Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

विश्व किडनी दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने चलाया जनजागरूकता अभियान

March 14, 2024
in हेल्थ
विश्व किडनी दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश  अस्पताल ने चलाया जनजागरूकता अभियान
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

  • विश्व किडनी दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश 
  • अस्पताल ने चलाया जनजागरूकता अभियान
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में अब तक 25 रोगियों का सफल गुर्दा प्रत्यारोपण 
  • जागरूकता रैली निकालकर किडनी रोगों से बचाव का संदेश दिया
  • अस्पताल की ओर से किडनी दानदाताओं को किया गया सम्मानित

देहरादून। विश्व किडनी दिवस के अवसर पर श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नैफ्रोलाॅजी विभाग ने विभिन्न कार्यक्रम आयाजित किए। डाॅक्टरों एवम् मेडिकल छात्र-छात्राओं ने किडनी रोगों से बचाव पर जनजागरुकता रैली निकाली। गुर्दा रोग विशेषज्ञों ने गुर्दा बीमारियों से सम्बन्धित विषयों पर मंथन कर बीमारी से बचाव, रोकथाम एवम् माॅर्डन उपचार तकनीकों पर जानकारियां सांझा की। काबिलेगौर है कि प्रत्येक वर्ष मार्च महीने के दूसरे गुरुवार को विश्व किडनी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

गुरुवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के सभागार में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यशबीर दीवान, एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ आर.के.वर्मा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के किडनी रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ आलोक कुमार व वरिष्ठ यूरोलोजिस्ट डाॅ विवेक विज्जन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वरिष्ठ फिजीशियन डाॅ डोरछम ख्राइम ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

You might also like

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल व मिलिट्री हॉस्पिटल ने दिया संयुक्त रूप से कैंसर जागरूकता का संदेश

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने रचा इतिहास, स्तन कैंसर सर्जरी में नई उपलब्धि

 मुख्य अतिथि डाॅ यशबीर दीवान ने किडनी रोग विभाग को शुभकामनाएं दीं। डाॅ आर.के.वर्मा ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किडनी रोग विभाग है। इस विभाग में वरिष्ठ एवम् अनुभवी गुर्दा रोग विशेषज्ञों की टीम की देखरेख में गुर्दा प्रत्यारोपण सहित अत्याधुनिक उपचार की सेवाएं उपलब्ध हैं। 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ गुर्दा रोग विशेषज्ञ डाॅ आलोक कुमार ने विश्व गुर्दा दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने जानकारी दी कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अनियमित जीवन शैली व दूषित जल का उपयोग गुर्दा रोग बढने के प्रमुख कारक हैं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में अब तक 25 गुर्दा प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक हो चुके हैं। गुर्दा रोग विशेषज्ञ डाॅ विवेक रूहेला ने गुर्दा रोगों से जुड़े खतरों एवम् बचाव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। यूरोलाॅजी विशेषज्ञों की टीम ने पथरी से सम्बन्धित बीमारियों पर पैनल परिचर्चा की। यूरोलोजिस्ट डाॅ विमल कुमार दीक्षित ने अपने सम्बोधन में जानकारी दी कि जिन क्षेत्रों में पानी में अधिक कैल्शियम की मात्रा होती है वहां पर किडनी रोगों की सम्भावना अधिक होती है जिसमें देहरादून भी शामिल है। 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सफलतापूर्वक गुर्दा प्रत्यारोपण करवा चुके रोगियों ने अपने अनुभव सांझा किए। मेडिकल स्टाफ ने किडनी रोगियों को बचाव एवम् रोकथाम के बारे में मेडिकल टिप्स दिए। मेडिकल छात्र-छात्राओं ने नुक्कड नाटक के माध्यम से स्वस्थ गुर्दे-उत्तम स्वास्थ्य का संदेश देकर जनजागरूकता की अलख जगाई। उच्च रक्तचाप एवम् गुर्दा रोगों से जुड़े मेडिकल विषय पर मेडिकल विशेषज्ञों ने पैनल परिचर्चा की। डाॅ गौरव शेखर शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। मंच संचालन डाॅ आयूषी बसलियाल एवम् डाॅ रिया रावत ने किया। 

           इससे पूर्व गुरुवार सुबह श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज परिसर से जनजागरूकता रैली निकाली गई। गुर्दा रोग विभागाध्यक्ष, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल डाॅ आलोक कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में 200 से अधिक डाॅक्टरों, मेडिकल छात्र-छात्राओं व स्टाफ ने प्रतिभाग किया। गुर्दा स्वस्थ रखने हेतु संतुलित आहार, उच्च रक्तचाप व मधुमेह को नियंत्रित रखें, स्वस्थ्य जल व हो साफ हवा तो होगा स्वस्थ शरीर, सब रोग होंगे दफा, गुर्दों के रोगों से हो सकता है बचाव अगर समय से जाएं डाॅक्टर के पास लिखे संदेश लेकर मेडिकल छात्र-छात्राओं ने गुर्दा स्वास्थ्य सबके लिए विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने गुर्दा रोगियों की बढ़ती संख्या पर चिंता जाहिर व गुर्दा रोगों से बचाव के महत्वपूर्णं टिप्स सांझा किये। अस्पताल की ओर से किडनी दानदाताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डाॅ पुनीत कुमार ओहरी, डाॅ प्रेरक मित्तल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, डाॅ अजय पंडिता, चिकितसा अधीक्षक, डाॅ गौरव रतूड़ी, डाॅ ललित कुमार वाष्र्णेय, डाॅ पंकज मिश्रा, डाॅ नरदीप नैथानी, डाॅ नारायण जीत, डाॅ किन्नरी ए व्यास रावत, डाॅ एम.ए.बेग, डाॅ सीमा आचार्य, डाॅ सुलेखा नौटियाल, डाॅ निधि जैन, डाॅ शशि मुंजाल, सुषमा कोठियाल सहित मेडिकल छात्र-छात्राएं एवम् स्टाफ उपस्थित रहे।

Previous Post

सड़क बनने में लगते हैं 10 वर्ष और उखड़ने में मात्र दो माह,हल्द्वानी की सड़क खोलती सरकार के विकास और जीरो टॉलरेंस की पोल

Next Post

बिग ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले, इन मुद्दों पर लगी मोहर

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

by Seemaukb
February 6, 2026
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल व मिलिट्री हॉस्पिटल ने दिया संयुक्त रूप से कैंसर जागरूकता का संदेश
उत्तराखंड

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल व मिलिट्री हॉस्पिटल ने दिया संयुक्त रूप से कैंसर जागरूकता का संदेश

by Seemaukb
February 1, 2026
Next Post
बड़ी खबर : सीएम धामी ने इन संस्थाओं को बांटे 4 करोड़ 6 लाख 50 हजार रूपये के चेक

बिग ब्रेकिंग : पढ़िए धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले, इन मुद्दों पर लगी मोहर

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

औली में बर्फीली आफत: हिमस्खलन के बाद अलर्ट, पर्यटकों की एंट्री बंद

औली में बर्फीली आफत: हिमस्खलन के बाद अलर्ट, पर्यटकों की एंट्री बंद

March 3, 2025
चमोली आपदा: नंदानगर में मलबे से तबाह 6 भवन, 10 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली आपदा: नंदानगर में मलबे से तबाह 6 भवन, 10 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

September 18, 2025

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.