Wednesday, November 18, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

आईएएस अंशुल भट्ट ने एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बताए UPSC सफलता के मंत्र | छात्रों में जगा आत्मविश्वास

April 24, 2025
in उत्तराखंड
आईएएस अंशुल भट्ट ने एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बताए UPSC सफलता के मंत्र | छात्रों में जगा आत्मविश्वास
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

बच्चों की सुरक्षा ताक पर! स्कूल बसों में मिलीं ऐसी खामियां, 142 के कटे चालान

26 नवंबर को मसूरी में दिखेगा साइकिलिंग का दम, देश-दुनिया के राइडर्स जुटेंगे उत्तराखंड में!

गांव की 10 महिलाओं का धमाका! पहाड़ी गिफ्ट हैंपर से 18 लाख का कारोबार

आईएएस अंशुल भट्ट ने एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बताए UPSC सफलता के मंत्र | छात्रों में जगा आत्मविश्वास

देहरादून। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2023 में अखिल भारतीय स्तर पर 22वीं रैंक प्राप्त करने वाले उत्तराखंड के बेटे अंशुल भट्ट (IAS) ने गुरुवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून के छात्र-छात्राओं को सफलता के मंत्र बताए। इस अवसर पर आयोजित प्रेरक वार्ता में उन्होंने युवाओं को आईएएस बनने के लिए जरूरी रणनीतियां साझा कीं।

कार्यक्रम का आयोजन एसजीआरआरयू के पटेल नगर ऑडिटोरियम में किया गया, जहाँ विश्वविद्यालय की कुलपति (प्रो.) डॉ. कुमुद सकलानी ने मुख्य वक्ता अंशुल भट्ट का स्वागत किया। उन्होंने कहा, “हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बेटा आईएएस बने, और अंशुल ने इस सपने को साकार कर दिखाया है।”

प्रेरणादायक रही अंशुल भट्ट की यात्रा

अंशुल भट्ट की शैक्षणिक यात्रा बेहद प्रेरणादायक रही है। उन्होंने अब तक उत्तराखंड के 10 अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाई की है, जिनमें पौड़ी, हरिद्वार, रुड़की, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, काशीपुर और रुद्रपुर शामिल हैं। 12वीं कक्षा में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के बाद उन्होंने स्नातक की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से की, जहाँ वे कई छात्र प्रतिनिधित्व पदों पर रहे।

सीमित संसाधनों में भी सफलता संभव: अंशुल

अंशुल ने छात्रों को बताया कि सीमित संसाधन कभी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनते। उन्होंने कहा कि “यह जरूरी नहीं कि आप केवल दिल्ली या मेट्रो शहर में रहकर ही UPSC की तैयारी करें, गांवों से भी लक्ष्य निर्धारित कर यह मुकाम पाया जा सकता है।” उन्होंने अपने बचपन के स्कूल, पौड़ी कंडोलिया की यादें भी साझा कीं।

सिविल सेवा की तैयारी के लिए दिए महत्वपूर्ण टिप्स

अंशुल भट्ट ने UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण सुझाव दिए:

  • पाठ्यक्रम की सीमाओं को समझें और उसी के अनुसार तैयारी करें।

  • प्रत्येक विषय के महत्वपूर्ण टॉपिक के संक्षिप्त नोट्स बनाएं।

  • शॉर्टकट से बचें और विषयवस्तु को गहराई से पढ़ें।

  • विविध स्रोतों से अध्ययन कर विषय की समझ को व्यापक बनाएं।

  • स्वामी विवेकानंद के विचार हमेशा उनके प्रेरणास्रोत रहे हैं।

उन्होंने कहा, “सफलता प्राप्त करने के बाद भी मैं खुद को आज भी एक आकांक्षी मानता हूँ।”

छात्रों के सवालों का सहजता से दिया जवाब

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने करियर से जुड़ी जिज्ञासाओं को लेकर अंशुल भट्ट से सवाल किए, जिनका उन्होंने बहुत सहजता और स्पष्टता से जवाब दिया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्रेया कोटनाला ने किया जबकि इसे सफल बनाने में सिमरन अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर डॉ. जे.पी. पचौरी (सलाहकार माननीय प्रेसीडेंट), डॉ. लोकेश गंभीर (कुलसचिव), डॉ. मालविका कांडपाल, डॉ. आर.पी. सिंह, डॉ. द्वारिका प्रसाद मैठाणी, विभिन्न विभागों के संकायाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Tags: Anshul Bhatt Motivational SpeechCivil Services PreparationHow to crack UPSCIAS Anshul BhattSGRR University DehradunUPSC 2023 TopperUPSC Preparation from VillageUPSC Rank 22UPSC Success TipsUPSC Tips in Hindi
Previous Post

UKSSSC भर्ती 2025: आयोग ने जारी किया समूह-ग की 13 परीक्षाओं का शेड्यूल, यहां देखें पूरी लिस्ट

Next Post

उत्तराखंड को मिलेगा अनुभवी मीडिया सलाहकार? डॉ. गोविंद सिंह के नाम की चर्चा तेज

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बच्चों की सुरक्षा ताक पर! स्कूल बसों में मिलीं ऐसी खामियां, 142 के कटे चालान
उत्तराखंड

बच्चों की सुरक्षा ताक पर! स्कूल बसों में मिलीं ऐसी खामियां, 142 के कटे चालान

by Seemaukb
November 18, 2026
26 नवंबर को मसूरी में दिखेगा साइकिलिंग का दम, देश-दुनिया के राइडर्स जुटेंगे उत्तराखंड में!
उत्तराखंड

26 नवंबर को मसूरी में दिखेगा साइकिलिंग का दम, देश-दुनिया के राइडर्स जुटेंगे उत्तराखंड में!

by Seemaukb
November 18, 2026
Next Post
उत्तराखंड को मिलेगा अनुभवी मीडिया सलाहकार? डॉ. गोविंद सिंह के नाम की चर्चा तेज

उत्तराखंड को मिलेगा अनुभवी मीडिया सलाहकार? डॉ. गोविंद सिंह के नाम की चर्चा तेज

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

विजिलेंस का खुलासा:-दरोगा भर्ती 2015 साजिश के तहत जलाई गई ओएमआर शीट

विजिलेंस का खुलासा:-दरोगा भर्ती 2015 साजिश के तहत जलाई गई ओएमआर शीट

October 17, 2022
बड़ी खबर : PWD में अभियंताओं के बम्पर तबादले। देखें लिस्ट….

बड़ी खबर : PWD में अभियंताओं के बम्पर तबादले। देखें लिस्ट….

September 21, 2024

Don't miss it

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में चेतावनी! एंटीबायोटिक का गलत इस्तेमाल पड़ सकता है भारी
हेल्थ

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में चेतावनी! एंटीबायोटिक का गलत इस्तेमाल पड़ सकता है भारी

November 18, 2026
बच्चों की सुरक्षा ताक पर! स्कूल बसों में मिलीं ऐसी खामियां, 142 के कटे चालान
उत्तराखंड

बच्चों की सुरक्षा ताक पर! स्कूल बसों में मिलीं ऐसी खामियां, 142 के कटे चालान

November 18, 2026
26 नवंबर को मसूरी में दिखेगा साइकिलिंग का दम, देश-दुनिया के राइडर्स जुटेंगे उत्तराखंड में!
उत्तराखंड

26 नवंबर को मसूरी में दिखेगा साइकिलिंग का दम, देश-दुनिया के राइडर्स जुटेंगे उत्तराखंड में!

November 18, 2026
गांव की 10 महिलाओं का धमाका! पहाड़ी गिफ्ट हैंपर से 18 लाख का कारोबार
उत्तराखंड

गांव की 10 महिलाओं का धमाका! पहाड़ी गिफ्ट हैंपर से 18 लाख का कारोबार

November 18, 2026
देहरादून को मिला नया विकास अधिकारी, आते ही तय किया 5 सूत्रीय एजेंडा!
उत्तराखंड

देहरादून को मिला नया विकास अधिकारी, आते ही तय किया 5 सूत्रीय एजेंडा!

November 18, 2026
40 लाख का लेनदेन, दुकान का इंतजार! पूर्व मेयर के खिलाफ शिकायत से मचा हड़कंप
क्राइम

40 लाख का लेनदेन, दुकान का इंतजार! पूर्व मेयर के खिलाफ शिकायत से मचा हड़कंप

November 18, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में चेतावनी! एंटीबायोटिक का गलत इस्तेमाल पड़ सकता है भारी
  • बच्चों की सुरक्षा ताक पर! स्कूल बसों में मिलीं ऐसी खामियां, 142 के कटे चालान
  • 26 नवंबर को मसूरी में दिखेगा साइकिलिंग का दम, देश-दुनिया के राइडर्स जुटेंगे उत्तराखंड में!

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.