Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी

March 13, 2023
in उत्तराखंड
मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्री दरबार साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम

श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दिए संगतों को दर्शन व आशीर्वाद

You might also like

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

श्री महाराज जी ने जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सिटी मैजिस्ट्रट व मीडिया को मेले के सफल आयोजन में सहयोग के लिए आभार जताया

श्री गुरु राम राय जी महाराज, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के लगे जयकारे

मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी

देहरादून। रविवार को श्री झण्डे जी के आरोहण के बाद सोमवार को भी श्री दरबार साहिब परिसर में संगतों की चहल पहल रही। अल सुबह से ही श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के दर्शनों के लिए संगतें कतारें लगाए खड़ी रहीं। श्री महाराज जी ने संगतों को दर्शन दिए व आशीर्वाद दिया। श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सिटी मैजिस्ट्रट प्रशासनिक अधिकारयों सहित मीडियाकर्मियों को मेले के सफल आयोजन में मदद एवम् सहयोग के लिए आभार जताया। संगतों ने श्री झण्डा साहिब पर माथा टेका व मनौतियों मांगी। श्री महाराज जी ने अपने उद्बोधन में संगतों को आदर्श जीवन जीने, पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने, नशा मुक्ति में सहभागी बनने, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने का सदंेश दिया। उन्होंने जन्म-मृत्यु के बंधन से मुक्ति व मोक्ष के रहस्य का ज्ञान भी दिया। श्री महाराज जी ने आह्वान किया कि सभी नागरिकों को आदर्श व्यक्ति-आदर्श परिवार का संकल्प लेकर श्रेष्ठ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने सुख शांति का संदेश एवम् गुरु मंत्र देते हुए गुरु महिमा के महत्व से आत्मसात करवाया। 

श्री दरबार साहिब देहरादून के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में मंगलवार 14 मार्च को ऐतिहासिक नगर परिक्रमा होगी। परंपरा के अनुसार श्री झण्डे जी आरोहण के तीसरे दिन नगर परिक्रमा के लिए संगतें पहुंचती हैं। नगर परिक्रमा देहरादून के नगरवासियों के लिए भी ऐतिहासिक क्षण होता है, जब देश विदेश की संगत उनके बीच होती हैं। हर साल यह बहुत ही मनमोहक नज़ारा होता है जब श्री गुरु राम राय जी महाराज के द्वारा बसाए गए देहरादून नगर के बीचों बीच से गुरु की संगत गुजरती है और दूनवासी पलक पावड़े बिछाए पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत करते हैं। 

श्री दरबार साहिब के मेला व्यवस्थापक के0सी0 जुयाल ने बताया कि परंपरानुसार श्री झण्डे जी आरोहण के तीसरे दिन नगर परिक्रमा का आयोजन किया जाता है। नगर परिक्रमा में श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में संगतें दून नगर की परिक्रमा करती हैं। मंगलवार सुबह 7ः30 बजे श्री दरबार साहिब परिसर से नगर परिक्रमा आरंभ होगी, श्री दरबार साहिब देहरादून के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में मंगलवार 14 मार्च को ऐतिहासिक नगर परिक्रमा होगी। 

नगर परिक्रमा में 25 हजार से अधिक संगते शामिल होंगी। नगर परिक्रमा सहारनपुर चौक, कांवली रोड होते हुए श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बिंदाल पहुंचेगी। यहां संगत को चने, मुरमुरे व गुड़ का प्रसाद वितरित किया जाएगा। यहां से तिलक रोड, टैगोर-विला, घण्टाघर व घण्टाघर से पल्टन बाजार होते हुए लक्खीबाग पुलिस चौकी से रीठा मण्डी, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बॉम्बे बाग पहुंचेगी। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में गन्ने के प्रसाद बांटा जाएगा। इसके बाद ब्रहमलीन श्रीमहंत साहिबान के समाधि स्थल पर मत्था टेकेने के बाद सहारनपुर चौक होते हुए दोपहर 12ः00 बजे नगर परिक्रमा श्री दरबार साहिब वापिस पहुंचकर सम्पन्न होगी। 

श्री दरबार साहिब के चाय बागानों की ग्रीन टी बढ़ा रही मेले की शोभा

श्री दरबार साहिब के चाय बागानों की ग्रीन टी संगतों को बेहद भा रही है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कृषि विभाग की टीम द्वारा तैयार की गई विशेष ऑरगैनिक कृर्षि उत्पाद जैसे दालें, चावल व सब्जियॉ भी आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। मेले में आए लोग ग्रीन टी को खूब पसंद कर रहे हैं। खूद भी ग्रीन टी ले जा रहे हैं और दूसरों को भी ले जाने की सलाह दे रहे हैं। 

गुरु महिमा भजनों व कीर्तन की रही धूम

बुधवार सुबह से ही श्री दरबार साहिब परिसर में गुरु महिमा व गुरु के भजनों की धूम रही। गुरु महिमा से सराबोर भक्ति रस से श्री दरबार साहिब महिमामई रहा। सतगुरु तेरे तेरे——-, हर इक दो हो सुणदा ऐसी दाता मेहर लगाई ए जिन्नी करईए होनी थोड़ी ———- , नीत खैर मंगा बाबा जी मैं तेरी दुआ न कोई होर मंगदी जैसे भक्ति गीतों का श्रद्धालुओं ने जमकर लुत्फ उठाया। 

श्री दरबार साहिब के अन्दर व बाहर लगे लंगर

श्री दरबार साहिब के अन्दर व बाहर संगतों की सेवा में लंगर लगाए गए हैं। बाहरी व दून के श्रद्धालु लंगर छक रहे हैं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग व पैरामैडिकल स्टाफ की टीम चिकित्सकीय सेवा के लिए श्री दरबार साहिब मंे उपलब्ध है। संगतें व दूनवासी श्री झण्डे जी मेले के आयोजन का भरपूर लुत्फ उठा रहें हैं।

Previous Post

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले।इन मुद्दों पर लगी मोहर

Next Post

प्रवेश एवम् शुल्क नियामक समिति द्वारा फीस निर्धारण के बाद छात्र-छात्राओं का एस जी आर आर मेडिकल कॉलेज गेट पर प्रदर्शन गैरकानूनी।भूपेन्द्र रतूड़ी मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

by Seemaukb
February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

by Seemaukb
February 6, 2026
Next Post
प्रवेश एवम् शुल्क नियामक समिति द्वारा फीस निर्धारण के बाद छात्र-छात्राओं का एस जी आर आर मेडिकल कॉलेज गेट पर प्रदर्शन गैरकानूनी।भूपेन्द्र रतूड़ी मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

प्रवेश एवम् शुल्क नियामक समिति द्वारा फीस निर्धारण के बाद छात्र-छात्राओं का एस जी आर आर मेडिकल कॉलेज गेट पर प्रदर्शन गैरकानूनी।भूपेन्द्र रतूड़ी मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: इस तहसीलदार को निलंबित करने के हाईकोर्ट ने दिए निर्देश।

बड़ी खबर: हाई कोर्ट ने उत्तराखंड ऊर्जा नियामक आयोग और उत्तराखंड इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड को जारी किया नोटिस। मांगा जवाब

May 5, 2022
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से श्रद्धानन्द बाल आश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से श्रद्धानन्द बाल आश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

June 30, 2025

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.