Monday, September 8, 2025
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • Politics
  • Education
  • Health
  • Crime
  • Accident
  • Cricket
  • Jobs
  • More
    • Entertainment
    • Life Style
    • Real State
    • Weather
    • Wealth
No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Education
  • Health
  • Crime
  • Accident
  • Cricket
  • Jobs
  • More
    • Entertainment
    • Life Style
    • Real State
    • Weather
    • Wealth
No Result
View All Result
No Result
View All Result

प्रधानी तो गई, अब चुनाव से भी गए, संतान गोद देने की कहानी नहीं उतरी प्रशासन के गले

January 10, 2025
in Crime
प्रधानी तो गई, अब चुनाव से भी गए, संतान गोद देने की कहानी नहीं उतरी प्रशासन के गले
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में करोड़ों का घोटाला, छह डीईओ बेसिक समेत अधिकारी जांच के घेरे में

बड़ी खबर: जनता की उम्मीदों से विश्वासघात, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी कागज़ी औपचारिकता

“जनता की थाली में ज़हर? राशन दुकानों से नमक के नमूने जब्त”

Dehradun: अपनी प्रधानी और चुनाव में बने रहने के लिए देहरादून के डोईवाला ब्लॉक के प्रतीतनगर ग्राम पंचायत के निवर्तमान प्रधान अनिल कुमार ने क्या कुछ नहीं किया। 03 संतान होने के बाद भी उन्होंने 01 संतान को भाई को गोद देने का प्लान बनाया। ताकि आंकड़ा 02 संतान पर टिका रहे। लेकिन, जिला प्रशासन की जांच में उनकी पोल खुल गई। जिलाधिकारी सविन बंसल ने निवर्तमान प्रधान अनिल कुमार और उनकी पत्नी सरिता को पंचायत चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है।
दरअसल, रायवाला निवासी बबीता और प्रतीतनगर निवासी एलम सिंह ने शिकायत दर्ज कर अनिल कुमार पर तीन संतान होने का आरोप लगाते हुए पंचायतीराज मंत्री को शिकायत भेजी थी। जिसमें पंचायतीराज अधिनियम के तहत अनिल कुमार और उनकी पत्नी सरिता को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किए जाने की मांग की गई।
जिसकी जांच जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी डोईवाला को सौंपी गई। जांच में पाया गया कि तीन बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र में अनिल कुमार का नाम पिता और सरिता का नाम मां के रूप में दर्ज है। तीनों बच्चों का जन्म वर्ष 2014 से 2022 के बीच पाया गया।
जांच के दौरान अनिल कुमार ने बताया कि उनकी दूसरी पुत्री के जन्म 01 जुलाई 2017 के तीन दिन के भीतर उनके सगे बड़े भाई ने उसे गोद ले लिया था। उनकी कोई संतान नहीं है, लिहाजा उन्हें दूसरे बच्चे को गोद दे दिया गया। हालांकि, वह जांच समिति के समक्ष गोदनामा और अन्य कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। जिससे जांच समिति ने यह सिद्ध किया कि अनिल कुमार और उनकी पत्नी सरिता की तीन संतान हैं। लिहाजा, जिलाधिकारी ने दोनों को पंचायत चुनाव के लिए अयोग्य घोषित करने का आदेश जारी कर दिया।जुलाई 2024 में डीएम ने हटा दिया था पद सेसंतान की चाह में देहरादून जिले के प्रतीतनगर के ग्राम प्रधान ने ऐसी फैमिली प्लानिंग की थी कि वह खुद ही इसके लपेटे में आ गए। वर्ष 2019 के पंचायत चुनाव तक उनकी 02 संतान थी, लेकिन शपथ पत्र में उन्होंने 01 का ही जिक्र किया। 10 मार्च 2022 को उनकी तीसरी संतान हुई तो मामला खुल गया। तब शिकायत पर बैठाई गई जांच के क्रम में ग्राम प्रधान अनिल कुमार को निलंबित कर दिया गया था।प्रतीतनगर निवासी बबीता कमल ने शिकायत देकर बताया कि प्रतीतनगर के ग्राम प्रधान अनिल कुमार पिवाल की 03 संतान हैं। उनका आरोप था कि अनिल कुमार पिवाल ने पंचायत चुनाव 2019 के निर्वाचन के समय झूठा शपथ पत्र प्रस्तुत किया था। तब उनकी 02 संतान थी, मगर शपथ पत्र में उन्होंने एक का ही उल्लेख किया। फिर प्रधान निर्वाचित होने के बाद 10 मार्च 2022 को उनकी तीसरी संतान भी हो गई।उत्तराखंड पंचायतीराज नियमों के अनुसार तीन संतान वाला व्यक्ति ग्राम प्रधान पद पर नहीं रह सकता है। शिकायत पर गठित टीम ने प्रकरण की जांच की। टीम ने नगर निगम ऋषिकेश, स्वास्थ्य केंद्र रायवाला, आंगनबाड़ी, व स्वास्थ्य केंद्र मसूरी से भी जानकारी जुटाई। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की थी।तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने अनिल कुमार प्रथम द्रष्टया उनको दोषी पाया था। साथ ही उनके जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए। जिसके बाद जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई थी। इसी क्रम में उन्हें निलंबित कर दिया गया था। अंतिम जांच के लिए कमेटी उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की गई थी। जिसकी रिपोर्ट पर अब जिलाधिकारी ने अनिल कुमार और उनकी पत्नी को चुनाव लड़ने के लिए बाधित कर दिया।

Previous Post

शर्मनाक : भाजपा नेता व दायित्वधारी विश्वास डाबर के बेटे ने की बस्ती वालों से मारपीट। विपक्ष मुखर

Next Post

Badi khabar : डीएम सविन बंसल के निर्देशन पर सड़क सुरक्षा, सुधारीकरण कार्य युद्धस्तर पर जारी

Related Posts

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में करोड़ों का घोटाला, छह डीईओ बेसिक समेत अधिकारी जांच के घेरे में
Crime

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में करोड़ों का घोटाला, छह डीईओ बेसिक समेत अधिकारी जांच के घेरे में

by Seemaukb
September 7, 2025
बड़ी खबर: जनता की उम्मीदों से विश्वासघात, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी कागज़ी औपचारिकता
Crime

बड़ी खबर: जनता की उम्मीदों से विश्वासघात, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी कागज़ी औपचारिकता

by Seemaukb
September 5, 2025
Next Post
Badi khabar : डीएम सविन बंसल के निर्देशन पर सड़क सुरक्षा, सुधारीकरण कार्य युद्धस्तर पर जारी

Badi khabar : डीएम सविन बंसल के निर्देशन पर सड़क सुरक्षा, सुधारीकरण कार्य युद्धस्तर पर जारी

Discussion about this post

Categories

  • Accident
  • Cricket
  • Crime
  • Education
  • Entertainment
  • Health
  • Jobs
  • Life Style
  • Politics
  • Real State
  • Uncategorized
  • Uttarakhand
  • Wealth
  • Weather

Recommended

गुड न्यूज: पटवारी और लेखपाल भर्ती को लेकर आया बड़ा अपडेट। आवेदन की बढ़ाई तिथि

गुड न्यूज: लोकसेवा आयोग 732 पदों पर निकालेगा भर्ती। पढ़िए पूरी खबर

November 13, 2022
बिग ब्रेकिंग:- जानिए उत्तराखंड में कब होगी अग्नि वीरों की भर्ती।पढ़िए पूरी खबर

बिग ब्रेकिंग:- जानिए उत्तराखंड में कब होगी अग्नि वीरों की भर्ती।पढ़िए पूरी खबर

July 9, 2022

Don't miss it

बड़ी खबर: जिला प्रशासन की पहल से देहरादून को मिली नई पहचान, मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण
Uttarakhand

बड़ी खबर: जिला प्रशासन की पहल से देहरादून को मिली नई पहचान, मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण

September 7, 2025
सिर्फ ₹25,000 की बचत से कैसे बनेगा ₹6.78 लाख का टैक्स-फ्री खजाना?
Wealth

सिर्फ ₹25,000 की बचत से कैसे बनेगा ₹6.78 लाख का टैक्स-फ्री खजाना?

September 7, 2025
जौनसार एसटी क्षेत्र नहीं, नेताओं ने जनता को ठगा – बेरोज़गारों के हक पर डाका : एडवोकेट विकेश सिंह नेगी
Uttarakhand

जौनसार एसटी क्षेत्र नहीं, नेताओं ने जनता को ठगा – बेरोज़गारों के हक पर डाका : एडवोकेट विकेश सिंह नेगी

September 7, 2025
मसूरी वन प्रभाग घोटाला: 7 हजार से ज्यादा बाउंड्री पिलर गायब, IFS अधिकारी ने मांगी CBI जांच
Uttarakhand

उत्तराखंड वन विभाग में तबादला विवाद: 11 दिन में CSB का फैसला पलटा, अफसरों में हड़कंप

September 7, 2025
उत्तराखंड पंचायत चुनाव: वोटर लिस्ट में बाहरी नामों पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- चुनाव याचिका दाखिल करें
Uttarakhand

बड़ी खबर: कॉन्ट्रैक्ट व आउटसोर्स कर्मियों पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, सरकार को 6 माह में नियम बनाने का आदेश

September 7, 2025
बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी: 4543 पदों पर दारोगा भर्ती, जानें पूरी डिटेल
Jobs

बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी: 4543 पदों पर दारोगा भर्ती, जानें पूरी डिटेल

September 7, 2025
Uttarakhand Broadcast

Recent Posts

  • बड़ी खबर: जिला प्रशासन की पहल से देहरादून को मिली नई पहचान, मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण
  • सिर्फ ₹25,000 की बचत से कैसे बनेगा ₹6.78 लाख का टैक्स-फ्री खजाना?
  • जौनसार एसटी क्षेत्र नहीं, नेताओं ने जनता को ठगा – बेरोज़गारों के हक पर डाका : एडवोकेट विकेश सिंह नेगी

Browse by categories

  • Accident
  • Cricket
  • Crime
  • Education
  • Entertainment
  • Health
  • Jobs
  • Life Style
  • Politics
  • Real State
  • Uncategorized
  • Uttarakhand
  • Wealth
  • Weather

Recent News

बड़ी खबर: जिला प्रशासन की पहल से देहरादून को मिली नई पहचान, मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण

बड़ी खबर: जिला प्रशासन की पहल से देहरादून को मिली नई पहचान, मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण

September 7, 2025
सिर्फ ₹25,000 की बचत से कैसे बनेगा ₹6.78 लाख का टैक्स-फ्री खजाना?

सिर्फ ₹25,000 की बचत से कैसे बनेगा ₹6.78 लाख का टैक्स-फ्री खजाना?

September 7, 2025

© 2022 - all right reserved for uttarakhand broadcast designed by Ashwani Rajput.