Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

नशा राष्ट्र के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा : ललित जोशी

December 23, 2025
in उत्तराखंड
नशा राष्ट्र के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा : ललित जोशी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। “युवा जागेगा, तभी राष्ट्र आगे बढ़ेगा” — इसी प्रेरणादायक संदेश के साथ सजग इंडिया और देहरादून पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशभर के विद्यालयों में संचालित नशा उन्मूलन जागरूकता अभियान के अंतर्गत सोमवार को देहरादून स्थित ग्लेक्शियन इंटरनेशनल स्कूल में एक व्यापक युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नशे के घातक दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें एक स्वस्थ, सशक्त, संस्कारवान एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

You might also like

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

नशा शरीर ही नहीं, भविष्य भी नष्ट करता है : ललित जोशी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षाविद एवं राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण (स्वास्थ्य विभाग, उत्तराखंड) के सदस्य ललित जोशी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने नशे के सामाजिक, मानसिक और शारीरिक दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि नशा केवल शरीर को नुकसान नहीं पहुँचाता, बल्कि व्यक्ति की सोच, निर्णय क्षमता और भविष्य को भी धीरे-धीरे खोखला कर देता है।

ललित जोशी ने कहा,

“जिस देश का युवा नशे की गिरफ्त में होता है, वह राष्ट्र कभी सशक्त और समृद्ध नहीं बन सकता। युवा शक्ति ही देश की सबसे बड़ी पूंजी है।”

उन्होंने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि कुछ विदेशी शक्तियाँ योजनाबद्ध तरीके से भारतीय युवाओं को नशे के जाल में फँसाकर उन्हें उनके लक्ष्य और कर्तव्यों से भटकाने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध नशे का कारोबार आतंकवाद की फंडिंग का बड़ा माध्यम है और अनजाने में नशे की लत युवाओं को राष्ट्रविरोधी ताकतों का सहायक बना देती है।

संस्कार, परिवार और माता-पिता का सम्मान जरूरी

अपने संबोधन में ललित जोशी ने संस्कार, पारिवारिक मूल्यों और माता-पिता के सम्मान को जीवन का आधार बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि आधुनिकता के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों और नैतिक मूल्यों को भी मजबूती से अपनाएँ।

विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भी खुलकर अपने विचार रखे और नशे के कारण अपने आसपास तथा परिवारों में घटित घटनाओं को साझा किया। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली व भावनात्मक बना दिया।

साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा पर भी जागरूकता

इस अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के उप निरीक्षक आशीष कुमार ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के साथ-साथ सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और साइबर अपराधों से बचाव को लेकर विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी, साइबर बुलिंग और अनजान लिंक से होने वाले खतरों के प्रति छात्रों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा—

“जागरूकता ही अपराध से बचाव का सबसे सशक्त हथियार है।”

नशामुक्त जीवन का संकल्प

संस्थान के प्रबंधक मयंक गौड़ ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से जीवन में किसी भी प्रकार के नशे और व्यसन से दूर रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने, अच्छे संस्कार अपनाने, माता-पिता का सम्मान करने और कानून का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
सक्रिय सहभागिता निभाने वाले विद्यार्थियों को सजग इंडिया की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर स्कूल के प्रबंध निदेशक मयंक गौड़, प्रधानाचार्य नीशा गौड़, उप-प्रधानाचार्य इन्द्रा कार्की, प्रशासनिक अधिकारी संतोष नेगी, समन्वयक श्रद्धा छेत्री सहित 1000 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Tags: anti-drug campaigndehradun newsDrug Abuse AwarenessDrug Free IndiaGlaxion International SchoolNasha Mukti AbhiyanSajag IndiaSchool Awareness ProgramUttarakhand policeYouth Awareness Program

Previous Post

बड़ी खबर: उत्तराखंड में डुप्लीकेट वोटरों की होगी पहचान, 90 हजार मतदाता रडार पर

Next Post

बिजली ने छुड़ाया सब्र! जनता के दर्द पर विधायक ने अधिकारियों को कराया अंधेरे का एहसास

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

by Seemaukb
February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

by Seemaukb
February 6, 2026
Next Post
बिजली ने छुड़ाया सब्र! जनता के दर्द पर विधायक ने अधिकारियों को कराया अंधेरे का एहसास

बिजली ने छुड़ाया सब्र! जनता के दर्द पर विधायक ने अधिकारियों को कराया अंधेरे का एहसास

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

Ration Card: राशन कार्ड धारकों को 2023 में भी सरकार मुफ्त देगी राशन।पढ़िए पूरी जानकारी

Ration Card: फ्री राशन लेने वाले ध्यान दे।भूलकर भी न करें ये गलतियां। पढ़िए पूरी जानकारी

March 5, 2023
एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही:  4 किग्रा 700 ग्राम पैंगोलिन शल्क के साथ 02 शातिर वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही: 4 किग्रा 700 ग्राम पैंगोलिन शल्क के साथ 02 शातिर वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

April 25, 2023

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.