Friday, November 14, 2025
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बिग ब्रेकिंग : बड़कोट में अवैध खनन का भंडाफोड़, विनोद डोभाल का स्टोन क्रशर सीज, ₹17.34 लाख का जुर्माना

February 27, 2025
in उत्तराखंड, क्राइम
बिग ब्रेकिंग : बड़कोट में अवैध खनन का भंडाफोड़, विनोद डोभाल का स्टोन क्रशर सीज, ₹17.34 लाख का जुर्माना
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

बिग ब्रेकिंग:  287 चिकित्सा अधिकारियों की सीधी भर्ती। इस दिन शुरू होंगे आवेदन 

सावधान: देहरादून में बिक रही फर्जी डिफेंस शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

देहरादून में मॉक ड्रिल का अलर्ट! 15 नवंबर को 10 जगहों पर गूंजेगा सायरन, भूकंप जैसी स्थिति होगी तैयार

उत्तरकाशी: प्रशासन ने अवैध खनन पर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़कोट पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल (कुतरू) से जुड़े अनंतराज स्टोन क्रशर को सीज कर ₹17,34,390 का जुर्माना ठोका है। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में राजस्व और खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

कैसे हुआ अवैध खनन का खुलासा?

25 फरवरी की रात, प्रशासन को अवैध खनन की गोपनीय सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाई, जिससे इस गैरकानूनी गतिविधि की पुष्टि हुई।
27 फरवरी को औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें ये अहम तथ्य सामने आए—

  • यमुना नदी तक जाने के लिए अवैध रास्ता बनाया गया था।
  • नदी से अवैध रूप से उपखनिज निकालकर स्टोन क्रशर तक पहुंचाया जा रहा था।
  • मशीनों के टायर और चेन के निशान मौके पर मिले।
  • क्रशर परिसर में ताजा कच्चा उपखनिज (RBM) जमा मिला।
  • ई-रवन्ना पोर्टल पर दर्ज मात्रा से अधिक खनिज मौजूद पाया गया।

सख्त कार्रवाई: स्टोन क्रशर सीज, भारी जुर्माना

जांच में स्टोन क्रशर नियमावली और अवैध खनन, परिवहन व भंडारण निवारण नियमावली 2021 (संशोधित 2024) का उल्लंघन स्पष्ट हुआ। इसके चलते प्रशासन ने—

  • अनंतराज स्टोन क्रशर प्लांट को सीज कर दिया।
  • ई-रवन्ना पोर्टल को अगले आदेश तक बंद कर दिया।
  • ₹17,34,390 का भारी जुर्माना लगाया।

पहले से ही जेल में हैं विनोद डोभाल!

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई जब बड़कोट के पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल (कुतरू) पहले से ही हत्या के प्रयास के आरोप में जेल में बंद हैं। आरोप है कि उन्होंने एक युवक को कुचलने की कोशिश की थी, जो उनके अवैध खनन नेटवर्क का पर्दाफाश करने वाला था।

अवैध खनन, राजनीति और माफिया का गठजोड़

यह मामला सिर्फ अवैध खनन तक सीमित नहीं है। विनोद डोभाल का नाम पहले भी नकल माफिया हाकम सिंह से जुड़ा था। जब हाकम सिंह के रिजॉर्ट पर बुलडोजर चला, तब भी डोभाल वहां मौजूद थे।
अब स्टोन क्रशर पर हुई इस कार्रवाई से यह साफ हो गया कि सत्ता, खनन और माफिया का गठजोड़ वर्षों से मजबूत होता जा रहा था।

बड़कोट किस दिशा में जा रहा?

आज बड़कोट में सड़क, स्कूल और अस्पतालों से ज्यादा खनन माफिया का बोलबाला है। यहां राजनीति अब शराब, रेत और बजरी के अवैध धंधे तक सिमट चुकी है। चुनावी मौसम में यह “सेवा” और तेज हो जाती है क्योंकि यहां वोट नहीं, बल्कि पैसे, शराब और पत्थरों के कट्टों में सौदेबाजी होती है।

अब बड़ा सवाल यह है— क्या यह कार्रवाई सिर्फ दिखावा है या प्रशासन सच में खनन माफिया पर शिकंजा कसेगा? जनता जवाब चाहती है, लेकिन खनन से कमाई, कमाई से सत्ता, सत्ता से संरक्षण और संरक्षण से फिर खनन का यह खेल जारी है… यमुना के साथ बहता हुआ… 

Tags: administration actionBarkot newsCrime newsillegal miningillegal mining in Uttarakhandmining corruptionmining mafiastone crusher seizedUttarakhand newsUttarkashi crimeVinod Dobhal
Previous Post

भिक्षावृत्ति से मुक्त बच्चों का भविष्य संवारने की अनूठी पहल,डीएम सविन बंसल के प्रयासों से आधुनिक इंटेंसिव केयर शेल्टर में मिल रही नई दिशा

Next Post

सुबह की 5 आदतें जो आपकी किस्मत बदल सकती हैं,जानकर रह जाएंगे हैरान!

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बिग ब्रेकिंग:  287 चिकित्सा अधिकारियों की सीधी भर्ती। इस दिन शुरू होंगे आवेदन 
उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग:  287 चिकित्सा अधिकारियों की सीधी भर्ती। इस दिन शुरू होंगे आवेदन 

by Seemaukb
November 13, 2025
सावधान:  देहरादून में बिक रही फर्जी डिफेंस शराब, एक तस्कर गिरफ्तार
क्राइम

सावधान: देहरादून में बिक रही फर्जी डिफेंस शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

by Seemaukb
November 13, 2025
Next Post
सुबह की 5 आदतें जो आपकी किस्मत बदल सकती हैं,जानकर रह जाएंगे हैरान!

सुबह की 5 आदतें जो आपकी किस्मत बदल सकती हैं,जानकर रह जाएंगे हैरान!

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • नौकरी
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बिग ब्रेकिंग : 38वें राष्ट्रीय खेल में वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता: एथलीटों ने नए रिकॉर्ड बनाए और पदक जीते

बिग ब्रेकिंग : 38वें राष्ट्रीय खेल में वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता: एथलीटों ने नए रिकॉर्ड बनाए और पदक जीते

February 3, 2025
जज्बा : उत्तराखंड का प्रदीप बन रहा युवाओं के लिए मिसाल। वीडियो वायरल।

उत्तराखंड के नेता रोजगार नहीं सोशल मीडिया पर शाबाशी देने तक सीमित।

March 22, 2022

Don't miss it

बिग ब्रेकिंग:  287 चिकित्सा अधिकारियों की सीधी भर्ती। इस दिन शुरू होंगे आवेदन 
उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग:  287 चिकित्सा अधिकारियों की सीधी भर्ती। इस दिन शुरू होंगे आवेदन 

November 13, 2025
सावधान:  देहरादून में बिक रही फर्जी डिफेंस शराब, एक तस्कर गिरफ्तार
क्राइम

सावधान: देहरादून में बिक रही फर्जी डिफेंस शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

November 13, 2025
देहरादून में मॉक ड्रिल का अलर्ट! 15 नवंबर को 10 जगहों पर गूंजेगा सायरन, भूकंप जैसी स्थिति होगी तैयार
उत्तराखंड

देहरादून में मॉक ड्रिल का अलर्ट! 15 नवंबर को 10 जगहों पर गूंजेगा सायरन, भूकंप जैसी स्थिति होगी तैयार

November 13, 2025
Dry Lips in Winter: सर्दियों में फटे होंठों से पाए निजात। जानें कारण और उपाय
लाइफ स्टाइल

Dry Lips in Winter: सर्दियों में फटे होंठों से पाए निजात। जानें कारण और उपाय

November 13, 2025
Uttarakhand News: डीएम बंसल का बकायेदारो पर डंडा। तीन नामी कंपनियों की प्रॉपर्टी सील
उत्तराखंड

Uttarakhand News: डीएम बंसल का बकायेदारो पर डंडा। तीन नामी कंपनियों की प्रॉपर्टी सील

November 13, 2025
Weather Forecast Uttarakhand : जानिए अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम!
उत्तराखंड

Weather Forecast Uttarakhand : जानिए अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम!

November 13, 2025
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बिग ब्रेकिंग:  287 चिकित्सा अधिकारियों की सीधी भर्ती। इस दिन शुरू होंगे आवेदन 
  • सावधान: देहरादून में बिक रही फर्जी डिफेंस शराब, एक तस्कर गिरफ्तार
  • देहरादून में मॉक ड्रिल का अलर्ट! 15 नवंबर को 10 जगहों पर गूंजेगा सायरन, भूकंप जैसी स्थिति होगी तैयार

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • नौकरी
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

November 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
« Oct    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.