Saturday, November 15, 2025
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर: यहां पर महिलाओं को बंधक बनाकर बदमाशों ने की लूट।गहने और रुपये लेकर हुए फरार

April 12, 2023
in क्राइम
बड़ी खबर: यहां पर महिलाओं को बंधक बनाकर बदमाशों ने की लूट।गहने और रुपये लेकर हुए फरार
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: उत्तराखंड में आय दिन लूट की खबरें सामने आती रहती हैं थमने का नाम नहीं ले रही वही खबर राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी से सामने आ रही है जहां पर बदमाशों ने एक घर पर महिलाओं को बंधक बनाकर दिनदहाड़े जेवर और नगदी लूट कर फरार हो गए।

बता दे कि बदमाशों ने हथियारों के बल पर महिलाओं से जेवर और नकदी लूट ली। घर पर मौजूद महिला ने जब शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी तो बदमाश वहां से भाग गए।

You might also like

MDDA का बड़ा ऑपरेशन: बंशीधर तिवारी बोले—अब देहरादून में अवैध निर्माण वालों की खैर नहीं

Uttarakhand News: 26 महीने में कंप्यूटर ऑपरेटर ने किया ‘सिस्टम हैक’ जैसा खेल; विभाग में मचा हड़कंप

Big breking: करोड़ों के लेनदेन पर टूटा आयकर विभाग का हंटर, शहर के कई रसूखदारों के यहां एक साथ कार्रवाई

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पता चला कि बदमाश स्कूटर और मोटरसाइकिल पर सवार होकर हरिद्वार की तरफ भागे हैं। मामले में पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात नेहरू कॉलोनी सी ब्लॉक स्थित वीके अग्रवाल के घर हुई।

आपको बता दे कि अग्रवाल कुछ साल पहले एमडीडीए से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह वर्तमान में डायलिसिस पर चल रहे हैं और घर में ही बिस्तर पर रहते हैं। उनके बेटे संदीप अग्रवाल क्षेत्र में ही सेंट एनी नाम का पब्लिक स्कूल चलाते हैं।

संदीप रोज की तरह मंगलवार को भी स्कूल में ही थे। घर पर उनके पिता, मां सुनीता अग्रवाल, पत्नी निमिषा अग्रवाल और बहन रश्मि अग्रवाल मौजूद थीं। निमिषा घर के ऊपरी हिस्से में थीं। दोपहर करीब 12 बजे एक व्यक्ति ने उनका दरवाजा खोला और सीधे अंदर घुस गया। उसने तमंचे से सुनीता और रश्मि को डराकर बंधक बना लिया। उसके पीछे से तीन और बदमाश घर के अंदर घुसे।

तीनों बदमाशों के हाथ में चाकू थे। बदमाशों ने महिलाओं को डराते हुए कीमती चीजें मांगी। दोनों मां बेटी बेहद डर गईं और सुनीता ने अपने हाथों से चार सोने के कड़े और कुंडल निकालकर बदमाशों को दे दिए। इसके बाद एक बदमाश ने रश्मि के हाथों से भी तीन अंगूठियां निकाल लीं। इसके बाद बदमाशों ने दोनों को कमरों में चलने के लिए कहा। वहां से उनके पर्स में रखे 12500 रुपये (सुनीता के 2500 और रश्मि के 10000 रुपये) भी ले लिए।

जब मदद के लिए चिल्लाई निमिषा तो भागे बदमाश

घर के ऊपरी तल पर मौजूद निमिषा ने जब शोर शराबा सुना तो वह घबरा गई। उन्होंने स्कूल के एक कर्मचारी और इसके बाद पति को फोन किया। इसके बाद खिड़की से भी मदद के लिए चिल्लाई। बदमाश निमिषा की आवाज सुनकर घर से भाग गए। निमिषा ने इसके बाद पुलिस को सूचना दी। इस पर एसपी सिटी सरिता डोबाल, सीओ सदर पंकज गैरोला आदि पहुंच गए। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि संदीप अग्रवाल की शिकायत पर लूट का मुकदमा नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज कर लिया गया है। एक सीसीटीवी कैमरे में बदमाश हरिद्वार की ओर जाते दिख रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

बदमाशों से रश्मि ने छीना मोबाइल

बदमाशों ने सबसे पहले वहां मौजूद लोगों के मोबाइल अपने पास रख लिए थे। जाते वक्त एक बदमाश इन सभी मोबाइलों को ले जाने लगा, लेकिन रश्मि ने बहादुरी दिखाते हुए घर से निकलते समय बदमाश के हाथ से मोबाइल छीन लिए। बदमाश घर में कुल नौ मिनट रहे। 12.07 पर घर में घुसे और 12.16 बजे वहां से भाग निकले। पुलिस इसी बीच के टावर लोकेशन के आधार पर मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है। ताकि, क्षेत्र में आए नंबरों की जांच की जा सके।

बदमाश बोले नहीं पहुंचाएंगे नुकसानहम भी आगरा से हैं

परिजनों ने जो बात पुलिस को बताई उससे लग रहा है कि बदमाश घर और परिवार के बारे में पहले से जानते थे। इसके लिए उन्होंने काफी रेकी भी की होगी। सुनीता अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि बदमाश कह रहे थे कि हम भी आगरा से हैं, तुम्हें नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। अग्रवाल परिवार भी 1986 में आगरा से आकर देहरादून में बसा था।

निमिषा ने खुद किया कमरे में बंद 

निमिषा ने बताया कि 12.07 बजे वह अपने एक दोस्त से बात कर रही थी। इसी बीच नीचे से आई आवाज सुनी। उन्हें यह समझने में देर न लगी कि घर में बदमाश आ गए हैं। ऐसे में वह नीचे नहीं गई। उन्होंने सूझबूझ का परिचय दिया और खुद को कमरे में बंद कर लिया। उसने वहां से पहले अपने स्कूल के कर्मचारी गुड्डू को फोन किया। इसके बाद पति को। कुछ देर बाद ही वह बालकनी में आ गईं। यहां उन्होंने सड़क से गुजरते एक पुलिसकर्मी को देखा तो मदद की गुहार लगाई। पुलिसकर्मी अंदर आया, लेकिन तब तक बदमाश वहां से जा चुके थे।

Tags: Crime news in dehradunlatest Uttarakhand crime news in Hinditoday's latest dehradun crime news in HindiUttarakhand broadcast
Previous Post

बड़ी खबर: जिला कोर्ट के बाहर दो समुदाय में हुई मारपीट। वीडियो वायरल

Next Post

हादसा: वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा।एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बड़ी खबर: बंशीधर तिवारी के एक्शन से हिले माफ़िया, देहरादून–ऋषिकेश में चला बुलडोज़र
क्राइम

MDDA का बड़ा ऑपरेशन: बंशीधर तिवारी बोले—अब देहरादून में अवैध निर्माण वालों की खैर नहीं

by Seemaukb
November 14, 2025
Uttarakhand News: 26 महीने में कंप्यूटर ऑपरेटर ने किया ‘सिस्टम हैक’ जैसा खेल; विभाग में मचा हड़कंप
उत्तराखंड

Uttarakhand News: 26 महीने में कंप्यूटर ऑपरेटर ने किया ‘सिस्टम हैक’ जैसा खेल; विभाग में मचा हड़कंप

by Seemaukb
November 14, 2025
Next Post
हादसा: गहरी खाई में गिरा वाहन। दो की मौत एक गंभीर रूप से घायल

हादसा: वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा।एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • नौकरी
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

Skin care tips: यदि Skin को करना है टाइट तो रात में लगाएं ये चीज।पढ़िए पूरी जानकारी

Skin care tips: यदि Skin को करना है टाइट तो रात में लगाएं ये चीज।पढ़िए पूरी जानकारी

March 16, 2023
DG शिक्षा के रूप में अपने नवाचारों के लिए याद किए जाएंगे IAS बंशीधर

DG शिक्षा के रूप में अपने नवाचारों के लिए याद किए जाएंगे IAS बंशीधर

September 9, 2024

Don't miss it

एक्शन: राज्य कर विभाग ने फूड सप्लीमेंट कंपनी पर मारा छापा। 5 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी 
उत्तराखंड

एक्शन: राज्य कर विभाग ने फूड सप्लीमेंट कंपनी पर मारा छापा। 5 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी 

November 15, 2025
देहरादून का नया हॉटस्पॉट! एमडीडीए का सिटी फॉरेस्ट पार्क बना लोगों की पहली पसंद, प्रकृति–फिटनेस–टूरिज़्म का परफेक्ट कॉम्बो
उत्तराखंड

देहरादून का नया हॉटस्पॉट! एमडीडीए का सिटी फॉरेस्ट पार्क बना लोगों की पहली पसंद, प्रकृति–फिटनेस–टूरिज़्म का परफेक्ट कॉम्बो

November 14, 2025
बड़ी खबर: बंशीधर तिवारी के एक्शन से हिले माफ़िया, देहरादून–ऋषिकेश में चला बुलडोज़र
क्राइम

MDDA का बड़ा ऑपरेशन: बंशीधर तिवारी बोले—अब देहरादून में अवैध निर्माण वालों की खैर नहीं

November 14, 2025
बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में ANM के 180 पदों पर विज्ञप्ति जारी। इस दिन शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में ANM के 180 पदों पर विज्ञप्ति जारी। इस दिन शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

November 14, 2025
SGRR कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में फ्रेशर्स पार्टी की धूम: रंगारंग प्रस्तुतियों से गूँजा सभागार
उत्तराखंड

SGRR कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में फ्रेशर्स पार्टी की धूम: रंगारंग प्रस्तुतियों से गूँजा सभागार

November 14, 2025
बड़ी खबर: काठगोदाम–लालकुआं हाईवे पर बढ़ते हादसों पर हाईकोर्ट सख्त। NH को लगाई फटकार 
उत्तराखंड

हाईकोर्ट न्यूज: सरकारी अस्पतालों की बदहाली पर DG हेल्थ व स्वास्थ्य सचिव को किया तलब

November 14, 2025
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • एक्शन: राज्य कर विभाग ने फूड सप्लीमेंट कंपनी पर मारा छापा। 5 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी 
  • देहरादून का नया हॉटस्पॉट! एमडीडीए का सिटी फॉरेस्ट पार्क बना लोगों की पहली पसंद, प्रकृति–फिटनेस–टूरिज़्म का परफेक्ट कॉम्बो
  • MDDA का बड़ा ऑपरेशन: बंशीधर तिवारी बोले—अब देहरादून में अवैध निर्माण वालों की खैर नहीं

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • नौकरी
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीती
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • हादसा
  • क्रिकेट
  • नौकरी
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.