Friday, March 13, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

देहरादून में गैस एजेंसियों और होटलों पर छापेमारी, अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, 12 घरेलू सिलेंडर जब्त

मध्य-पूर्व एशिया में जारी संघर्ष के बीच गैस आपूर्ति पर नजर, जिला प्रशासन और पूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई

March 13, 2026
in क्राइम
दून में गैस सप्लाई लड़खड़ाई: दो दिन का बैकलॉग, कमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई पर रोक
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून:  मध्य-पूर्व एशिया में जारी संघर्ष के चलते प्राकृतिक गैस शिपमेंट में संभावित व्यवधान को देखते हुए गैस की आपूर्ति, वितरण और उपलब्धता बनाए रखने के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देश पर शुक्रवार (13 मार्च 2026) को जिला प्रशासन और जिला पूर्ति कार्यालय की संयुक्त टीमों ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में गैस एजेंसियों, होटल-रेस्टोरेंट और ढाबों पर व्यापक छापेमारी अभियान चलाया।

यह कार्रवाई आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के तहत लागू “प्राकृतिक गैस आपूर्ति विनियम आदेश-2026” के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। छापेमारी के दौरान टीमों ने गैस एजेंसियों और प्रतिष्ठानों में एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी की उपलब्धता की जांच की तथा जमाखोरी, कालाबाजारी या अवैध उपयोग की शिकायतों की पड़ताल की।

You might also like

Big breaking: हरिद्वार में खनन के खेल का ऑडियो वायरल, दरोगा समेत पूरी चौकी पर गिरी गाज

एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई: अवैध भंडारण व रिफिलिंग पर एजेंसियां होंगी सील, दोषियों को सीधे जेल

नियमों की अनदेखी पड़ी भारी: देहरादून में बिना अनुमति चल रहा अस्पताल MDDA ने किया सील

जिला प्रशासन की टीमों ने जनपद देहरादून में कुल 10 गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। साथ ही होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग की जांच की गई। इस दौरान 12 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए, जिन्हें अग्रिम कार्रवाई तक नजदीकी गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध रिफिलिंग पकड़ी गई

ऋषिकेश क्षेत्र में 3 गैस एजेंसियों में छापेमारी की गई। खदरी श्यामपुर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक वाहन में 37 गैस सिलेंडर पाए गए, जिनमें अवैध रूप से रिफिलिंग की जा रही थी। मौके पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया।

पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम अमन चौहान पुत्र इन्द्रजीत निवासी पिलखना, फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) बताया। जबकि उसका एक साथी मौके का फायदा उठाकर लोडर से कूदकर फरार हो गया। पूछताछ में फरार व्यक्ति का नाम मुकेश कुमार चौहान निवासी कासगंज (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी चोपड़ा फार्म गली नंबर-1, श्यामपुर, ऋषिकेश बताया गया। दोनों के खिलाफ थाना ऋषिकेश में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

सहसपुर क्षेत्र में भी जांच

सहसपुर क्षेत्र में 5 गैस एजेंसियों में छापेमारी की गई। इसके अलावा पौंधा क्षेत्र में स्थित 6 निजी पीजी (पेयिंग गेस्ट) आवासों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गार्जन गर्ल्स हॉस्टल में एक घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग पाया गया, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया।

प्रशासन ने हॉस्टल संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि वे घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक कार्यों में न करें।

प्रशासन ने दी चेतावनी

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस की जमाखोरी, कालाबाजारी या घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। आने वाले दिनों में भी जनपद में नियमित निरीक्षण और छापेमारी अभियान जारी रहेगा, ताकि आम उपभोक्ताओं को गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

Tags: Dehradun Administration RaidDehradun gas agency raidDehradun gas cylinder seizureDehradun LPG raiddehradun newsgas supply regulation 2026LPG cylinder misuse DehradunRishikesh illegal gas refillingUttarakhand gas black marketingUttarakhand news
Previous Post

हरिद्वार में रोजगार मेले का आयोजन, 120 युवाओं ने लिया हिस्सा – 61 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

Big breaking: हरिद्वार में खनन के खेल का ऑडियो वायरल, दरोगा समेत पूरी चौकी पर गिरी गाज
क्राइम

Big breaking: हरिद्वार में खनन के खेल का ऑडियो वायरल, दरोगा समेत पूरी चौकी पर गिरी गाज

by Seemaukb
March 13, 2026
एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई: अवैध भंडारण व रिफिलिंग पर एजेंसियां होंगी सील, दोषियों को सीधे जेल
क्राइम

एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई: अवैध भंडारण व रिफिलिंग पर एजेंसियां होंगी सील, दोषियों को सीधे जेल

by Seemaukb
March 13, 2026

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: इस विभाग में हुए बंपर तबादले।देखे लिस्ट

बड़ी खबर: इस विभाग में हुए बंपर तबादले।देखे लिस्ट

October 18, 2023
बिग ब्रेकिंग : आरटीओ अधिकारी को 4000 रुपये  रिश्वत लेते विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

बड़ी खबर : रिश्वत ले रहा दरोगा फरार। पीआरडी जवान को विजिलेंस ने दबोचा

January 12, 2024

Don't miss it

दून में गैस सप्लाई लड़खड़ाई: दो दिन का बैकलॉग, कमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई पर रोक
क्राइम

देहरादून में गैस एजेंसियों और होटलों पर छापेमारी, अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, 12 घरेलू सिलेंडर जब्त

March 13, 2026
हरिद्वार में रोजगार मेले का आयोजन, 120 युवाओं ने लिया हिस्सा – 61 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट
उत्तराखंड

हरिद्वार में रोजगार मेले का आयोजन, 120 युवाओं ने लिया हिस्सा – 61 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

March 13, 2026
SBSU में गूंजा विज्ञान का स्वर, अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विशेषज्ञों ने साझा किए नए शोध
उत्तराखंड

SBSU में गूंजा विज्ञान का स्वर, अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विशेषज्ञों ने साझा किए नए शोध

March 13, 2026
Big breaking: हरिद्वार में खनन के खेल का ऑडियो वायरल, दरोगा समेत पूरी चौकी पर गिरी गाज
क्राइम

Big breaking: हरिद्वार में खनन के खेल का ऑडियो वायरल, दरोगा समेत पूरी चौकी पर गिरी गाज

March 13, 2026
Uttarakhand Weather News: मैदानी इलाकों में तेज गर्मी,बद्रीनाथ में ताज़ा बर्फबारी
मौसम

Uttarakhand Weather News: मैदानी इलाकों में तेज गर्मी,बद्रीनाथ में ताज़ा बर्फबारी

March 13, 2026
LPG पर सियासी तकरार: सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने छोड़ा सदन
उत्तराखंड

LPG पर सियासी तकरार: सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने छोड़ा सदन

March 13, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • देहरादून में गैस एजेंसियों और होटलों पर छापेमारी, अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, 12 घरेलू सिलेंडर जब्त
  • हरिद्वार में रोजगार मेले का आयोजन, 120 युवाओं ने लिया हिस्सा – 61 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट
  • SBSU में गूंजा विज्ञान का स्वर, अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विशेषज्ञों ने साझा किए नए शोध

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.