ब्यूरो न्यूज़ उत्तराखंड ब्रॉडकास्ट
नैनीताल ऊधम सिंह नगर लोकसभा के लिए आज भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस प्रत्याशी अजय भट्ट एवं प्रकाश जोशी ने रुद्रपुर पहुंचकर नामांकन कर दिया है।
नामांकन से पूर्व दोनों ने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया इस दौरान दोनों पार्टियों के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नामांकन करने पहुंचे तो वहीं कांग्रेस के प्रकाश जोशी के साथ यशपाल आर्य सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
अजय भट्ट ने रुद्रपुर के गांधी मैदान में नामांकन रैली जनसभा को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने पुनः भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा शीर्ष का आभार प्रकट किया एवं प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को जन-जनतक पहुंचाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को मजबूती से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए आवाहन किया,तो वही सुबह के मुख्यमंत्री बोले लगातार कांग्रेस से जनता का मोह भंग हो रहा है इसलिए अब कांग्रेस के नेता भी भाजपा का दामन थाम रहे हैं।
तो वही प्रकाश जोशी बोले की भाजपा की नीतियों से तंग आकर अब जनता ने भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में हराने का मन बना लिया है,इस बार नैनीताल लोकसभा की जनता बीजेपी को जवाब देने वाली है।
आज नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दोनों प्रत्याशी अपने समर्थकों के संग जनता के बीच पहुंचेंगे,देखना होगा इस बार नैनीताल लोकसभा की जनता प्रकाश या अजय किसे चुनती है।
राज्य की तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए उत्तराखंड ब्रॉडकास्ट से खबरों के लिए संपर्क करें +917505446477 +919258656798
Discussion about this post