ब्यूरो न्यूज़ : उत्तराखंड ब्रॉडकास्ट
चुनाव का पर्व देश का गर्व देश की अगली सरकार को चुनने के लिए दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा,जिसके लिए आज शाम 5 बजे से इन सभी जगहों पर चुनाव प्रचार जनसभा पर रोक लग जायेगी,हालांकि आज दिनभर ताबड़तोड़ रैलियां आयोजित होनी हैं।
दूसरे चरण का मतदान 13 राज्यों की 88 सीटों पर होगा जिसमें
केरल 20
कर्नाटक 14
राजस्थान 13
महाराष्ट्र 08
मध्य प्रदेश 06
उत्तर प्रदेश 08
बिहार 05
असम 05
पश्चिम बंगाल 03
छत्तीसगढ़ 03
मणिपुर 01
त्रिपुरा 01
और जम्मू कश्मीर की 01 सीट पर मतदान होगा।
पहले चरण में मतदान कम होने के बाद दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ाना चुनाव आयोग के लिए चुनौती होगी।
आज प्रचार थमने से पूर्व बड़ी रैलियां भी आयोजित होंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में रैली करेंगे,तो वहीं गृह मंत्री अमित शाह केरल महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में प्रचार करेंगे।
भाजपा अध्यक्ष बिहार में 3 बड़ी रैलियां करेंगे तो वहीं यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिनभर विभिन्न सभा करेंगे।
वहीं विपक्ष नेता राहुल गांधी भी महाराष्ट्र में प्रचार करेंगे प्रियंका गांधी सहित कई विपक्षी नेता इन्ही राज्यों में रैलियां और जनसभाओं में रहेंगे।
राष्ट्र की तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए उत्तराखंड ब्रॉडकास्ट से,खबरों के लिए संपर्क करें +917505446477,919258656798
Discussion about this post