Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही : इस विभाग में अनियमितता पाए जाने पर किया अधिकारी को निलंबित

January 5, 2024
in उत्तराखंड
बड़ी खबर : पुलिस के वाहन से टकराई वैन,सिपाही ने गुस्से में फोड़ा युवक का सिर
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही : इस विभाग में अनियमितता पाए जाने पर किया अधिकारी को                                          निलंबित 

देहरादून: कृषि विभाग में बड़ी अनियमितता पाए जाने पर धामी सरकार ने एक अधिकारी को निलंबत कर दिया है, वहीं प्रकरण में संलिप्त अन्य अधिकारियों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

You might also like

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

मामले में सचिव कृषि विनोद कुमार सुमन ने जनपद देहरादून के रायपुर के कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी राजदेव पंवार को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में बरती गई अनियमितता पर निलंबन के आदेश जारी किए है।

इसके अतिरिक्त महानिदेशक कृषि को निर्देशित किया गया है कि, तत्काल प्रकरण में संलिप्त न्याय पंचायत प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी और सेवानिवृत विकासखंड प्रभारी विनोद धस्माना का स्पष्टीकरण प्राप्त कर नियम अनुसार विभागीय करवाई की जाए।

सचिव की ओर से जारी आदेश में मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह को योजना का सत्यापन/ निरीक्षण न करने और अपने दायित्वों में लापरवाही करने के कारण 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।

ये था मामला…

देहरादून: मंत्री गणेश जोशी के विभाग में एक बार फिर भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। यह पहली बार नही जो कि मंत्री के विभाग पर सवाल खड़े हुए हों। इससे पहले भी मंत्री के उद्यान विभाग पर भी भ्रष्टाचार के गंभीर मामले सामने आए है। उद्यान विभाग में लाखों का घोटाला किया गया। यहां पौधरोपण में गड़बडियां की गई हैं। विभाग की ओर से एक ही दिन में वर्कऑर्डर जारी कर उसी दिन जम्मू कश्मीर से पेड़ लाना दिखाया गया है। इसका भुगतान भी कर दिया गया। मामले में जहां पर विभागिय मंत्री अपनों को बचाते नजर आए तो वहीं जब सवाल उठे तो सीएम धामी को खुद कमान संभालनी पड़ी। 

सीएम ने एक्शन लेते हुए लगातार बचते चले आ रहे उद्यान विभाग के निदेशक हरमिंदर सिंह बवेजा को सस्पेंड करने के आदेश दिए। इतना ही नहीं पुरोला से बीजेपी विधायक दुर्गेश्वर लाल ने उद्यान विभाग के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने उद्यान विभाग की नर्सरी की दयनीय व उजाड़ हालत से पर्दा उठाते हुए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। पार्टी के नेता ने ही विभागिय मंत्री व निदेशक को जिम्मेदार ठहराया। पर जहां उनकी पार्टी और सीएम भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते है तो वहीं शायद विभागिय मंत्री भ्रष्टाचियों को संरक्षण देते है तभी एक बार फिर विभाग में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है।

अब सवाल ये उठता है कि इस मामले में मंत्री जोशी खुद एक्शन लेगें या हमेशा की तरह सीएम को एक्शन लेना पड़ेगा। पर हो जो भी मामले में मंत्री और सरकार की किरकिरी हो रही है।

कृषि विभाग का अजब-गजब कारनामा सामने आया है। क्या बाबू क्या साहब क्या आका किसानों पर डाका सब पर करप्शन के छींटे गिरते नजर आ रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं कृषि मंत्री गणेश जोशी के विभाग की, जिसपर कई गम्भीर आरोप लगे हैं। जिम्मेदार अधिकारी पर किसानों का पैसे डकारने का अरोप लगा है। आरोप तो यहां तक भी है कि कई मृत किसानों का पैसे भी मिल बांट कर खा लिया गया है।

यह बड़ा खुलासा उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने किया है। दसौनी ने कहा की उत्तराखंड में अब तक के सबसे अजीबो-गरीब घोटाले की बानगी हैं की राजधानी देहरादून में विभागीय मंत्री के नाक के नीचे उनकी विधानसभा में इतने बड़े घोटाले को अंजाम दिया गया है ।प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए राज्य में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में हुए घोटालों का पर्दाफाश कर निम्न बिन्दुओं की ओर पत्रकारों का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा किः-
राज्य में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में आपसी मिली भगत से 1.5 करोड़ खा गए अधिकारी और निजी कंपनी।
दसौनी  ने आरोप लगाया कि विभागीय मंत्री की विधानसभा में इस बड़े कारनामों को अंजाम दिया गया है और यह बिना मंत्री के संरक्षण या सांठ गांठ के संभव नहीं है।
दसौनी ने बताया की सूचना के अधिकार में मिली जानकारी के अनुसार 200 किसानों के अधिकारों पर डाला गया डाका, फर्जी साइन कर निकाल लिए पैसे। दसौनी ने बताया कि 2022-23 के वित्तीय वर्ष 31 मार्च को खत्म होने से पहले 28 मार्च 2023 को एक ही मोहर और एक ही दिन 200 खातों में डेढ़ करोड़ रुपया ट्रांसफर कर दिया गया। दसौनी के अनुसार मृत किसानो के भी कर दिए गए साइन, और तो और अनपढ़ महिला है लेकिन सत्यापन पर अंग्रेजी में साइन?? एक ही दिन में 200 किसानों का सत्यापन, एक ही वकील की मुहर, सत्यापन का एक भी फोटो मौजूद नही जबकि नियमानुसार फील्ड में जाकर करना होता हैं सत्यापन। किसानों के घर पानी नहीं हैं लेकिन लाखो के पाइप और फुव्वारे फेंक गए अधिकारी। कृषि विभाग के विधानसभा, ब्लॉक और न्यायपंचयात स्तर के अधिकारियों और निजी कंपनी की मिलीभगत का मामला। मामले में 4 से 6 अलग अलग कंपनियों की संलिप्तता, सभी कंपनियां एक ही व्यक्ति या रिश्तेदारों की होने की संभावना। मामला पूरी तरह से विभागीय मंत्री की विधानसभा से जुड़ा हैं उसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नही, क्या मंत्री की शह पर सब हुआ है?

दसोनी ने प्रदेश के मुखिया का आह्वान करते हुए कहा कि यदि मुख्यमंत्री धामी स्वयं को भ्रष्टाचार पर चोट करने वाला और जीरो टॉलरेंस का मुख्यमंत्री कहते हैं तो उन्हें चुनौती है कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की सच्चाई प्रदेश की जनता के सामने रखें, उसमें किस तरह से पैसे की बंदर बाट हो रही है और किसानों के अधिकार और हक का पैसा मारा जा रहा है इसको जनता के सामने रखें। दसौनी ने यह भी कहा कि जो भी मंत्री विधायक या अधिकारी गरीब किसानों के हक् का पैसा या निवाला खा रहे हैं उनका जमीर किस हद तक मर चुका होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है दसौनी ने कहा की क्योंकि योजना का नाम प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना है इसलिए डबल इंजन के मंत्री और विधायक किस तरह से प्रधानमंत्री के नाम पर बट्टा लगा रहे हैं यह प्रधानमंत्री कार्यालय को संज्ञान लेना चाहिए।

 

Tags: CM Dhami news in Hindicm Dhami news in Uttarakhanddehradun kirsi vibhag Newslatest Uttarakhand CM dhami news Hindi Samachar

Previous Post

बिग ब्रेकिंग : 9 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए सहायक लेखाकार गिरफ्तार

Next Post

बड़ी खबर : किसानों की शिकायत पर डीएम ने कराई कृषि विभाग में अनियमितताओं की जांच। अधिकारी निलंबित

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

by Seemaukb
February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

by Seemaukb
February 6, 2026
Next Post
इस सर्दी, लाएं बदलाव अपने अनुपयोगी गरम कपड़े जरूरतमंद लोगों को भेंट करें,जिलाधिकारी

बड़ी खबर : किसानों की शिकायत पर डीएम ने कराई कृषि विभाग में अनियमितताओं की जांच। अधिकारी निलंबित

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अलंकरण समारोह में छात्र परिषद ने ली शपथ

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अलंकरण समारोह में छात्र परिषद ने ली शपथ

February 16, 2024
बड़ी खबर : तिरंगे का अपमान करने वाले पर पुलिस ने कसा शिकंजा। देखिए वीडियो

बड़ी खबर : तिरंगे का अपमान करने वाले पर पुलिस ने कसा शिकंजा। देखिए वीडियो

April 10, 2022

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीती
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • हादसा
  • क्रिकेट
  • नौकरी
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.