Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

गिफ्ट डीड से बेदखल किए बुजुर्गों को डीएम ने लौटाया हक, बेटे से छीनी गई 3080 वर्गफीट की संपत्ति

July 19, 2025
in उत्तराखंड
गिफ्ट डीड से बेदखल किए बुजुर्गों को डीएम ने लौटाया हक, बेटे से छीनी गई 3080 वर्गफीट की संपत्ति
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

गिफ्ट डीड से बेदखल किए बुजुर्गों को डीएम ने लौटाया हक, बेटे से छीनी गई 3080 वर्गफीट की संपत्ति

देहरादून,   बुजुर्ग माता-पिता को उनके ही बेटे द्वारा घर से निकाले जाने की दर्दनाक कहानी का अंत अब न्यायपूर्ण फैसले के साथ हुआ है। देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने ‘भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम’ की विशेष शक्तियों का प्रयोग करते हुए मात्र तीन दिन के भीतर 3080 वर्ग फीट की गिफ्ट डीड संपत्ति को रद्द कर बुजुर्ग दम्पति के नाम वापस कर दी। यह फैसला न केवल त्वरित न्याय का प्रतीक है, बल्कि समाज में बुजुर्गों के सम्मान और अधिकारों की पुनर्स्थापना का भी एक मजबूत संदेश देता है।

पीड़ित सरदार परमजीत सिंह और उनकी पत्नी अमरजीत कौर ने अपनी चल-अचल संपत्ति – दो बड़े हॉल युक्त बंगला-बिजनेस – अपने पुत्र गुरविंदर सिंह के नाम गिफ्ट डीड के ज़रिए की थी, जिसमें स्पष्ट शर्तें थीं कि बेटा माता-पिता की देखभाल करेगा और उन्हें अपने साथ रखेगा। लेकिन संपत्ति हाथ में आते ही बेटा शर्तें भूल गया। न सिर्फ माता-पिता को घर से बाहर कर दिया, बल्कि पोते-पोतियों से मिलने तक पर रोक लगा दी।

तहसील, थाने और अवर न्यायालय तक दौड़ने के बाद, बुजुर्ग दम्पति ने डीएम न्यायालय की शरण ली, जहां पहली ही सुनवाई में डीएम बंसल ने संज्ञान लेते हुए गिफ्ट डीड को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया।

न्यायालय में छलके आंसू, बेटे की नाफरमानी पड़ी भारी

डीएम ने पूरी विधिक प्रक्रिया के तहत जवाब के लिए विपक्षी को पर्याप्त अवसर दिया। नोटिस और सार्वजनिक सूचना के बावजूद गुरविंदर सिंह न्यायालय में न तो उपस्थित हुआ और न ही कोई आपत्ति दर्ज कराई। शर्तों की अवहेलना और माता-पिता के तिरस्कार पर डीएम बंसल ने न्याय की कलम चलाई और फैसला बुजुर्ग दम्पति के पक्ष में दिया।

जैसे ही आदेश सुनाया गया, बुजुर्ग दम्पति की आंखों से आंसू छलक पड़े। वर्षों से उपेक्षा और अपमान झेल रहे इस जोड़े को आखिरकार इंसाफ मिला।

प्रशासनिक कार्यप्रणाली बनी मिसाल

जिलाधिकारी सविन बंसल की संवेदनशील, त्वरित और प्रभावशाली कार्यशैली एक बार फिर जनमानस के लिए मिसाल बनी है। उनका यह फैसला न केवल कानून की शक्ति को दर्शाता है, बल्कि समाज को यह चेतावनी भी देता है कि माता-पिता की उपेक्षा करने वालों को अब न्याय से नहीं बचाया जा सकता।

 प्रमुख बिंदु:

  • 3080 वर्गफीट की गिफ्ट डीड संपत्ति हुई रद्द

  • पहली सुनवाई में ही डीएम ने सुनाया फैसला

  • बेटे द्वारा माता-पिता को घर से बाहर निकालने और पोते-पोतियों से न मिलने देने पर कार्रवाई

  • भरण-पोषण अधिनियम के तहत विशेष शक्तियों का प्रयोग

  • डीएम की संवेदनशीलता और न्यायप्रियता की सराहना

Tags: Dehradun administrationUttarakhand newsगिफ्ट डीड विवादगुरविंदर सिंह मामलाजिला प्रशासन देहरादूनडीएम देहरादूनन्याय व्यवस्था देहरादूनबुजुर्ग दंपत्ति न्यायभरणपोषण अधिनियममाता-पिता की संपत्तिसंपत्ति विवाद उत्तराखंडसविन बंसल

Previous Post

No update

Next Post

“राजनीति छोड़ दूंगा, लेकिन झूठे आरोप माफ नहीं करूंगा” – हरक सिंह रावत की ईडी को खुली चुनौती

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

by Seemaukb
February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

by Seemaukb
February 6, 2026
Next Post
“राजनीति छोड़ दूंगा, लेकिन झूठे आरोप माफ नहीं करूंगा” – हरक सिंह रावत की ईडी को खुली चुनौती

"राजनीति छोड़ दूंगा, लेकिन झूठे आरोप माफ नहीं करूंगा" – हरक सिंह रावत की ईडी को खुली चुनौती

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

खुश खबरी: पति_पत्नी दोनो को मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन,प्रमुख सचिव ने जारी किया आदेश

खुश खबरी: पति_पत्नी दोनो को मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन,प्रमुख सचिव ने जारी किया आदेश

March 30, 2022
Accident news: लंबगांव हाईवे पर बुलेरो कार ने तोड़ी घर की दीवार, आंगन में बैठी महिला की मौके पर मौत

Accident news: लंबगांव हाईवे पर बुलेरो कार ने तोड़ी घर की दीवार, आंगन में बैठी महिला की मौके पर मौत

November 7, 2025

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.