Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

मंडी नियमों की अनदेखी पर प्रशासन का शिकंजा, व्यापारी पर भारी जुर्माना

December 16, 2025
in उत्तराखंड, क्राइम
मंडी नियमों की अनदेखी पर प्रशासन का शिकंजा, व्यापारी पर भारी जुर्माना
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हल्द्वानी। मंडी समिति हल्द्वानी की सचल दल टीम ने मंगलवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध मंडी कागजात के चावल से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया। यह कार्रवाई मंडी बायपास क्षेत्र में की गई, जहां जांच के दौरान नियमों की अनदेखी सामने आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी सचिव दिग्विजय सिंह देव के निर्देश पर सचल दल तड़के बरेली रोड क्षेत्र में नियमित चेकिंग अभियान चला रहा था। इसी दौरान एक टाटा 407 ट्रक (संख्या: UK0Y-CA/4565) तेज रफ्तार में मंडी बायपास की ओर जाता दिखाई दिया। जब सचल दल ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गति और बढ़ा दी।

You might also like

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

सचल दल ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रक को ट्रांसपोर्ट नगर से पहले ओवरटेक कर रोक लिया। जांच के दौरान पाया गया कि ट्रक चारों ओर से तिरपाल से ढका हुआ था और उसमें 100 कट्टे चावल (लगभग 50 क्विंटल) लदे हुए थे।

जब चालक से मंडी से संबंधित वैध प्रपत्र मांगे गए, तो उसने मौके पर कोई भी दस्तावेज उपलब्ध न होने की बात कही। इस पर मंडी प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ट्रक को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की।

मंडी नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन द्वारा

  • ₹50,000 का जुर्माना,
  • ₹3,000 मंडी शुल्क,
  • ₹750 विविध शुल्क,

लगाकर कुल ₹53,750 की राशि वसूल की गई। जुर्माना अदा करने के बाद ट्रक और माल को चेतावनी देते हुए व्यापारी के सुपुर्द कर दिया गया।

इस कार्रवाई में सचल दल टीम के संतोष कुमार, कुमार सिंह, भुवन गोस्वामी, ललित मोहन और मोहन पाठक सहित अन्य कार्मिक शामिल रहे।

मंडी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध कागजात मंडी क्षेत्र में माल का परिवहन करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि अवैध व्यापार और राजस्व नुकसान पर रोक लगाई जा सके।

Tags: 750. Strict action taken to curb illegal agricultural trade.Haldwani Mandi Committee’s mobile squad intercepted a truck loaded with rice without valid mandi documents near Mandi Bypass and imposed a fine of ₹53

Previous Post

पुल बना सियासी रणभूमि: BJP के दो विधायकों में टकराव, एक ने शुरू कराया काम तो दूसरे ने रुकवाया निर्माण

Next Post

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, भाई की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

by Seemaukb
February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

by Seemaukb
February 6, 2026
Next Post
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, भाई की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, भाई की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

उत्तराखंड को मिलेगा अनुभवी मीडिया सलाहकार? डॉ. गोविंद सिंह के नाम की चर्चा तेज

उत्तराखंड को मिलेगा अनुभवी मीडिया सलाहकार? डॉ. गोविंद सिंह के नाम की चर्चा तेज

April 24, 2025
बड़ी खबर: RTI से हुआ खुलासा, सरकारी कार्यालयों में 4 या उससे अधिक दिन लेट आने पर होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही

बड़ी खबर: RTI से हुआ खुलासा, सरकारी कार्यालयों में 4 या उससे अधिक दिन लेट आने पर होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही

June 23, 2023

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.