Sunday, March 29, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर: पीएम मोदी की चिट्ठी से थमी सियासी सरगर्मियां, धामी सरकार को हाईकमान का भरोसा

April 4, 2025
in उत्तराखंड, राजनीती
बड़ी खबर: पीएम मोदी की चिट्ठी से थमी सियासी सरगर्मियां, धामी सरकार को हाईकमान का भरोसा
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस

2027 से पहले सियासी खेल शुरू! उत्तराखंड में इन 6 दिग्गज नेताओं ने थमा कांग्रेस का दामन

गुलदार का आतंक: घर के आंगन में युवती पर हमला, गंभीर रूप से घायल

पीएम मोदी की चिट्ठी से थमी सियासी सरगर्मियां, धामी सरकार को हाईकमान का भरोसा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तीन साल के कार्यकाल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजी गई चिट्ठी केवल एक औपचारिक पत्र नहीं, बल्कि एक अहम राजनीतिक संकेत भी है। यह उन अटकलों और कयासों पर सीधा जवाब है, जो राज्य की राजनीतिक स्थिरता को लेकर लगाए जा रहे थे। पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को इस तरह व्यक्तिगत पत्र लिखकर न केवल उनके नेतृत्व की सराहना की, बल्कि सरकार की निरंतरता का भी स्पष्ट संदेश दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में लिखा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने “सेवा, सुशासन और विकास” की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने इस दशक को “उत्तराखंड का दशक” बताते हुए राज्य की समृद्धि और प्रगति की प्रशंसा की। यह शब्द महज औपचारिक नहीं हैं, बल्कि इसके गहरे राजनीतिक मायने हैं।

राजनीतिक अटकलों के बीच पीएम की चिट्ठी का प्रभाव

पिछले कुछ समय से उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज थी। भाजपा के ही कुछ नेताओं और सांसदों के बयानों ने अस्थिरता के कयासों को हवा दी थी। कुछ बयानों ने माहौल को गरमा दिया, जिससे यह चर्चा तेज हो गई कि क्या राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की भूमिका तैयार हो रही है? इस बीच दिल्ली तक राजनीतिक गहमागहमी बढ़ गई, और शक्ति प्रदर्शन की गुप्त बैठकों की खबरें भी सामने आईं।

हालांकि, मुख्यमंत्री धामी ने इन सभी अटकलों के बावजूद संयम बनाए रखा और अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित किया। ऐसे में 1 अप्रैल को प्रधानमंत्री की चिट्ठी का सार्वजनिक होना इन अटकलों पर विराम लगाने जैसा था। इस पत्र ने स्पष्ट संकेत दिया कि मुख्यमंत्री धामी को पार्टी नेतृत्व का पूरा समर्थन प्राप्त है।

धामी सरकार ने 23 मार्च को अपने तीन साल पूरे किए, लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय से यह चिट्ठी 29 मार्च को जारी हुई और फिर 1 अप्रैल को सार्वजनिक की गई। यह समयसीमा महज संयोग नहीं लगती, बल्कि एक रणनीतिक संदेश के रूप में देखी जा सकती है। इससे यह स्पष्ट हो गया कि भाजपा नेतृत्व मुख्यमंत्री धामी के कार्यों से संतुष्ट है और राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की कोई संभावना नहीं है।

पीएम मोदी का धामी पर भरोसा

प्रधानमंत्री मोदी पहले भी कई मौकों पर मुख्यमंत्री धामी की प्रशंसा कर चुके हैं। अपने उत्तराखंड प्रवास के दौरान उन्होंने धामी को ‘छोटा भाई’ और ‘ऊर्जावान’ मुख्यमंत्री कहकर संबोधित किया था। उनके इस संबोधन के पीछे भी एक गहरा राजनीतिक संदेश था। जब मुख्यमंत्री धामी प्रधानमंत्री के पास पहुंचे, तो उन्होंने गर्मजोशी से हाथ मिलाते हुए उनकी पीठ थपथपाकर प्रोत्साहित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली और उनके फैसलों को केंद्र सरकार और भाजपा नेतृत्व का मजबूत समर्थन मिला है। समान नागरिक संहिता (UCC) के मसौदे को लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय हो या 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का फैसला— धामी सरकार ने ऐसे कई कदम उठाए हैं जो राज्य के विकास को नई दिशा दे सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी इन निर्णयों की खुलकर सराहना कर चुके हैं।

सियासी बयानबाजियों पर लगा विराम

प्रधानमंत्री मोदी की यह चिट्ठी केवल एक बधाई संदेश नहीं, बल्कि सरकार की स्थिरता का ऐलान भी है। यह साफ संकेत है कि भाजपा हाईकमान मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व से पूरी तरह संतुष्ट है और निकट भविष्य में राज्य की राजनीति में किसी बदलाव की कोई संभावना नहीं है।

उत्तराखंड में अगले विधानसभा चुनावों में भाजपा किस रणनीति के साथ आगे बढ़ेगी, यह देखना दिलचस्प होगा। लेकिन यह स्पष्ट हो गया है कि मुख्यमंत्री धामी को राज्य की कमान सौंपने के फैसले पर पार्टी नेतृत्व पूरी तरह अडिग है। इस पत्र ने राजनीतिक बयानबाजियों को विराम देते हुए धामी सरकार की स्थिरता को और मजबूत किया है।

Tags: BJP Uttarakhandgovernanceleadershipnational games 2024PM Modipolitical stabilityPushkar Singh DhamiUCC UttarakhandUttarakhand governmentUttarakhand politics
Previous Post

मातावाला बाग विवाद: कोर्ट ने धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी पर लगाई रोक

Next Post

बड़ी खबर : सड़क और पानी की मांग पर अड़े ग्रामीण, त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के बहिष्कार का ऐलान

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस
उत्तराखंड

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस

by Seemaukb
March 28, 2026
2027 से पहले सियासी खेल शुरू! उत्तराखंड में इन 6 दिग्गज नेताओं ने थमा कांग्रेस का दामन
राजनीती

2027 से पहले सियासी खेल शुरू! उत्तराखंड में इन 6 दिग्गज नेताओं ने थमा कांग्रेस का दामन

by Seemaukb
March 28, 2026
Next Post
बड़ी खबर : सड़क और पानी की मांग पर अड़े ग्रामीण, त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के बहिष्कार का ऐलान

बड़ी खबर : सड़क और पानी की मांग पर अड़े ग्रामीण, त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के बहिष्कार का ऐलान

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

चेतावनी कार्यवाही तक सीमित नहीं, कड़े निर्णय सख्त फैसलों के लिए जाने जाते हैं डीएम सविन बंसल

चेतावनी कार्यवाही तक सीमित नहीं, कड़े निर्णय सख्त फैसलों के लिए जाने जाते हैं डीएम सविन बंसल

November 18, 2024
बड़ी खबर : शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला।छात्रों को मिलेगी अब यह सुविधा

बड़ी खबर : शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला।छात्रों को मिलेगी अब यह सुविधा

April 19, 2022

Don't miss it

गैस माफिया पर बड़ा प्रहार! DM की रेड से मचा हड़कंप, सैकड़ों सिलेंडर जब्त
क्राइम

गैस माफिया पर बड़ा प्रहार! DM की रेड से मचा हड़कंप, सैकड़ों सिलेंडर जब्त

March 28, 2026
UPCL में उपनलकर्मियों के लिए बड़ी खबर: समान कार्य-समान वेतन की तैयारी तेज, 7 दिन में मांगी पूरी सूची
क्राइम

Big breaking: 25,500 की रिश्वत लेते वन विभाग का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

March 28, 2026
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस
उत्तराखंड

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस

March 28, 2026
KBC की विनर निकली घोटालेबाज! 2.5 करोड़ के बाढ़ राहत घोटाले में तहसीलदार गिरफ्तार
क्राइम

KBC की विनर निकली घोटालेबाज! 2.5 करोड़ के बाढ़ राहत घोटाले में तहसीलदार गिरफ्तार

March 28, 2026
2027 से पहले सियासी खेल शुरू! उत्तराखंड में इन 6 दिग्गज नेताओं ने थमा कांग्रेस का दामन
राजनीती

2027 से पहले सियासी खेल शुरू! उत्तराखंड में इन 6 दिग्गज नेताओं ने थमा कांग्रेस का दामन

March 28, 2026
गुलदार का आतंक: घर के आंगन में युवती पर हमला, गंभीर रूप से घायल
उत्तराखंड

गुलदार का आतंक: घर के आंगन में युवती पर हमला, गंभीर रूप से घायल

March 28, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • गैस माफिया पर बड़ा प्रहार! DM की रेड से मचा हड़कंप, सैकड़ों सिलेंडर जब्त
  • Big breaking: 25,500 की रिश्वत लेते वन विभाग का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार
  • एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.