मौलाना नईम तल्लीताल मस्जिद से पूछताछ के लिए हिरासत में
सूत्रों के अनुसार, उत्तराखंड पुलिस ने तल्लीताल स्थित मस्जिद से मौलाना मोहम्मद नईम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
दिल्ली बम ब्लास्ट से संभावित कनेक्शन की आशंका के चलते पुलिस ने यह कार्रवाई की। जांच एजेंसियों को शक है कि घटना से जुड़े कुछ सुराग उत्तराखंड से जुड़े हो सकते हैं।
पुलिस ने मौलाना नईम के घर की भी तलाशी ली है और कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जांच के लिए कब्जे में लिया है।
हल्द्वानी में NIA और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, इमाम मोहम्मद असीम कासमी गिरफ्तार
आज हल्द्वानी में NIA और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए इमाम मोहम्मद असीम कासमी को हिरासत में लिया।
बताया जा रहा है कि असीम कासमी, नैनीताल के इमाम नईम का भतीजा है।
जांच एजेंसियों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में इमाम असीम, उनकी पत्नी आइशा और बेटे के बयानों में बड़ा विरोधाभास मिला है।
परिवार के बयानों का मेल न खाने के कारण एजेंसियों ने पूछताछ और गहन कर दी है।
मौलाना नईम के परिवार पर भी जांच की नजर
सूत्रों के मुताबिक, मौलाना नईम की दो शादियाँ हुई हैं।
पहली पत्नी से 3 बच्चे और दूसरी पत्नी से 4 बच्चे हैं।
जांच एजेंसियां मौलाना और परिवार से जुड़े रिश्तों, संपर्कों और आर्थिक लेनदेन को भी खंगाल रही हैं।
जांच में तेजी, खंगाले जा रहे कनेक्शन
दिल्ली के लालकिला बम धमाके से जुड़े संभावित नेटवर्क को समझने के लिए उत्तराखंड में कई स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
NIA और स्थानीय पुलिस मामले में लगातार समन्वय कर रही हैं।
फिलहाल दोनों इमामों से गहन पूछताछ जारी है।










Discussion about this post