Wednesday, March 11, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर : धामी सरकार ने जनता से किये वादों को पूरा करने के लिए एक माह में लिये महत्वपूर्ण फैसले

April 24, 2022
in राजनीती
बिग ब्रेकिंग: नौकरशाही में बड़े बदलाव की तैयारी!!
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखण्ड में धामी सरकार ने अपना एक माह का कार्यकाल पूरा कर लिया है।  मुख्यमंत्री धामी का जोर प्रशासनिक सुधार और सुशासन पर रहा। भ्रष्टाचारियों की सीधी शिकायत के लिए भ्रष्टाचार मुक्त एप-1064′ भी लॉच किया गया। समान नागरिक संहिता को लागू करने और बाहरी नागरिकों के वैरिफिकेशन पर की गई ठोस पहल की गई है।

You might also like

गैरसैंण में गरमाएगा सदन: बजट सत्र के दूसरे दिन 600 सवाल, कई अहम अध्यादेश होंगे पेश

गैरसैंण में गूंजे सियासी सुर: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश करेगी धामी सरकार, सत्र से पहले कांग्रेस का हंगामा

हरिद्वार में आज अमित शाह का बड़ा दौरा, वैरागी द्वीप में जनसभा और नेताओं संग मंथन

मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने पहली कैबिनेट में समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर चुनाव से पूर्व किए अपने वायदे को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। धामी 2.0 सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य में समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन के लिये विशेषज्ञों की समिति बनाई जाएगी। न्यायविदों, सेवानिवृत्त जजों, समाज के प्रबुद्ध जनों और अन्य स्टेकहाल्डर्स की एक कमेटी गठित की जाएगी जो कि उत्तराखण्ड राज्य के लिये यूनिफार्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करेगी।

धामी सरकार ने एक महीने का कार्यकाल में उत्तराखण्ड में वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत अब पात्र पति व पत्नी दोनों को लाभ मिल सकेगा। इतना ही नहीं वृद्धावस्था, निराश्रित विधवा भरण पोषण अनुदान तथा दिव्यांग पेंशन योजना के अंतर्गत प्रदत्त दर 1200 रूपये प्रतिमाह में 300 रूपये की वृद्धि की गई है। अब इनमें प्रतिमाह 1500 रूपये पेंशन प्राप्त होगी।

इसी एक महीने में केंद्र सरकार ने एन.एच. 72 के पांवटा साहिब-बल्लूपुर (देहरादून) खण्ड के उन्नयन और फोर लेन के निर्माण के लिये 1093.01 करोड़ रूपये के बजट की स्वीकृति दी है। पर्वतीय क्षेत्रों में रोपवे नेटवर्क निर्माण के लिये पर्वत माला परियोजना का खाका तैयार कर लिया गया है।

नगरीय क्षेत्रों में ट्रेफिक समस्या को दूर करने के लिये पार्किंग सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। सर्फेस पार्किंग के साथ ही मल्टीस्टोरी पार्किंग, केविटी पार्किंग व टनल पार्किंग भी विकसित किये जाने की योजना है। महिला सशक्तीकरण धामी सरकार की प्राथमिकता में है। महिला स्वयं सहायता समूहों की सहायता के लिये एक विशेष कोष गठित करने का निर्णय ले लिया गया है।

चुनाव पूर्व जनता से किया गया तीन सिलेण्डर मुफ्त देने के वायदे को पूरा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले उत्तराखण्ड राज्य में संचार नेटवर्क की अहमियत धामी सरकार को पता है। लिहाजा, उत्तराखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में 4 जी/5 जी मोबाईल नेटवर्क एवं हाई स्पीड ब्राडबैंड व फाइबर इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध करायी जाने का प्रस्ताव बन चुका है। किसानों का सामाजिक स्तर उठाने और उनकी आय दोगुना करने के उद्देश्य से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर ‘सीएम किसान प्रोत्साहन निधि’ की शुरूआत की जा रही है। साथ ही धामी सरकार उत्तराखण्ड को जैविक प्रदेश बनाना चाहती है, इसके लिए एक अखिल भारतीय बाजार बनाने को ‘उत्तराखण्ड आर्गेनिक्स ब्रांड’ बनाया जा रहा है।

एक महीने में मुख्यमंत्री धामी ने अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों से पलायन रोकने और सुविधायें मुहैया करवाने की जोरदार पहल की है। इसके तहत ‘हिम प्रहरी योजना’ के जरिए राज्य के भूतपूर्व सैनिकों एवं युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के निकटवर्ती जिलों में बसने के लिये सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी सुशासन पर कड़ा संदेश दे चुके हैं। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस उनकी सरकार की प्राथमिकता है। भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए भ्रष्टाचार मुक्त एप-1064 का शुभारम्भ किया गया है।

स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दे रहे हजारों पर्यावरण मित्रों का एक दिन का मानदेय बढ़ाकर 500 रूपये कर दिया गया है। इसके अलावा, कारवां टूरिज्म द्वारा पर्यटकों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए पॉलिसी बनाने का काम तेजी से आगे बढ़ जा रहा है। लम्बे समय से चली आ रही मांग पूरी करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने शिक्षा मित्रों के मासिक मानदेय 15 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपए किया है। धामी जनता से सीधा संवाद बनाए हुए हैं, एक माह की अवधि में मुख्यमंत्री लगातार आमजन से मिलकर उनकी शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं।

Tags: CM Dhami newslatest Uttarakhand cm dhami news in Hinditoday's latest CM Dhami newsUttrakhand latest CM Dhami news
Previous Post

दुखद: गंगा में डूबे 2 युवक, एसडीआरएफ की टीम ने शुरू किया रेस्क्यू

Next Post

दुःखद : ड्यूटी के दौरान देवभूमि का लाल हुआ शहीद

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

गैरसैंण में गरमाएगा सदन: बजट सत्र के दूसरे दिन 600 सवाल, कई अहम अध्यादेश होंगे पेश
राजनीती

गैरसैंण में गरमाएगा सदन: बजट सत्र के दूसरे दिन 600 सवाल, कई अहम अध्यादेश होंगे पेश

by Seemaukb
March 10, 2026
गैरसैंण में गूंजे सियासी सुर: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश करेगी धामी सरकार, सत्र से पहले कांग्रेस का हंगामा
राजनीती

गैरसैंण में गूंजे सियासी सुर: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश करेगी धामी सरकार, सत्र से पहले कांग्रेस का हंगामा

by Seemaukb
March 9, 2026
Next Post
दुःखद :   ड्यूटी के दौरान देवभूमि का लाल हुआ शहीद

दुःखद : ड्यूटी के दौरान देवभूमि का लाल हुआ शहीद

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर : पिथौरागढ़ जिले के नगर क्षेत्र में 3 दिन बंद रहेंगे स्कूल,आदेश जारी

बड़ी खबर : पिथौरागढ़ जिले के नगर क्षेत्र में 3 दिन बंद रहेंगे स्कूल,आदेश जारी

November 20, 2024
Pension Scheme 2025: वृद्ध, विधवा और दिव्यांग को मिलेगी बढ़ी पेंशन — नए नियम लागू

Pension Scheme 2025: वृद्ध, विधवा और दिव्यांग को मिलेगी बढ़ी पेंशन — नए नियम लागू

December 10, 2025

Don't miss it

देहरादून में ऐतिहासिक नगर परिक्रमा: पुष्प वर्षा के बीच गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे
उत्तराखंड

देहरादून में ऐतिहासिक नगर परिक्रमा: पुष्प वर्षा के बीच गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे

March 10, 2026
दून में गैस सप्लाई लड़खड़ाई: दो दिन का बैकलॉग, कमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई पर रोक
उत्तराखंड

दून में गैस सप्लाई लड़खड़ाई: दो दिन का बैकलॉग, कमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई पर रोक

March 10, 2026
Jhande Ji Mela 2026: नगर परिक्रमा में गूंजा गुरु का जयकारा, भक्ति से सराबोर हुआ दून
उत्तराखंड

Jhande Ji Mela 2026: नगर परिक्रमा में गूंजा गुरु का जयकारा, भक्ति से सराबोर हुआ दून

March 10, 2026
गैरसैंण में गरमाएगा सदन: बजट सत्र के दूसरे दिन 600 सवाल, कई अहम अध्यादेश होंगे पेश
राजनीती

गैरसैंण में गरमाएगा सदन: बजट सत्र के दूसरे दिन 600 सवाल, कई अहम अध्यादेश होंगे पेश

March 10, 2026
पोस्टमैनों का फूटा गुस्सा: IDC सेंटर, बीट बदलाव और बकाया भुगतान को लेकर उठाई आवाज
उत्तराखंड

पोस्टमैनों का फूटा गुस्सा: IDC सेंटर, बीट बदलाव और बकाया भुगतान को लेकर उठाई आवाज

March 10, 2026
नशे को ना, खेल को हां” थीम पर CIMS-UIHMT कॉलेज में चार दिवसीय स्पोर्ट्स मीट शुरू
उत्तराखंड

नशे को ना, खेल को हां” थीम पर CIMS-UIHMT कॉलेज में चार दिवसीय स्पोर्ट्स मीट शुरू

March 10, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • देहरादून में ऐतिहासिक नगर परिक्रमा: पुष्प वर्षा के बीच गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे
  • दून में गैस सप्लाई लड़खड़ाई: दो दिन का बैकलॉग, कमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई पर रोक
  • Jhande Ji Mela 2026: नगर परिक्रमा में गूंजा गुरु का जयकारा, भक्ति से सराबोर हुआ दून

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.