Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर: धोखेबाज दोस्तों ने की हत्या।जंगल में फेंका शव

November 30, 2022
in क्राइम
शर्मनाक: शादी के नाम पर किशोरी को पांच लाख में बेचा।हुआ गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Uttarakhand broadcast: तंदूर के कारीगर विजय पाल सिंह नेगी की मौत की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। कारीगर विजयपाल सिंह नेगी को उसी के दोस्तों ने शराब के नशे में झगड़े के बाद मार डाला।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या के लिए प्रयोग किया गया पत्थर भी बरामद कर लिया है।

You might also like

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

यूपी से डिग्री, उत्तराखंड में नौकरी! 55 सहायक शिक्षकों पर फर्जीवाड़े का शक

आपको बता दे कि 23 नवंबर को खारास्रोत में ठेके के पास कारीगर विजयपाल का शव मिला था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। घटनास्थल पर पहुंची टीम ने मौके से दो शराब की बोतलें और पका हुआ मांस भी बरामद किया। मृतक के पास से मिले एक फोन नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। मृतक की पहचान विजयपाल सिंह नेगी पुत्र शूरवीर सिंह नेगी निवासी 14 बीघा, कैलाश गेट मुनिकीरेती के तौर पर हुई। 

एसएसपी टिहरी गढ़वाल नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विजयपाल के भाई प्रेमपाल सिंह निवासी गांव चमियाला, घनसाली (टिहरी गढ़वाल) ने 25 नवंबर को थाने में हत्या की तहरीर दी थी। इसमें उसने बताया कि विजयपाल 19 नवंबर को शादी में तंदूर का काम करने ऋषिकेश आया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की मदद ली और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। मुखबिर ने बताया कि घटना के दिन विजयपाल के साथ एक व्यक्ति घूम रहा था। उसने उसके पास अपना बैग रखा था। अगले दिन व्यक्ति अपना बैग लेकर चला गया।

पुलिस ने व्यक्ति और उसके साथी को भद्रकाली के पास हर्बल गार्डन से पकड़ लिया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो भूपेंद्र निवासी गांव चमेली, दोगा पट्टी मुनिकीरेती और विकेश निवासी खेड़ागड, यमकेश्वर (पौड़ी गढ़वाल) ने अपना जुर्म कबूल लिया।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि तीनों की करीब एक महीने पहले ही दोस्ती हुई। अक्सर तीनों शराब पीने के लिए साथ बैठते थे। घटना के दिन भी तीनों ने खारास्रोत में साथ बैठकर शराब पी। मौके पर मीट बनाया और खाया। इसके बाद विजयपाल उनसे गाली-गलौज करने लगा।

आरोपियों ने आवेश में आकर विजयपाल के सिर पर पत्थर मार दिया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने उसका चेहरा पत्थर से कुचल कर शव झाड़ियों में फेंक दिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्यवाही चल रही है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे में घटना के खुलासे पर मुनिकीरेती थाना प्रभारी रितेश शाह और पुलिस टीम के काम को सराहा। उन्होंने टीम में शामिल पुलिसकर्मियों के प्रोत्साहन स्वरूप पांच हजार रुपये देने की भी घोषणा की।

आरोपी भूपेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने प्रधान का चुनाव भी लड़ा था। इसमें वो अपने निकट प्रतिद्वंदी से 28 वोटों से हार गया था। इसके बाद वह मुनिकीरेती में आकर नौकरी करने लग गया।

Tags: Crime news in Uttarakhandlatest Uttarakhand crime news in Hindinews of crime in UttarakhandUttarakhand broadcast

Previous Post

विधानसभा सत्र हुआ स्थगित।अनुपूरक बजट सत्र के दूसरे दिन दो महत्वपूर्ण विधेयक हुए पास

Next Post

बड़ी खबर:स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लाखों रुपए की सरकारी दवाइयां जलाकर की खाक

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

by Seemaukb
February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

by Seemaukb
February 6, 2026
Next Post
बड़ी खबर:स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लाखों रुपए की सरकारी दवाइयां जलाकर की खाक

बड़ी खबर:स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लाखों रुपए की सरकारी दवाइयां जलाकर की खाक

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

गुड न्यूज: पटवारी और लेखपाल भर्ती को लेकर आया बड़ा अपडेट। आवेदन की बढ़ाई तिथि

बड़ी खबर: युवाओं हो जाओ तैयार। ukpsc ने निकली भर्तियां,पढ़िए पूरी जानकारी

November 15, 2022
PM Awas Yojana Registration: जिनके पास नही है घर वो जल्दी करे आवेदन। यहाँ से करे रजिस्ट्रेशन

PM Awas Yojana Registration: जिनके पास नही है घर वो जल्दी करे आवेदन। यहाँ से करे रजिस्ट्रेशन

March 14, 2023

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.