Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

देहरादून में रियल एस्टेट घोटाला: 06 बिल्डरों पर मुकदमे का आदेश, CGM कोर्ट सख्त

February 7, 2026
in उत्तराखंड
देहरादून में रियल एस्टेट घोटाला: 06 बिल्डरों पर मुकदमे का आदेश, CGM कोर्ट सख्त
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। राजधानी देहरादून के रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। नियमों की अनदेखी और फ्लैट खरीदारों से कथित धोखाधड़ी के आरोपों पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) रिंकी साहनी ने बड़ा कदम उठाते हुए कमल प्रिया ट्रैंक्विल स्पेसेस परियोजना से जुड़े 06 बिल्डरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट के निर्देश पर थाना डालनवाला पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बाबा साहनी से जुड़ी कंपनी की परियोजना, सवालों के घेरे में बिल्डर

यह मामला 30, तिलक (तेग बहादुर) रोड स्थित कमल प्रिया ट्रैंक्विल स्पेसेस ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़ा है, जिसे जुनेजा परिवार और साहनी कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित किया जा रहा है। साहनी कंस्ट्रक्शंस का संबंध दिवंगत बिल्डर बाबा साहनी से बताया जा रहा है।

You might also like

सड़क हादसों पर बड़ी चेतावनी: दुर्घटनाएँ घटीं, लेकिन मौतों ने बढ़ाई चिंता

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

खरीदारों ने कोर्ट में लगाए गंभीर आरोप

फ्लैट खरीदार ललित सभरवाल, विनीत प्रसाद बिजल्वाण और श्वेता शर्मा ने अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल कर बिल्डरों पर कई गंभीर आरोप लगाए। शिकायत के अनुसार बिल्डरों ने विज्ञापनों और सोशल मीडिया के जरिए जिम, स्विमिंग पूल, मॉड्यूलर किचन, स्टिल्ट पार्किंग जैसी सुविधाओं का झांसा देकर करोड़ों रुपये वसूल किए।

खरीदारों ने वर्ष 2024 में हुए बिल्डर-बायर एग्रीमेंट के तहत क्रमशः 1.48 करोड़, 2.27 करोड़ और 1.72 करोड़ रुपये का भुगतान चेक के माध्यम से किया था। समझौते में फ्लैट के साथ भूमि का अनुपातिक अविभाजित हिस्सा और कॉमन एरिया में स्वामित्व अधिकार देने की शर्त भी शामिल थी।

कम्पलीशन सर्टिफिकेट के बाद भी नहीं हुई सेल डीड

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, 7 मई 2025 को एमडीडीए (MDDA) से कम्पलीशन सर्टिफिकेट मिलने के बावजूद बिल्डरों ने तय समय सीमा में सेल डीड निष्पादित नहीं की। इसी दौरान कई अनियमितताएं उजागर हुईं।

बिना ड्राफ्ट दिखाए कराई गई रजिस्ट्री, अधिकार गायब

खरीदार श्वेता शर्मा का आरोप है कि उनसे सेल डीड बिना ड्राफ्ट दिखाए साइन करवा ली गई। बाद में रजिस्ट्रार कार्यालय से दस्तावेज प्राप्त करने पर सामने आया कि डीड में भूमि स्वामित्व, रूफ राइट्स और कॉमन एरिया से जुड़े अधिकार शामिल ही नहीं थे।

नए टावर के लिए NOC का दबाव, धमकियों का आरोप

अन्य खरीदारों का आरोप है कि बिल्डरों द्वारा नए टावर के निर्माण के लिए एनओसी देने का दबाव बनाया गया। एनओसी देने से इनकार करने पर सेल डीड न करने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं, परियोजना के पीछे की दीवार तोड़कर नया निर्माण शुरू कर दिया गया, जिसे खरीदारों ने आवासीय भूमि के व्यावसायिक इस्तेमाल की कोशिश बताया।

पुलिस की निष्क्रियता पर कोर्ट ने लिया संज्ञान

खरीदारों ने 12 दिसंबर को थाना डालनवाला और 15 दिसंबर को एसएसपी देहरादून को शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट का रुख किया। CJM कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए BNSS की प्रासंगिक धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

जांच में जुटी डालनवाला पुलिस

कोर्ट आदेश के बाद डालनवाला थाना पुलिस ने आरोपित बिल्डरों, परियोजना से जुड़े दस्तावेजों, एमडीडीए स्वीकृतियों और वित्तीय लेनदेन की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जाएगी।

रेरा और एमडीडीए नियमों के उल्लंघन का आरोप

रियल एस्टेट विशेषज्ञों का कहना है कि यदि खरीदारों के कॉमन एरिया और भूमि स्वामित्व अधिकारों में कटौती की गई है, तो यह रेरा कानून का स्पष्ट उल्लंघन है। रेरा के तहत बिल्डरों पर पारदर्शिता और खरीदारों के हितों की सुरक्षा की जिम्मेदारी तय की गई है।

Tags: Baba Sahni constructionBuilder buyer dispute DehradunCGM court Dehradun orderDehradun builders caseDehradun flat buyers newsDehradun property fraudDehradun real estate scamKamal Priya Tranquil SpacesMDDA Dehradun projectRERA violation UttarakhandUttarakhand real estate news

Previous Post

सड़क हादसों पर बड़ी चेतावनी: दुर्घटनाएँ घटीं, लेकिन मौतों ने बढ़ाई चिंता

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

सड़क हादसों पर बड़ी चेतावनी: दुर्घटनाएँ घटीं, लेकिन मौतों ने बढ़ाई चिंता
उत्तराखंड

सड़क हादसों पर बड़ी चेतावनी: दुर्घटनाएँ घटीं, लेकिन मौतों ने बढ़ाई चिंता

by Seemaukb
February 7, 2026
बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

by Seemaukb
February 6, 2026

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर:  राशन कार्ड धारकों को गेहूं-चावल के साथ-साथ अब सरकार इस चीज का भी करेगी  वितरण

Ration Card List Update : राशन कार्ड की नयी लिस्ट हुई जारी।अब अपना नाम ऑनलाइन कर सकते है चेक

December 14, 2022
राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मिशन क्लीन इंडिया-2 के तहत आयोजित किया गया जन जागरूकता अभियान

राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मिशन क्लीन इंडिया-2 के तहत आयोजित किया गया जन जागरूकता अभियान

October 19, 2022

Don't miss it

देहरादून में रियल एस्टेट घोटाला: 06 बिल्डरों पर मुकदमे का आदेश, CGM कोर्ट सख्त
उत्तराखंड

देहरादून में रियल एस्टेट घोटाला: 06 बिल्डरों पर मुकदमे का आदेश, CGM कोर्ट सख्त

February 7, 2026
सड़क हादसों पर बड़ी चेतावनी: दुर्घटनाएँ घटीं, लेकिन मौतों ने बढ़ाई चिंता
उत्तराखंड

सड़क हादसों पर बड़ी चेतावनी: दुर्घटनाएँ घटीं, लेकिन मौतों ने बढ़ाई चिंता

February 7, 2026
देहरादून में पत्रकार पर हमला: खबरें दिखाने पर बदमाशों ने दी जान से मारने की धमकी
क्राइम

देहरादून में पत्रकार पर हमला: खबरें दिखाने पर बदमाशों ने दी जान से मारने की धमकी

February 7, 2026
बिग ब्रेकिंग: देहरादून में युवती पर चापड़ से हमले की खबर गलत, पुलिस ने किया खंडन
क्राइम

बिग ब्रेकिंग: देहरादून में युवती पर चापड़ से हमले की खबर गलत, पुलिस ने किया खंडन

February 7, 2026
बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • देहरादून में रियल एस्टेट घोटाला: 06 बिल्डरों पर मुकदमे का आदेश, CGM कोर्ट सख्त
  • सड़क हादसों पर बड़ी चेतावनी: दुर्घटनाएँ घटीं, लेकिन मौतों ने बढ़ाई चिंता
  • देहरादून में पत्रकार पर हमला: खबरें दिखाने पर बदमाशों ने दी जान से मारने की धमकी

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.