Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

युवा नशे की गिरफ्त में तो देश का भविष्य खतरे में: ललित मोहन जोशी

December 19, 2025
in उत्तराखंड
युवा नशे की गिरफ्त में तो देश का भविष्य खतरे में: ललित मोहन जोशी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

देहरादून। प्रदेश के विद्यालयों में लगातार नशा उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान चला रही मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति, उत्तराखण्ड द्वारा शुक्रवार को देहरादून स्थित सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में एक व्यापक नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर उन्हें स्वस्थ, संस्कारवान, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर के साथ-साथ उसकी सोच, लक्ष्य और भविष्य को भी खोखला कर देता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिस देश का युवा नशे की गिरफ्त में होता है, उस देश का भविष्य कभी सुरक्षित नहीं हो सकता।

एडवोकेट जोशी ने युवाओं को आगाह करते हुए कहा कि आज कुछ विदेशी ताक़तें और संगठित गिरोह नशे के माध्यम से भारत के युवाओं को उनके लक्ष्य से भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अवैध नशा कारोबार से आतंकवाद को सबसे अधिक फंडिंग मिलती है, और अनजाने में नशे की लत में पड़कर युवा भी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को अप्रत्यक्ष रूप से बढ़ावा दे देते हैं।

अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने संस्कार, पारिवारिक मूल्यों और माता-पिता के सम्मान पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता का सम्मान और उनके प्रति कर्तव्यबोध ही सच्चे संस्कारों की पहचान है। युवाओं को आधुनिकता के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों और नैतिक मूल्यों से जुड़े रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने खुलकर अपने विचार साझा किए। कई विद्यार्थियों ने नशे के कारण समाज और परिवारों में घटित घटनाओं को साझा किया, जिससे कार्यक्रम और अधिक संवेदनशील एवं प्रभावशाली बन गया।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के उप निरीक्षक विजय प्रताप ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों के साथ-साथ सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात अनुशासन और साइबर अपराधों से बचाव पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी, साइबर बुलिंग और अनजान लिंक से होने वाले खतरों के प्रति छात्रों को सतर्क रहने की सलाह दी और कहा कि जागरूकता ही अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने, अच्छे संस्कार अपनाने, माता-पिता का सम्मान करने और कानून का पालन करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाने वाले विद्यार्थियों को समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्या नीरजा डंडरियाल, तनु गर्ग, मनीषा जुयाल, अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी तथा 400 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Tags: Anti Drug Awareness ProgramDehradun School NewsDrug Free CampaignHuman Rights Committee UttarakhandNasha Mukti AbhiyanSchool Awareness NewsSiddharth Public School Dehradunstudent awareness programUttarakhand education newsYouth Against Drugs

Previous Post

मानवाधिकारों की समझ के लिए आयोग पहुँचे राजी जनजाति के युवा

Next Post

फोरलेन बनाम जंगल: 3400 पेड़ों की बलि पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र–राज्य–NHAI को समाधान का आदेश

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

by Seemaukb
February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

by Seemaukb
February 6, 2026
Next Post
हाईकोर्ट ब्रेकिंग: नाबालिग की गिरफ्तारी पर लगाई रोक। जानिए मामला 

फोरलेन बनाम जंगल: 3400 पेड़ों की बलि पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र–राज्य–NHAI को समाधान का आदेश

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

पौड़ी जितेंद्र आत्महत्या मामला: जमानत पर छूटे सभी आरोपी, कोर्ट ने पुलिस की जांच पर उठाए सवाल

दुखद: 9 दिन बाद नैनीझील से बरामद हुआ लापता युवक का शव

January 3, 2026
बिग ब्रेकिंग : क्या 2027 विधान सभा चुनाव से पहले होगी बागी नेताओं की घर वापसी

बिग ब्रेकिंग : क्या 2027 विधान सभा चुनाव से पहले होगी बागी नेताओं की घर वापसी

January 11, 2025

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.