Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

डीएम शिविर में राहत की बरसात: बिल माफ, पेंशन और आर्थिक सहायता

March 29, 2025
in उत्तराखंड
डीएम शिविर में राहत की बरसात: बिल माफ, पेंशन और आर्थिक सहायता
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

त्वरित निर्णय और प्रभावी एक्शन से बढ़ा जन विश्वास: डीएम का जौनसार-बावर दौरा बना राहत शिविर

देहरादून, 29 मार्च 2025 (सूवि) – जिलाधिकारी सविन बंसल का दूरस्थ क्षेत्र त्यूनी में बहुउद्देशीय शिविर जनता के लिए बड़ी सौगात लेकर आया। शिविर में असहाय और जरूरतमंदों को तत्काल राहत प्रदान की गई, जिससे प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हुआ। शिविर में किसी का विद्युत बिल माफ किया गया, तो किसी को आर्थिक सहायता मिली। दिव्यांगों को पेंशन, उपकरण और शिक्षा के लिए स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ मिला, वहीं बाणाधार गांव में गैस वितरण प्वाइंट बनाए जाने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली।

दिव्यांग बालक को पेंशन और शिक्षा के लिए स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ

शिविर में डिरनाड़ निवासी 11 वर्षीय दिव्यांग बालक कार्तिक को ट्राई साइकिल प्रदान की गई। साथ ही उसे समाज कल्याण विभाग से दिव्यांग पेंशन स्वीकृत हुई। कार्तिक को शिक्षा के लिए स्पॉन्सरशिप योजना के तहत हर महीने ₹4,000 की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। इसके अलावा, 16 वर्षीय किशोरी रविना को भी पढ़ाई के लिए स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ मिला, जिससे उसे प्रतिमाह ₹4,000 की सहायता मिलेगी। शिविर में कुल 19 दिव्यांगों को पेंशन स्वीकृत की गई, जिनमें किरण, कनिष्का, सुमित, बालक राम, मंयक चौहान, हर्षवर्धन सिंह राणा, आयुष, सृष्टि पंवार और अन्य शामिल रहे।

गरीब महिला का ₹18,000 विद्युत बिल डीएम रायफल फंड से माफ

शिविर में फनार निवासी दुर्गा देवी, जिनके पति का पिछले वर्ष देहांत हो गया था, ने डीएम के समक्ष अपना दुखड़ा रखा। पांच बच्चों का पालन-पोषण कर रही दुर्गा देवी का ₹18,000 का बिजली बिल लंबित था, जिसे चुकाना उनके लिए संभव नहीं था। डीएम ने तत्काल निर्णय लेते हुए रायफल फंड से उनका विद्युत बिल माफ करवा दिया।

प्रमिला देवी को भवन क्षति पर आर्थिक सहायता

मुन्धौल निवासी प्रमिला देवी ने शिविर में भवन क्षति के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। डीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तहसील त्यूनी में महिला के नाम आर्थिक सहायता का चेक जारी कर मौके पर ही सौंपा।

बाणाधार में बना गैस वितरण प्वाइंट, ग्रामीणों को मिली राहत

शिविर में ग्राम पंचायत बाणाधार के निवासियों ने डीएम को बताया कि उनके गांव में गैस वाहन नहीं पहुंचता, जिससे ग्रामीणों को गैस के लिए चार किलोमीटर दूर चिल्हाड़ तक जाना पड़ता है। ग्रामीणों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में ही ग्राम बाणाधार में गैस वितरण प्वाइंट बनाने का निर्णय लिया गया, जिससे अब क्षेत्रवासियों को सुगम सुविधा मिलेगी।

जनता ने डीएम का जताया आभार

डीएम की संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय क्षमता को देखते हुए ग्रामीणों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर में तत्काल राहत मिलने से जनता के चेहरे खिल उठे और प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ।

You might also like

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

Tags: bill waiverDehradun administrationdisability pensionDM relief campDM Savin Bansaleconomic assistanceeducational sponsorshipgas distribution pointJaunsar-BawarUttarakhand government initiative

Previous Post

बड़ी खबर : त्रिवेंद्र सरकार में 37 लाख टन अवैध खनन, धामी सरकार पर निशाना, अफसर को कहा – शेर कुत्तों का शिकार नहीं करते!”

Next Post

उस्ताद अबीर हुसैन और पंडित मिथिलेश झा की जुगलबंदी से मंत्रमुग्ध हुआ SGRRU

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

by Seemaukb
February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

by Seemaukb
February 6, 2026
Next Post
उस्ताद अबीर हुसैन और पंडित मिथिलेश झा की जुगलबंदी से मंत्रमुग्ध हुआ SGRRU

उस्ताद अबीर हुसैन और पंडित मिथिलेश झा की जुगलबंदी से मंत्रमुग्ध हुआ SGRRU

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर :- सब इंस्पेक्टरो के बंपर तबादले

बड़ी खबर :- सब इंस्पेक्टरो के बंपर तबादले

May 26, 2022
यूकेडी ने मांगा राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का समर्थन। रीजनल पार्टी अध्यक्ष से यूकेडी नेताओं की मुलाकात

यूकेडी ने मांगा राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का समर्थन। रीजनल पार्टी अध्यक्ष से यूकेडी नेताओं की मुलाकात

October 14, 2024

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.