलभूत सुविधाओं और आधुनिक कृषि यंत्रों से वंचित हैं। यह विडंबना है कि देश की प्रगति में भागीदार हमारे किसान आज भी संघर्षरत हैं। किसान मंच आने वाले समय में पूरे प्रदेश में ऊर्जावान किसानों की एक टीम तैयार करेगा, जो किसानों की समस्याओं को सीधे सरकार और प्रशासन तक पहुंचाएगी।”
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन सिंह ने संगठन का आभार प्रकट करते हुए कहा,
“आज जब राज्य की राजनीति में किसान चर्चा से बाहर हो चुके हैं, ऐसे में किसान मंच एक नई उम्मीद लेकर आया है। हम हर मंच पर किसानों की आवाज़ बुलंद करेंगे और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष तेज़ करेंगे।”
इस नई नियुक्ति के साथ ही किसान मंच उत्तराखंड में संगठन विस्तार की ओर बढ़ चुका है, और इसे राज्य में किसान आंदोलन के नए चरण की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।