Saturday, October 24, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

देहरादून के रेंजर ग्राउंड में हादसा: लोहे का गेट गिरने से चालक की मौत

March 11, 2026
in हादसा
देहरादून के रेंजर ग्राउंड में हादसा: लोहे का गेट गिरने से चालक की मौत
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। शहर के रेंजर ग्राउंड में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे में सिटी बस चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राउंड का भारी लोहे का स्लाइडिंग गेट बंद करते समय अचानक अपनी पटरी से उतरकर चालक के ऊपर गिर गया। गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रोजाना रेंजर ग्राउंड में ही बस पार्क करता था चालक

जानकारी के अनुसार मृतक चालक की पहचान जुम्मन गिरी उर्फ बली (44) के रूप में हुई है, जो बिंदाल बस्ती का निवासी था। जांच में पता चला कि जुम्मन गिरी रोजाना अपनी बस रेंजर ग्राउंड में ही पार्क करता था। सोमवार रात भी वह बस पार्क करने के बाद ग्राउंड का मुख्य गेट बंद कर रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

You might also like

दर्दनाक हादसा : डंपर और स्कॉर्पियो की जबरदस्त टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

हरिद्वार में मौत बनकर दौड़ी बस! ऑटो चालक का हाथ कटा, 4 कारें भी हुईं क्षतिग्रस्त

सड़क हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; एक की मौत, दो घायल

गेट की पटरी से उतरकर चालक पर गिरा

बताया  जा रहा है कि रेंजर ग्राउंड का भारी लोहे का स्लाइडिंग गेट बंद करते समय अचानक अपनी पटरी से उतर गया और सीधे चालक के ऊपर गिर पड़ा। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और घायल चालक को 108 एंबुलेंस की मदद से दून अस्पताल पहुंचाया। लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस को मिली सूचना

कोतवाली नगर पुलिस के अनुसार सोमवार रात चुक्खुवाला निवासी रोहित सोनकर ने सूचना दी कि उनकी बस का चालक जुम्मन गिरी उर्फ बली हादसे का शिकार हो गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लापरवाही का आरोप, बस चालकों में आक्रोश

इस हादसे के बाद सिटी बस संचालकों और चालकों में काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि इतने बड़े सरकारी मैदान में कमजोर और खतरनाक गेट लगाना गंभीर लापरवाही है। उनका आरोप है कि गेट के निर्माण की गुणवत्ता और उसके रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया गया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

महानगर सिटी बस सोसायटी के अध्यक्ष विजयवर्धन रियाल ने कहा कि इस मामले में गेट के निर्माण और रखरखाव की गुणवत्ता पर सवाल उठते हैं। उनका कहना है कि इस गंभीर लापरवाही की कीमत एक गरीब चालक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है। उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Tags: City Bus Driver Deathdehradun accident newsDehradun latest newsRanger Ground DehradunRanger Ground Gate AccidentUttarakhand newsदेहरादून खबर
Previous Post

रातों-रात अमीर बनने का सपना पड़ा भारी, ऑनलाइन गेम में उड़ गए 1.77 करोड़

Next Post

काशीपुर में खौफनाक मंजर: गुलदार बच्चे को उठा ले गया, मां ने छीनकर बचाई जान

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

जनरेटर रूम बना मौत का कमरा! देहरादून में दो इंजीनियरों की मौत, गैस से दम घुटने की आशंका
हादसा

दर्दनाक हादसा : डंपर और स्कॉर्पियो की जबरदस्त टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

by Seemaukb
October 6, 2026
हरिद्वार में मौत बनकर दौड़ी बस! ऑटो चालक का हाथ कटा, 4 कारें भी हुईं क्षतिग्रस्त
हादसा

हरिद्वार में मौत बनकर दौड़ी बस! ऑटो चालक का हाथ कटा, 4 कारें भी हुईं क्षतिग्रस्त

by Seemaukb
October 5, 2026
Next Post
काशीपुर में खौफनाक मंजर: गुलदार बच्चे को उठा ले गया, मां ने छीनकर बचाई जान

काशीपुर में खौफनाक मंजर: गुलदार बच्चे को उठा ले गया, मां ने छीनकर बचाई जान

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर : देहरादून जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने दी महत्वपूर्ण निर्देश

बड़ी खबर : देहरादून जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने दी महत्वपूर्ण निर्देश

March 3, 2025
अपडेट: मसूरी नैनीताल आने से पहले कर ले अपने लिए होटल बुक, वरना नहीं होगी एंट्री

अपडेट: मसूरी नैनीताल आने से पहले कर ले अपने लिए होटल बुक, वरना नहीं होगी एंट्री

December 31, 2022

Don't miss it

दिव्यांग रोजगार मेले में नौकरियों की बहार! 23 शॉर्टलिस्ट, 16 को घर बैठे काम
उत्तराखंड

दिव्यांग रोजगार मेले में नौकरियों की बहार! 23 शॉर्टलिस्ट, 16 को घर बैठे काम

October 23, 2026
Dehradun News: रानीपोखरी में रात को गांव पहुंचा प्रशासन, 18 शिकायतें आईं सामने; ज्यादातर का मौके पर निस्तारण
उत्तराखंड

Dehradun News: रानीपोखरी में रात को गांव पहुंचा प्रशासन, 18 शिकायतें आईं सामने; ज्यादातर का मौके पर निस्तारण

October 23, 2026
Dehradun News: देहरादून में 78 बुजुर्ग महिलाओं का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयों के साथ बांटे गए व्हीलचेयर और सहायक उपकरण
उत्तराखंड

Dehradun News: देहरादून में 78 बुजुर्ग महिलाओं का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयों के साथ बांटे गए व्हीलचेयर और सहायक उपकरण

October 23, 2026
Dehradun News: पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक नो एंट्री, अतिक्रमण करने वालों पर चलेगा प्रशासन का डंडा
उत्तराखंड

Dehradun News: पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक नो एंट्री, अतिक्रमण करने वालों पर चलेगा प्रशासन का डंडा

October 23, 2026
देहरादून के नामी स्कूल में बवाल! शिक्षक पर 15 छात्राओं से बैड टच के आरोप, शिकायत के बाद छात्रा को धमकाने का दावा
क्राइम

देहरादून के नामी स्कूल में बवाल! शिक्षक पर 15 छात्राओं से बैड टच के आरोप, शिकायत के बाद छात्रा को धमकाने का दावा

October 23, 2026
160 पीजी डॉक्टरों को मिला जिंदगी बचाने का हुनर, एसजीआरआर में बीएलएस-एसीएलएस की ट्रेनिंग
उत्तराखंड

160 पीजी डॉक्टरों को मिला जिंदगी बचाने का हुनर, एसजीआरआर में बीएलएस-एसीएलएस की ट्रेनिंग

October 23, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • दिव्यांग रोजगार मेले में नौकरियों की बहार! 23 शॉर्टलिस्ट, 16 को घर बैठे काम
  • Dehradun News: रानीपोखरी में रात को गांव पहुंचा प्रशासन, 18 शिकायतें आईं सामने; ज्यादातर का मौके पर निस्तारण
  • Dehradun News: देहरादून में 78 बुजुर्ग महिलाओं का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयों के साथ बांटे गए व्हीलचेयर और सहायक उपकरण

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.