Friday, February 13, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

संपत्ति विवाद से सुपारी किलिंग तक: देहरादून में कर्नल पुत्र की हत्या ने खोले रिश्तों के खौफनाक राज

February 12, 2026
in क्राइम
संपत्ति विवाद से सुपारी किलिंग तक: देहरादून में कर्नल पुत्र की हत्या ने खोले रिश्तों के खौफनाक राज
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। राजधानी देहरादून के तिब्बती मार्केट के पास कर्नल पुत्र अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े हत्या के मामले में दून पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस एक्शन मोड में है और हत्याकांड की गुत्थी लगभग सुलझा ली गई है।

पुलिस के अनुसार, इस सनसनीखेज वारदात का मुख्य षड्यंत्रकारी कारोबारी विनोद उनियाल है। बुधवार को हुई पुलिस मुठभेड़ में आरोपी शूटर राजू (निवासी पौड़ी गढ़वाल) को गिरफ्तार कर लिया गया। राजू, विनोद उनियाल का ड्राइवर बताया जा रहा है। पुलिस ने एक अन्य आरोपी पंकज को भी हिरासत में लिया है।

You might also like

₹20 हजार की रिश्वत में फंसे बहादराबाद BEO, विजिलेंस ट्रैप के बाद मिली जमानत

दून में खून की होली! 50 मुकदमों वाला विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या

गोलियों की गूंज से फिर दहला देहरादून: राजपुर रोड पर जिम से निकलते युवक की सरेआम हत्या

पारिवारिक संबंधों से जुड़ा विवाद बना हत्या की वजह?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अर्जुन शर्मा की मां बीना शर्मा और विनोद उनियाल के बीच करीबी संबंध थे। बताया जा रहा है कि अर्जुन के पिता, जो सेना में कर्नल पद पर तैनात थे, के तबादले के बाद दोनों के बीच निकटता बढ़ी। आरोप है कि इस दौरान विनोद उनियाल ने कर्नल परिवार की संपत्तियों के सौदों में दखल देना शुरू कर दिया और जमीनें बेचे जाने लगीं।

परिजनों को आशंका थी कि अर्जुन के हिस्से की जमीन भी बेची जा सकती है। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद गहराता गया। सूत्रों का कहना है कि इस विवाद ने बाद में गंभीर रूप ले लिया।

हाईकोर्ट तक पहुंचा मामला

जानकारी के अनुसार, अर्जुन की मां बीना शर्मा ने अपने बेटे से जान का खतरा बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी और सुरक्षा भी प्राप्त की थी। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

हत्या के बाद मीडिया से बातचीत में अर्जुन के मित्रों ने भी दावा किया था कि विनोद उनियाल लगातार धमकियां दे रहा था और खुद को प्रभावशाली बताता था।

किन-किन के खिलाफ दर्ज हुई FIR?

मृतक अर्जुन शर्मा की पत्नी अभिलाषा शर्मा की तहरीर पर डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिन लोगों को नामजद किया गया है, वे हैं:

  • बीना शर्मा (मां)
  • विनोद उनियाल (कारोबारी)
  • संगीता उनियाल (विनोद की पत्नी)
  • डॉ. अजय खन्ना (एसके मेमोरियल हॉस्पिटल के मालिक)

इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

और बड़े नामों के खुलासे की संभावना

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में कुछ और प्रभावशाली नामों का खुलासा हो सकता है। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और आर्थिक लेनदेन व संपत्ति सौदों की भी जांच की जा रही है।

Tags: BNS 103(1) CaseColonel Son Murder DehradunDehradun Arjun Sharma Murder CaseDehradun Encounter NewsDun Police ActionTibetan Market MurderUttarakhand crime newsVinod Uniyal Arrested

Previous Post

15 लाख की सुपारी, दिनदहाड़े कत्ल! एनकाउंटर में शूटर घायल, साजिश कर्ताओं के नाम आए सामने

Next Post

RTI में बड़ा खुलासा: 95.90 करोड़ की सांसद निधि, खर्च सिर्फ 18%!

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

₹20 हजार की रिश्वत में फंसे बहादराबाद BEO, विजिलेंस ट्रैप के बाद मिली जमानत
उत्तराखंड

₹20 हजार की रिश्वत में फंसे बहादराबाद BEO, विजिलेंस ट्रैप के बाद मिली जमानत

by Seemaukb
February 13, 2026
दून में खून की होली! 50 मुकदमों वाला विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या
क्राइम

दून में खून की होली! 50 मुकदमों वाला विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या

by Seemaukb
February 13, 2026
Next Post
RTI खुलासा: उत्तराखंड की सांसद निधि दूसरे राज्यों में खर्च, स्थानीय जरूरतें फिर नजरअंदाज

RTI में बड़ा खुलासा: 95.90 करोड़ की सांसद निधि, खर्च सिर्फ 18%!

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: उत्तराखंड के तीन नौकरशाहों  ने गैंगस्टर यशपाल तोमर से सांठगांठ कर परिजनों के नाम खरीदी जमीन! एफआईआर दर्ज !

बड़ी खबर: उत्तराखंड के तीन नौकरशाहों ने गैंगस्टर यशपाल तोमर से सांठगांठ कर परिजनों के नाम खरीदी जमीन! एफआईआर दर्ज !

May 23, 2022
विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पौधरोपण और जागरूकता कार्यक्रम

विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पौधरोपण और जागरूकता कार्यक्रम

June 5, 2025

Don't miss it

डीएम ने ‘नंदा–सुनंदा’ से 34 बेटियों की रुकी पढ़ाई को दी नई उड़ान, 9 लाख से पुनर्जीवित हुई शिक्षा
उत्तराखंड

डीएम ने ‘नंदा–सुनंदा’ से 34 बेटियों की रुकी पढ़ाई को दी नई उड़ान, 9 लाख से पुनर्जीवित हुई शिक्षा

February 13, 2026
सरकार जनता के द्वार: न्याय पंचायत दसऊ में सीडीओ ने सुनी जन समस्याएं
उत्तराखंड

सरकार जनता के द्वार: न्याय पंचायत दसऊ में सीडीओ ने सुनी जन समस्याएं

February 13, 2026
Breaking: 5 मर्डर के बाद बड़ा फैसला, देहरादून को मिला नया एसएसपी
उत्तराखंड

Breaking: 5 मर्डर के बाद बड़ा फैसला, देहरादून को मिला नया एसएसपी

February 13, 2026
₹20 हजार की रिश्वत में फंसे बहादराबाद BEO, विजिलेंस ट्रैप के बाद मिली जमानत
उत्तराखंड

₹20 हजार की रिश्वत में फंसे बहादराबाद BEO, विजिलेंस ट्रैप के बाद मिली जमानत

February 13, 2026
दून में खून की होली! 50 मुकदमों वाला विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या
क्राइम

दून में खून की होली! 50 मुकदमों वाला विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या

February 13, 2026
अल्मोड़ा में ‘धरती के भगवान’ का सम्मान, तालियों की गूंज से गूंजा जिला चिकित्सालय
उत्तराखंड

अल्मोड़ा में ‘धरती के भगवान’ का सम्मान, तालियों की गूंज से गूंजा जिला चिकित्सालय

February 13, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • डीएम ने ‘नंदा–सुनंदा’ से 34 बेटियों की रुकी पढ़ाई को दी नई उड़ान, 9 लाख से पुनर्जीवित हुई शिक्षा
  • सरकार जनता के द्वार: न्याय पंचायत दसऊ में सीडीओ ने सुनी जन समस्याएं
  • Breaking: 5 मर्डर के बाद बड़ा फैसला, देहरादून को मिला नया एसएसपी

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.