Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

मेट्रो की जमीन पर पार्क बनाने की तैयारी पर रीजनल पार्टी का आरोप—“भूमि को खुर्द-बुर्द करने की साजिश”

July 28, 2025
in उत्तराखंड
मेट्रो की जमीन पर पार्क बनाने की तैयारी पर रीजनल पार्टी का आरोप—“भूमि को खुर्द-बुर्द करने की साजिश”
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

मेट्रो की जमीन पर पार्क बनाने की तैयारी पर रीजनल पार्टी का आरोप—“भूमि को खुर्द-बुर्द करने की साजिश”

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रस्तावित मेट्रो परियोजना की जमीन पर पार्क बनाए जाने की योजना पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने गंभीर आपत्ति जताई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने इसे मेट्रो की जमीन को खुर्द-बुर्द करने की साजिश करार दिया है और इस पूरी प्रक्रिया की स्पेशल ऑडिट और जांच की मांग की है।

शिवप्रसाद सेमवाल ने प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि आईएसबीटी के पास जिस भूमि को मेट्रो परियोजना के लिए आरक्षित किया गया था, उस पर अब तक लगभग 90 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इसके बावजूद, न तो वहां एक पत्थर रखा गया है और न ही मेट्रो से संबंधित कोई बोर्ड या चिन्ह लगाया गया है। इसके उलट, अब उसी जमीन पर करोड़ों रुपये की लागत से पार्क बनाए जाने की तैयारियां चल रही हैं।

उन्होंने दावा किया कि लगभग ₹2300 करोड़ की मेट्रो रेल परियोजना अब अंतिम सांसें गिन रही है। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में दो प्रबंध निदेशक—जितेंद्र त्यागी और बृजेश मिश्रा—बिना किसी विशेष प्रगति के अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं, और अब तीसरे प्रबंध निदेशक की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। लेकिन इसके बावजूद, जमीन पर कोई ठोस कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी उठाए सवाल

शिवप्रसाद सेमवाल ने बताया कि हाल ही में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल, और एमडीडीए एचआईजी हाउसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष देशराज कर्णवाल द्वारा आईएसबीटी के पास स्थित उक्त भूमि पर पार्क निर्माण की योजना बनाई जा रही है।

सेमवाल ने यह भी आरोप लगाया कि एमडीडीए हाउसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस भूमि पर पार्क निर्माण की अनुशंसा की है। उन्होंने पत्र में यह तर्क दिया है कि चूंकि अब दिल्ली से देहरादून की दूरी ढाई घंटे में तय होगी, इसलिए आईएसबीटी के निकट पार्क बनने से क्षेत्र की छवि बेहतर बनेगी।

“मेट्रो स्टेशन के वादे पर बेचे गए फ्लैट, अब लोग महसूस कर रहे हैं ठगी”

सेमवाल ने सवाल उठाते हुए कहा कि वर्ष 2017 में जब एमडीडीए ने इस क्षेत्र में आवासीय परियोजना शुरू की थी, तब ग्राहकों को यह वादा किया गया था कि यहां मेट्रो स्टेशन बनेगा और आवासीय सोसाइटी मेट्रो से जुड़ी होगी। ऐसे वादों के आधार पर लोगों ने यहां पर फ्लैट खरीदे, लेकिन अब वे खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं क्योंकि मेट्रो परियोजना का कोई अस्तित्व जमीन पर नजर नहीं आ रहा है।

स्पेशल ऑडिट और जांच की मांग

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के अध्यक्ष ने सरकार से 90 करोड़ रुपये के खर्च का स्पेशल ऑडिट कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि आखिर यह धनराशि कहां खर्च हुई और मेट्रो परियोजना की असली स्थिति क्या है।

इसके अलावा उन्होंने यह भी जानना चाहा कि मेट्रो के लिए आरक्षित भूमि पर पार्क बनाए जाने के पीछे किसकी मंशा है और क्या इस बहाने से भूमि को निजी हितों के लिए उपयोग करने की योजना बनाई जा रही है?

मेट्रो ऑफिस शॉपिंग मॉल में, ज़मीन पर नहीं रखा एक भी पत्थर

शिवप्रसाद सेमवाल ने यह भी खुलासा किया कि मेट्रो परियोजना के नाम पर एक शॉपिंग मॉल में आलीशान कार्यालय बनाया गया है, जिस पर भी भारी खर्च किया गया है। लेकिन जिस जमीन पर असली प्रोजेक्ट खड़ा होना था, वहां न तो एक ईंट रखी गई है और न ही कोई निर्माण कार्य शुरू हुआ है।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह इस मामले को लेकर गंभीर है और यदि आवश्यक हुआ तो इसके लिए जन आंदोलन की शुरुआत भी की जाएगी। पार्टी ने मेट्रो परियोजना को पुनर्जीवित करने, ज़मीन की उपयोगिता की पारदर्शी जांच, और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

Tags: उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशनउत्तराखंड सरकारएमडीडीएदेहरादून आईएसबीटीदेहरादून मेट्रोपार्क निर्माण विवादफ्लैट खरीदार ठगे गएमेट्रो जमीन खुर्दबुर्दमेट्रो प्रोजेक्ट विवादराष्ट्रवादी रीजनल पार्टीशहरी विकास विवादशिवप्रसाद सेमवाल

Previous Post

पंचायत चुनाव ड्यूटी से लौट रही महिला अधिकारी से कार चालक ने की अभद्रता, विरोध करने पर की मारपीट; जान बचाने को चलती गाड़ी से कूदी

Next Post

चारधाम व्यवस्थाओं को मिलेगी नई दिशा: बीडी सिंह बने बीकेटीसी में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

by Seemaukb
February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

by Seemaukb
February 6, 2026
Next Post
चारधाम व्यवस्थाओं को मिलेगी नई दिशा: बीडी सिंह बने बीकेटीसी में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार

चारधाम व्यवस्थाओं को मिलेगी नई दिशा: बीडी सिंह बने बीकेटीसी में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

दिव्यांग फंडिंग घोटाला: डीएम ने 20 नामी इंस्टीट्यूट्स के खिलाफ जांच के दिए आदेश

दिव्यांग फंडिंग घोटाला: डीएम ने 20 नामी इंस्टीट्यूट्स के खिलाफ जांच के दिए आदेश

May 14, 2025
एसजीआरआरयू में वायब्रंटिका-2025: रंग, गुलाल और संगीत संग मनी होली

एसजीआरआरयू में वायब्रंटिका-2025: रंग, गुलाल और संगीत संग मनी होली

March 13, 2025

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.