देहरादून। उत्तराखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पौड़ी के पद पर कार्यरत लोकेश्वर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका चयन संयुक्त राष्ट्र (UN) से संबद्ध एक अंतरराष्ट्रीय संगठन में हुआ है। अब वे नई भूमिका में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेवाएं देंगे।
लोकेश्वर सिंह 2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। पिछले 11 वर्षों में उन्होंने उत्तराखंड पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
उन्होंने हरिद्वार, देहरादून, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में अपनी सेवाएं दीं और वर्तमान में पौड़ी जिले में एसएसपी के पद पर तैनात हैं। उनकी गिनती राज्य के कुशल और सख्त प्रशासनिक अधिकारियों में होती है।
बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिस मुख्यालय और राज्य सरकार को इस्तीफा स्वीकृति के लिए आवेदन भेज दिया है। स्वीकृति मिलने के बाद वे उत्तराखंड कैडर से कार्यमुक्त होकर अपनी नई अंतरराष्ट्रीय भूमिका की जिम्मेदारी संभालेंगे।












Discussion about this post