ब्यूरो न्यूज़ उत्तराखंड ब्रॉडकास्ट
लोकसभा चुनाव नजदीक आते-आते कांग्रेस धीरे-धीरे वह सी बनती जा रही है जिसमें सिपाही ही नहीं है। आज सवेरे सवेरे कांग्रेस को नैनीताल लोकसभा से फिर एक तगड़ा झटका लगा है,जिला पंचायत अध्यक्ष उधम सिंह नगर रेनू गंगवार ने अपना इस्तीफा कांग्रेस कमेटी को लिख कर भेज दिया है।
कांग्रेस को प्रदेश में एक औऱ बड़ा झटका लगा
ऊधम सिंह नगर जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया।
डॉ सुरेश गंगवार ने भी कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दिया।
उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को अपना इस्तीफ़ा भेजा है।
उन्होंने कांग्रेस पार्टी की बैठको और पार्टी प्रत्याशी के कार्यक्रम की सूचना न मिलने पर अपनी अनदेखी होने पर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया है।
राज्य की तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहिए उत्तराखंड ब्रॉडकास्ट से,खबरों के लिए संपर्क करें +917505446477,+919258656798
Discussion about this post