Sunday, March 29, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

गंगा की पवित्रता से कोई समझौता नहीं: डीएम ने चन्द्रेश्वर नाला क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, 25 घरों के पाइप सीज

January 28, 2026
in उत्तराखंड
गंगा की पवित्रता से कोई समझौता नहीं: डीएम ने चन्द्रेश्वर नाला क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, 25 घरों के पाइप सीज
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिना उपचारित गंदा पानी गंगा में बहाने वालों पर सख्त कार्रवाई, 3 दिन में सीवरेज नेटवर्क से जोड़ने के निर्देश

देहरादून/ऋषिकेश,  ऋषिकेश स्थित चन्द्रेश्वर नाले से बिना उपचारित गंदे पानी एवं ठोस कचरे के गंगा नदी में प्रवाहित होने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बुधवार को चन्द्रेश्वर नाला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गंगा की स्वच्छता एवं पवित्रता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने की बात स्पष्ट शब्दों में कही।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन का सख्त एक्शन

जिलाधिकारी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि किसी भी स्थिति में दूषित जल गंगा नदी में प्रवाहित न हो। उन्होंने कहा कि गंगा में मिलने वाले सभी नालों का जल पूर्ण रूप से उपचारित होना अनिवार्य है।

You might also like

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस

गुलदार का आतंक: घर के आंगन में युवती पर हमला, गंभीर रूप से घायल

उत्तराखंड में मंत्रियों का बड़ा फेरबदल: अब हर जिले का प्रभारी मंत्री तय, विकास की निगरानी होगी और तेज़

25 घरों के पाइप-ड्रेन्स तत्काल सीज

निरीक्षण के दौरान नाले में गंदा पानी प्रवाहित करते पाए गए 25 आवासीय भवनों के पाइप-ड्रेन्स को तत्काल सीज करने के निर्देश नगर आयुक्त एवं जल संस्थान को दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि चाहे प्रतिष्ठान हो या आवासीय भवन, यदि गंदा पानी गंगा में डाला गया तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

गली-मोहल्लों में पैदल निरीक्षण, 3 दिन की डेडलाइन

जिलाधिकारी ने वार्ड-3 के गली-मोहल्लों में पैदल चलकर निरीक्षण किया और नालियों व सीवरेज कनेक्शन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन नालियों का कनेक्शन सीवरेज नेटवर्क से नहीं जुड़ा है, उन्हें तीन दिवस के भीतर सीवर लाइन से जोड़ा जाए।

एसटीपी क्षमता बढ़ाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की क्षमता वृद्धि के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना उपचारित गंदे पानी की रोकथाम प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी विभाग समन्वय से कार्य करें।

विस्तृत रिपोर्ट और कार्ययोजना होगी सार्वजनिक

नगर निगम, पेयजल निगम, जल संस्थान, सिंचाई विभाग, सीवरेज अनुरक्षण इकाई एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को आपसी समन्वय से विस्तृत रिपोर्ट और कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट तैयार होने के बाद इसे आम जनता के साथ भी साझा किया जाएगा।

ऋषिकेश में 7.50 एमएलडी क्षमता का बहुमंजिला एसटीपी

सीवरेज अनुरक्षण इकाई के अधिकारियों ने बताया कि ऋषिकेश में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत 7.50 एमएलडी क्षमता का सीवर ट्रीटमेंट प्लांट ढालवाला-मुनिकीरेती योजना के तहत निर्मित किया गया है। सीमित भूमि उपलब्धता के कारण यह एसटीपी बहुमंजिला स्वरूप में बनाया गया है, जो देश का अपनी तरह का पहला एसटीपी है और अक्टूबर 2020 से संचालित है।

ढालवाला नाले में ड्रोन व परिवार सर्वे

ढालवाला नाले के दोनों ओर ड्रोन सर्वे और परिवारों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। प्रारंभिक सर्वे में 502 परिवार चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से 38 परिवारों का सीवर सीधे नाले में और 84 परिवारों का ग्रे-वाटर नाले में प्रवाहित पाया गया है। सभी नमूनों की जांच एनएबीएल प्रमाणित प्रयोगशाला से कराई जा रही है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहरा, नगर आयुक्त रामकुमार बिनवाल, सीओ पुलिस पूर्णिमा गर्ग सहित सीवरेज अनुरक्षण इकाई, जल निगम, जल संस्थान एवं सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: Ganga Pollution Ganga River Protection Rishikesh News Chandrashwar Nala DM Rishikesh Action Namami Gange Sewage Treatment Plant Ganga Cleaning Drive Uttarakhand News River Pollution Control
Previous Post

यूट्यूबर बनाम शिकायतकर्ता: पैसों के आरोपों ने पकड़ा कानूनी मोड़

Next Post

Breaking: परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर, UKSSSC में शुरू हुआ विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस
उत्तराखंड

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस

by Seemaukb
March 28, 2026
गुलदार का आतंक: घर के आंगन में युवती पर हमला, गंभीर रूप से घायल
उत्तराखंड

गुलदार का आतंक: घर के आंगन में युवती पर हमला, गंभीर रूप से घायल

by Seemaukb
March 28, 2026
Next Post
Breaking: परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर, UKSSSC में शुरू हुआ विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम

Breaking: परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर, UKSSSC में शुरू हुआ विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: जून में रिटायर हो रहे इस अफसर पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार।जानिए कौन है ये अफसर

बड़ी खबर: आईएएस रामविलास यादव विजिलेंस की गिरफ्त में। जांच होगी या होगा फरार

June 22, 2022
अच्छी ख़बर – हल्द्वानी के संजीवनी अस्पताल में अब गोल्डन और आयुष्मान कार्ड से मिलेगा इलाज़

अच्छी ख़बर – हल्द्वानी के संजीवनी अस्पताल में अब गोल्डन और आयुष्मान कार्ड से मिलेगा इलाज़

May 1, 2024

Don't miss it

गैस माफिया पर बड़ा प्रहार! DM की रेड से मचा हड़कंप, सैकड़ों सिलेंडर जब्त
क्राइम

गैस माफिया पर बड़ा प्रहार! DM की रेड से मचा हड़कंप, सैकड़ों सिलेंडर जब्त

March 28, 2026
UPCL में उपनलकर्मियों के लिए बड़ी खबर: समान कार्य-समान वेतन की तैयारी तेज, 7 दिन में मांगी पूरी सूची
क्राइम

Big breaking: 25,500 की रिश्वत लेते वन विभाग का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

March 28, 2026
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस
उत्तराखंड

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस

March 28, 2026
KBC की विनर निकली घोटालेबाज! 2.5 करोड़ के बाढ़ राहत घोटाले में तहसीलदार गिरफ्तार
क्राइम

KBC की विनर निकली घोटालेबाज! 2.5 करोड़ के बाढ़ राहत घोटाले में तहसीलदार गिरफ्तार

March 28, 2026
2027 से पहले सियासी खेल शुरू! उत्तराखंड में इन 6 दिग्गज नेताओं ने थमा कांग्रेस का दामन
राजनीती

2027 से पहले सियासी खेल शुरू! उत्तराखंड में इन 6 दिग्गज नेताओं ने थमा कांग्रेस का दामन

March 28, 2026
गुलदार का आतंक: घर के आंगन में युवती पर हमला, गंभीर रूप से घायल
उत्तराखंड

गुलदार का आतंक: घर के आंगन में युवती पर हमला, गंभीर रूप से घायल

March 28, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • गैस माफिया पर बड़ा प्रहार! DM की रेड से मचा हड़कंप, सैकड़ों सिलेंडर जब्त
  • Big breaking: 25,500 की रिश्वत लेते वन विभाग का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार
  • एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.