ठंड बढ़ते ही वायरल बीमारियों में इजाफा – डॉक्टरों की चेतावनी
चिकित्सकों के अनुसार, नवंबर और दिसंबर के माह में वायरल संक्रमण तेज़ी से फैलता है। मौसम परिवर्तन के दौरान छोटी सी लापरवाही भी सर्दी-जुकाम, बुखार और फ्लू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ा देती है।
विशेषज्ञों ने कहा कि इस समय इम्यूनिटी कमजोर होने पर बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग जल्दी संक्रमण की चपेट में आते हैं।
ठंडी चीजों से दूरी और गर्म कपड़ों की सलाह
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने नागरिकों को सलाह देते हुए कहा कि इस मौसम में ठंडी चीजों का सेवन कम करें और खुद को गर्म रखें। छोटे बच्चों के अभिभावकों को सलाह दी गई है कि स्कूल भेजते समय बच्चों को गर्म कपड़े, दस्ताने और टोपी अवश्य पहनाएं।
अस्पतालों में मरीजों को विटामिन–सी से भरपूर फल जैसे—
-
संतरा
-
नींबू
-
आंवला
-
मौसमी
का नियमित सेवन करने के लिए कहा जा रहा है। हालांकि विशेषज्ञों ने ठंड में केला और अमरूद न खाने की भी हिदायत दी है।
वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.के. झा की महत्वपूर्ण सलाह
एमबीबीएस, डीसीएच, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी व संयुक्त निदेशक (बाल रोग विशेषज्ञ) डॉ. एस.के. झा ने बताया:
-
ठंड और मौसम परिवर्तन के कारण वायरल इंफेक्शन और फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।
-
छोटे बच्चों को अधिक से अधिक गर्म कपड़े पहनाना जरूरी है।
-
बच्चों को स्कूल दस्ताने और गर्म टोपी पहनाकर भेजें।
-
ठंडा पानी बिल्कुल न पिएं।
-
ताजे फलों का सेवन बढ़ाएं, लेकिन केले और अमरूद से दूरी रखें।
उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए सावधानी ही बचाव है।











Discussion about this post