Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

दुखद: देवलग्वाड़ पंचायत चुनाव में पसरा मातम, प्रधान प्रत्याशी की असमय मृत्यु से टली चुनाव प्रक्रिया

July 20, 2025
in उत्तराखंड
दुखद: देवलग्वाड़ पंचायत चुनाव में पसरा मातम, प्रधान प्रत्याशी की असमय मृत्यु से टली चुनाव प्रक्रिया
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

दुखद: देवलग्वाड़ पंचायत चुनाव में पसरा मातम, प्रधान प्रत्याशी की असमय मृत्यु से टली चुनाव प्रक्रिया

थराली (चमोली): उत्तराखंड के चमोली जनपद में पंचायत चुनाव के दौरान एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। थराली विकासखंड के देवलग्वाड़ गांव में ग्राम प्रधान पद के लिए नामित प्रत्याशी राजेंद्र सिंह (38) का लंबी बीमारी के बाद उपचार के दौरान निधन हो गया। इस कारण से देवलग्वाड़ में ग्राम प्रधान पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, बीते कुछ दिनों से राजेंद्र सिंह की तबीयत लगातार खराब हो रही थी। पहले उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया। दो दिन तक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जौलीग्रांट अस्पताल के लिए रेफर किया, लेकिन शनिवार को इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

राजेंद्र सिंह के निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों की आंखें नम हैं और पंचायत चुनाव के बीच आई इस खबर ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।

राजेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी उर्वशी देवी और दो छोटे बेटे (4 और 6 साल के) छोड़ गए हैं। पहले ही उनके पिता का तीन वर्ष पूर्व और मां का आठ वर्ष पहले निधन हो चुका था। राजेंद्र सिंह ही अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य थे।

निर्वाचन अधिकारी अवनीश गौतम ने पुष्टि करते हुए बताया कि देवलग्वाड़ में ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। हालांकि अन्य पदों (बीडीसी, क्षेत्र पंचायत आदि) के लिए चुनाव प्रक्रिया यथावत जारी रहेगी।

गौरतलब है कि उत्तराखंड के 12 जिलों (हरिद्वार को छोड़कर) में इस बार दो चरणों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जा रहे हैं।

  • पहला चरण: 24 जुलाई

  • दूसरा चरण: 28 जुलाई

  • मतगणना: 31 जुलाई को एक साथ की जाएगी।

Tags: Devalgwad Election NewsGram Pradhan Election Uttarakhandउत्तराखंड पंचायत 2025चमोली पंचायत चुनावत्रिस्तरीय चुनाव उत्तराखंडथराली न्यूज़राजेंद्र सिंह मृत्यु

Previous Post

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञ बोले रूमेटाॅइड रोगी काॅर्नियल अल्सर से आंखों को कैसे बचाएं

Next Post

हरिद्वार में कांवड़ियों पर बरसी श्रद्धा की वर्षा, विधायक उमेश कुमार ने हेलीकॉप्टर से किया स्वागत

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

by Seemaukb
February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

by Seemaukb
February 6, 2026
Next Post
हरिद्वार में कांवड़ियों पर बरसी श्रद्धा की वर्षा, विधायक उमेश कुमार ने हेलीकॉप्टर से किया स्वागत

हरिद्वार में कांवड़ियों पर बरसी श्रद्धा की वर्षा, विधायक उमेश कुमार ने हेलीकॉप्टर से किया स्वागत

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड के 8 IAS अधिकारियों लगी चुनावी ड्यूटी

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड के 8 IAS अधिकारियों लगी चुनावी ड्यूटी

October 20, 2023
बड़ी खबर: :नशे में धुत महिला ने कोर्ट परिसर में किया हाई वोल्टेज ड्रामा

बड़ी खबर: :नशे में धुत महिला ने कोर्ट परिसर में किया हाई वोल्टेज ड्रामा

April 4, 2023

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.