Wednesday, March 11, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

रातों-रात अमीर बनने का सपना पड़ा भारी, ऑनलाइन गेम में उड़ गए 1.77 करोड़

March 11, 2026
in Uncategorized
रातों-रात अमीर बनने का सपना पड़ा भारी, ऑनलाइन गेम में उड़ गए 1.77 करोड़
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: ऑनलाइन गेमिंग और निवेश के नाम पर साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। Haridwar जिले के झबरेड़ा क्षेत्र के एक 18 वर्षीय युवक ने ऑनलाइन गेम के चक्कर में अपने पिता के 1.77 करोड़ रुपये गंवा दिए। मामले की शिकायत मिलने के बाद Dehradun स्थित साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ऑनलाइन गेमिंग का लालच बना भारी

पीड़ित युवक के अनुसार, उसे ऑनलाइन गेमिंग के जरिए रातों-रात पैसे कमाने का लालच दिया गया। शुरुआत में साइबर ठगों ने उसे छोटे-छोटे मुनाफे दिखाकर अपने जाल में फंसाया।

You might also like

शासन में बड़ा फेरबदल: ऊर्जा-नियोजन के बाद अब सिंचाई भी सुंदरम के हवाले

Supreme Court news: लड़कियों की पढ़ाई पर कोर्ट की बड़ी पहल, हर स्कूल में मुफ्त सैनिटरी पैड अनिवार्य

लोकायुक्त नहीं तो आंदोलन! आरआरपी ने सरकार को दी चेतावनी, सड़कों पर उतरने का ऐलान

इसके बाद कभी हार और कभी जीत का खेल दिखाकर ठगों ने युवक से लगातार पैसे ट्रांसफर करवाए और अंततः उसके खाते से करोड़ों रुपये निकलवा लिए।

 प्ले-स्टोर से डाउनलोड किए थे गेमिंग ऐप

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने जनवरी 2025 में प्ले-स्टोर से स्पोर्ट्स सट्टेबाजी, प्रोबो और ड्रीम-इलेवन जैसे ऐप डाउनलोड किए थे और उन्हीं पर ऑनलाइन गेम खेलना शुरू किया।

वह जून 2025 तक इन ऐप्स पर खेलता रहा, लेकिन बाद में ये ऐप सरकार द्वारा बंद कर दिए गए। इसके बाद युवक ने यूट्यूब पर एक नई गेमिंग वेबसाइट का विज्ञापन देखा और उससे संपर्क कर लिया। यहीं से वह साइबर ठगों के जाल में फंस गया।

दिसंबर 2025 तक 1.77 करोड़ रुपये ट्रांसफर

जांच में सामने आया है कि दिसंबर 2025 तक युवक ने कुल 1.77 करोड़ रुपये यूपीआई और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से ठगों के खातों में भेज दिए।

जब उसने अपनी रकम वापस मांगनी चाही तो ठगों ने उससे संपर्क तोड़ दिया।

विदेशी नंबरों से रचा गया ठगी का जाल

पुलिस जांच में पता चला है कि साइबर ठगों ने नाइजीरिया और श्रीलंका समेत अन्य देशों के व्हाट्सऐप नंबरों का इस्तेमाल कर युवक को अपने जाल में फंसाया था।

ठगों ने पहले उसे छोटे-छोटे मुनाफे दिखाकर भरोसा जीत लिया और बाद में बड़ी रकम ट्रांसफर करवाते गए।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का मुआवजा भी गंवाया

पुलिस के अनुसार, युवक किसान परिवार से है। उसके पिता की जमीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई थी, जिसके बदले उन्हें बैंक खाते में मुआवजा मिला था।

युवक को लगा कि वह गेमिंग ऐप के जरिए इस रकम को दोगुना कर सकता है। इसी लालच में उसने धीरे-धीरे पूरी रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी।

परिवार को बाद में चली जानकारी

युवक पूरे साल तक ऑनलाइन गेम खेलता रहा और लगातार पैसे ट्रांसफर करता रहा। परिवार को जब बड़ी रकम के नुकसान की जानकारी मिली, तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

एसटीएफ ने दी चेतावनी

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि 18 वर्ष की उम्र में जहां युवाओं को करियर बनाने पर ध्यान देना चाहिए, वहां इतनी बड़ी रकम ऑनलाइन गेमिंग में गंवा देना डिजिटल लत का उदाहरण है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान लिंक, व्हाट्सऐप नंबर या सोशल मीडिया विज्ञापन के झांसे में आकर पैसे ट्रांसफर न करें।

Tags: 1.77 crore fraudcyber crime news uttarakhandcyber fraud uttarakhanddehradun cyber crimedream11 scam newsHaridwar newsonline betting scam indiaonline gaming fraudprobbo app fraud
Previous Post

उत्तराखंड में अब धोखे से शादी नहीं: पहचान छिपाई तो जेल, लिव-इन पर भी सख्त कानून

Next Post

देहरादून के रेंजर ग्राउंड में हादसा: लोहे का गेट गिरने से चालक की मौत

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

ब्रिडकुल MD पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप; शासन ने तत्काल हटाया, विभाग में हड़कंप
Uncategorized

शासन में बड़ा फेरबदल: ऊर्जा-नियोजन के बाद अब सिंचाई भी सुंदरम के हवाले

by Seemaukb
March 2, 2026
Big breaking: UGC के नए जाति-भेदभाव नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, दुरुपयोग की आशंका पर लगाई रोक
Uncategorized

Supreme Court news: लड़कियों की पढ़ाई पर कोर्ट की बड़ी पहल, हर स्कूल में मुफ्त सैनिटरी पैड अनिवार्य

by Seemaukb
January 31, 2026
Next Post
देहरादून के रेंजर ग्राउंड में हादसा: लोहे का गेट गिरने से चालक की मौत

देहरादून के रेंजर ग्राउंड में हादसा: लोहे का गेट गिरने से चालक की मौत

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

डीएम संग अर्ली मॉर्निंग वॉक से बढ़ा बौद्धिक दिव्यांगजनों का हौसला

डीएम संग अर्ली मॉर्निंग वॉक से बढ़ा बौद्धिक दिव्यांगजनों का हौसला

December 6, 2025
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की काॅर्डियोलाॅजिस्ट  डाॅ रिचा शर्मा को सिंगापुर में मिला बेस्ट क्लिनिकल केस पुरस्कार

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की काॅर्डियोलाॅजिस्ट डाॅ रिचा शर्मा को सिंगापुर में मिला बेस्ट क्लिनिकल केस पुरस्कार

January 22, 2023

Don't miss it

देहरादून के रेंजर ग्राउंड में हादसा: लोहे का गेट गिरने से चालक की मौत
हादसा

देहरादून के रेंजर ग्राउंड में हादसा: लोहे का गेट गिरने से चालक की मौत

March 11, 2026
रातों-रात अमीर बनने का सपना पड़ा भारी, ऑनलाइन गेम में उड़ गए 1.77 करोड़
Uncategorized

रातों-रात अमीर बनने का सपना पड़ा भारी, ऑनलाइन गेम में उड़ गए 1.77 करोड़

March 11, 2026
उत्तराखंड बजट 2026:  सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, स्वास्थ्य-महिला योजनाओं पर जोर
उत्तराखंड

उत्तराखंड में अब धोखे से शादी नहीं: पहचान छिपाई तो जेल, लिव-इन पर भी सख्त कानून

March 11, 2026
देहरादून में ऐतिहासिक नगर परिक्रमा: पुष्प वर्षा के बीच गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे
उत्तराखंड

देहरादून में ऐतिहासिक नगर परिक्रमा: पुष्प वर्षा के बीच गूंजे श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे

March 10, 2026
दून में गैस सप्लाई लड़खड़ाई: दो दिन का बैकलॉग, कमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई पर रोक
उत्तराखंड

दून में गैस सप्लाई लड़खड़ाई: दो दिन का बैकलॉग, कमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई पर रोक

March 10, 2026
Jhande Ji Mela 2026: नगर परिक्रमा में गूंजा गुरु का जयकारा, भक्ति से सराबोर हुआ दून
उत्तराखंड

Jhande Ji Mela 2026: नगर परिक्रमा में गूंजा गुरु का जयकारा, भक्ति से सराबोर हुआ दून

March 10, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • देहरादून के रेंजर ग्राउंड में हादसा: लोहे का गेट गिरने से चालक की मौत
  • रातों-रात अमीर बनने का सपना पड़ा भारी, ऑनलाइन गेम में उड़ गए 1.77 करोड़
  • उत्तराखंड में अब धोखे से शादी नहीं: पहचान छिपाई तो जेल, लिव-इन पर भी सख्त कानून

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.