Sunday, March 29, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

रात के समय दूधिया रोशनी में देखते ही बन रही श्री दरबार साहिब की आभा

March 28, 2024
in उत्तराखंड
श्री झण्डे जी मेले की भव्यता एवम् दिव्यता के पुण्य को श्रद्धापूर्वक आत्मसात कीजिए: श्री महाराज जी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • जीवन में आहार व्यवहार एवम् विचारों की 
  • पवित्रता से होगा जीवन सार्थक: श्री महाराज जी
  • रात के समय दूधिया रोशनी में देखते ही बन रही श्री दरबार साहिब की आभा

देहरादून। श्री दरबार साहिब में गुरुवार को बड़ी भारी संख्या में संगतें एवम् श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे। उन्होंने श्री दरबार साहिब एवम् श्री झण्डे जी पर माथा टेका और मनौतियां मांगी। श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने भी संगतों को दर्शन दिए एवम् आशीर्वाद दिया। 

श्री महाराज जी ने संगतों को श्री झण्डे जी के एतिहासिक एवम् धार्मिक महत्व से प्रकाशवान किया। उन्होंने संगतों का आह्वान किया कि जीवन में आहार, व्यवहार एवम् विचारों की पवित्रता बनाएं रखें। संगतों की आस्था एवम् श्रद्धाभाव ही श्री झण्डा जी मेले की चढ़दी कलां है। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि बहुत जल्द आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटैक कैंसर इंस्टीट्यूट जनता की सेवा में समर्पित होगा। जिस प्रकार श्री महंत इंन्दिरेश अस्पताल जनता की सेवा कर रहा है उसी तर्ज पर हाईटैक कैंसर इंस्टीट्यूट आमजन की सेवा में समर्पित होगा। उन्होने आह्वान किया कि जीवन में योग को आत्मसात कीजिए। विशेष रूप से सूर्य नमस्कार के महत्व को उद्बोधित किया और कहा कि सूर्यनमस्कार जीवन के अंधकार को प्रकाशमय बना देता है। 

You might also like

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस

गुलदार का आतंक: घर के आंगन में युवती पर हमला, गंभीर रूप से घायल

उत्तराखंड में मंत्रियों का बड़ा फेरबदल: अब हर जिले का प्रभारी मंत्री तय, विकास की निगरानी होगी और तेज़

शुक्रवार को नई संगतों को नामदान एवम् गुरुमंत्र दिया जाएगा। परंपरा के अनुसार श्री झण्डे जी आरोहण से पूर्व एवम् बाद में गुरु मंत्र दिया जाता है। संगतों के दल स्काउट गाइड के द्वारा श्री झण्डे जी मेले में अनुशासन एवम् साफ सफाई व्यवस्था में उत्कृष्ट सहयोग किया जा रहा है। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों के स्काउट गाइड दल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 

 

श्री दरबार साहिब पवित्र सरोवर ने बढ़ाई मेले की शोभा

श्री दरबार साहिब पवित्र सरोवर का इतिहास श्री दरबार  साहिब के इतिहास के साथ ही जुड़ा हुआ है। श्री दरबार साहिब में कालांतर से ही श्री झण्डे जी मेले में शामिल होने के लिए आने वाली संगतें एवम् श्रद्धालु पवित्र सरोवर में श्रद्धापूर्वक आस्था की डूबकी लगाते हैं और पुण्य अर्जित करते हैं। पवित्र सरोवर के जीर्णोद्धार के बाद श्री दरबार साहिब सरोवर अब और भी खूबसूरत एवम् आकर्षक हो गया है। खासतौर पर रात के समय लाइटिंग के साथ पवित्र सरोवर की शोभा अद्वितीय प्रतीत हो रही है। पवित्र सरोवर में ओजोन वाटर फिल्ट्रेशन प्लांट लगाया गया है जो पानी को दूषित नहीं होने देगा, पानी की स्वच्छता को बनाए रखेगा। 

दूधिया रोशनी से नहाया श्री दरबार साहिब

श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति की ओर से आकर्षक साजो सज्जा का विशेष इंतजाम किया गया है। पूरे दरबार साहिब परिसर में विशेष साज-सज्जा की गई है। खासतौर पर रात के समय श्री दरबार साहिब की आभा देखते ही बन रही है। चारों ओर से पड़ रही दूधिया रोशनी के बीच श्री दरबार साहिब बेहद मनमोहक व आकर्षक दिखाई दे रहा है।

श्री दरबार साहिब में संगतों के पहुंचने का क्रम जारी

श्री झंडे जी मेले में शामिल होने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में संगतें श्री दरबार साहिब पहुंच गई हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान सहित देश के विभिन्न हिस्सों से संगतें गुरुवार को श्री दरबार साहिब पहुंचीं। विदेशी संगत भी श्री झण्डे जी मेले की शोभा में चार चांद लगा रही हैं। 

गिलाफ सिलने का काम लगभग पूरा

गुरुवार को गिलाफ सिलने का काम लगभग पूरा हो गया है। महिला संगतें श्रद्धाभाव के साथ गिलाफ सिलाई के कार्य को सम्पन्न कर रही हैं। काबिलेगौर है कि श्री झण्डे जी पर तीन तरह के गिलाफों का आवरण होता है। सबसे भीतर की ओर सादे गिलाफ चढ़ाए जाते हैं इनकी संख्या 41 (इकतालीस) होती है। मध्यभाग में शनील के गिलाफ चढ़ाए जाते हैं इनकी संख्या 21 (इक्कीस) होती है। सबसे बाहर की ओर दर्शनी गिलाफ चढ़ाया जाता है इनकी संख्या 1 (एक) होती है।

 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सीसीटीवी कैमरे रख रहे नज़र

मेला आयोजन स्थल पर 42 सीसीटीवी निगरानी के लिए संचालित किए गए हैं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों एवम् नर्सिंग स्टाफ की टीम मेला अस्पताल में उपलब्ध है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से निःशुल्क दवाईयां उपलब्ध हैं। 2 एम्बुलेंस मेला अस्पताल के सहयोग के लिए मेला आयोजन स्थल पर उपलब्ध हैं। मेला स्थल पर 25 फायर एक्सटिंगविशर लगाए गए हैं। श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति की ओर से 35 वर्दीधारी सुरक्षा गार्ड्स एवम् 500 संगत स्वंयसेवक मेला व्यवस्था, अनुशासन व्यवस्था एवम् संचालन कार्यों के लिए मुस्तैदी के साथ सेवारत हैं। 

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 104 यूनिट रक्तदान

श्री दरबार साहिब परिसर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक की ओर से गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 104 यूनिट रक्तदान हुआ। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में पुरुषों के साथ साथ महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर भागीदारी की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक का स्वैच्छिक रक्तदान शिवर शुक्रवार को भी आयेाजित होगा।

Previous Post

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड के पूर्व मंत्री के बेटे कनक धनै आज थामेंगे भाजपा का दामन

Next Post

जल संस्थान के हालात अद्भुद अविश्वसनीय अकल्पनीय : ना पहुंचा नल,ना आया पानी,पहुंचा सिर्फ बिल और नोटिस

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस
उत्तराखंड

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस

by Seemaukb
March 28, 2026
गुलदार का आतंक: घर के आंगन में युवती पर हमला, गंभीर रूप से घायल
उत्तराखंड

गुलदार का आतंक: घर के आंगन में युवती पर हमला, गंभीर रूप से घायल

by Seemaukb
March 28, 2026
Next Post
जल संस्थान के हालात अद्भुद अविश्वसनीय अकल्पनीय : ना पहुंचा नल,ना आया पानी,पहुंचा सिर्फ बिल और नोटिस

जल संस्थान के हालात अद्भुद अविश्वसनीय अकल्पनीय : ना पहुंचा नल,ना आया पानी,पहुंचा सिर्फ बिल और नोटिस

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: मालदेवता में दून डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग हुई जमीदोज़

बड़ी खबर: मालदेवता में दून डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग हुई जमीदोज़

August 14, 2023
शर्मनाक: दून अस्पताल में इलाज के नाम पर डॉक्टर ने की  नबालिग छात्रा से छेड़छाड़।

शर्मनाक: दून अस्पताल में इलाज के नाम पर डॉक्टर ने की नबालिग छात्रा से छेड़छाड़।

April 2, 2022

Don't miss it

गैस माफिया पर बड़ा प्रहार! DM की रेड से मचा हड़कंप, सैकड़ों सिलेंडर जब्त
क्राइम

गैस माफिया पर बड़ा प्रहार! DM की रेड से मचा हड़कंप, सैकड़ों सिलेंडर जब्त

March 28, 2026
UPCL में उपनलकर्मियों के लिए बड़ी खबर: समान कार्य-समान वेतन की तैयारी तेज, 7 दिन में मांगी पूरी सूची
क्राइम

Big breaking: 25,500 की रिश्वत लेते वन विभाग का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

March 28, 2026
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस
उत्तराखंड

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस

March 28, 2026
KBC की विनर निकली घोटालेबाज! 2.5 करोड़ के बाढ़ राहत घोटाले में तहसीलदार गिरफ्तार
क्राइम

KBC की विनर निकली घोटालेबाज! 2.5 करोड़ के बाढ़ राहत घोटाले में तहसीलदार गिरफ्तार

March 28, 2026
2027 से पहले सियासी खेल शुरू! उत्तराखंड में इन 6 दिग्गज नेताओं ने थमा कांग्रेस का दामन
राजनीती

2027 से पहले सियासी खेल शुरू! उत्तराखंड में इन 6 दिग्गज नेताओं ने थमा कांग्रेस का दामन

March 28, 2026
गुलदार का आतंक: घर के आंगन में युवती पर हमला, गंभीर रूप से घायल
उत्तराखंड

गुलदार का आतंक: घर के आंगन में युवती पर हमला, गंभीर रूप से घायल

March 28, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • गैस माफिया पर बड़ा प्रहार! DM की रेड से मचा हड़कंप, सैकड़ों सिलेंडर जब्त
  • Big breaking: 25,500 की रिश्वत लेते वन विभाग का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार
  • एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.