Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर: 1 साल में 40% बढ़ा आटे का दाम। जानिए वजह

January 29, 2023
in वेल्थ
बड़ी खबर:  1 साल में 40% बढ़ा आटे का दाम। जानिए वजह
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रिपोर्ट के मुताबिक भारत में आटा की कीमतें 40 फीसदी तक बढ़ गई हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक खुले में आटा 38 रुपए प्रति किलो बिक रहा है, जबकि पैक में इसकी कीमत 45-55 रुपए प्रति किलो है। 

Ration update,Ration update news,Ration update news in Hindi,Ration update status,Ration update online,Ration update form

You might also like

Gold Silver Price Today: बजट के बाद सर्राफा बाजार में बड़ी टूट, सोना-चांदी धड़ाम

अजब- गजब : कर्ज़ में डूबे उत्तराखंड में मंत्रियों को तोहफा, यात्रा भत्ता 60 से 90 हजार

कैसे तय होती है Credit Card Limit ? कैसे बढ़ाये लिमिट?

पड़ोसी देश पाकिस्तान में आटा संकट के बीच भारत में भी इसकी कीमत आसमान छूने लगी है. जनवरी महीने में आटे के दाम दो बार बढ़ चुके हैं.सरकारी आंकड़ों के मुताबिक खुले में आटा 38 रुपए प्रति किलो बिक रहा है, जबकि पैक में इसकी कीमत 45-55 रुपए प्रति किलो है।

रिपोर्ट के मुताबिक आटा के दामों में पिछले साल की तुलना में 40% तक की बढ़ोतरी हुई है. जनवरी 2022 में खुले में आटा की कीमत 25-27 रुपए प्रति किलो था, जबकि पैक में ब्रांडेड आटा 35 रुपए किलो बिक रहा था. निर्यात पर पाबंदी के बावजूद लगातार बढ़ रहे गेंहू और आटे की कीमत ने टेंशन बढ़ा दी है।

दुनियाभर में गेहूं के कुल उत्पादन में दूसरे नंबर पर होने के बावजूद भारत में आटा के दामों में क्यों बढ़ोतरी हो रही है?

Ration update,Ration update news,Ration update news in Hindi,Ration update status,Ration update online,Ration update form

गेंहू की कीमत में बढ़ोतरी से असर क्या?

1.मैदा और सूजी के दामों में भी बढ़ोतरी तेजी से हो रही है यानी महंगाई भी बढ़ रही है, जिससे आम लोगों के किचन का बजट गड़बड़ा सकता है. 

2.प्रधानमंत्री कल्याण योजना के तहत मिल रहे मुफ्त राशन में पहले गेहूं और चावल बराबर मात्रा में दिया जा रहा था, लेकिन गेहूं की कीमत में बढ़ोतरी के बाद कई राज्यों में गेहूं नहीं या कम दिया जा रहा है। 

क्यों बढ़ रहे गेहूं या आटा के दाम, 3 वजह…

1.जलवायु परिवर्तन की वजह से उत्पादन में कमी

गेहूं उत्पादन में भारत दुनिया में दूसरे नंबर का देश है. उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और बिहार प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्य हैं, लेकिन जलवायु परिवर्तन की वजह से गेहूं उत्पादन में 2021-22 में कमी आई।

2022 का मार्च महीना पिछले 122 सालों में सबसे गर्म था. मौसम विभाग के मुताबिक 2022 के मार्च में देश का औसत अधिकतम तापमान 33.10 डिग्री सेल्सियस था, जबकि औसत न्यूनतम तापमान 20.24 डिग्री था. इसकी वजह से गेहूं का उत्पादन घटकर 129 मिलियन टन जगह 106 मिलियन टन पर पहुंच गया।

Ration update,Ration update news,Ration update news in Hindi,Ration update status,Ration update online,Ration update form

समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कृषि विशेषज्ञ देवेंद्र शर्मा कहते हैं- गर्मी की वजह से रबी फसल को तो नुकसान हुआ ही, इसकी वजह से सब्जियों को भी नुकसान हुआ. पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में गेहूं की फसलों में बौनेपन भी देखा गया, जो जो जलवायु परिवर्तन का नतीजा हो सकता है।

  1. गेहूं की सरकारी खरीदी में गिरावट

आटा के दामों में बढ़ोतरी के पीछे दूसरी सबसे वजह गेहूं की सरकारी खरीदी में गिरावट है. 2020-21 में भारत सरकार की एजेंसिंया ने 43.3 मिलियन टन गेहूं की खरीदी की थी. यह आंकड़ा 2021-22 में 18 मिलियन टन के पास पहुंच गया यानी आधे से भी कम।

भारत सरकार ने करीब 23 रुपए का समर्थन मूल्य गेहूं पर रखा था, लेकिन व्यापारियों ने 25-26 रुपए देकर लोगों से गेहूं खरीद लिए।

खरीद और तौल की प्रक्रिया व्यापारी किसान के घर पर ही कर लेता है, जबकि सरकारी एजेंसियों के नियम-कानून बहुत ही उलझाव है. इस वजह से भी किसान सरकारी एजेंसियों को गेहूं नहीं देना चाहते हैं।

  1. रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद सरकार की नीति

फरवरी 2022 में रूस और यूक्रेन के बीच जंग की शुरुआत हुई थी. इसके बाद पूरी दुनिया में गेहूं का निर्यात ठप हो गया. बावजूद भारत दुनिया के अन्य देशों को गेहूं बेचता रहा.

सरकार ने गेहूं निर्यात के लिए 7 प्रतिनिधियों का एक समूह भी बनाया था, जो देशों के साथ गेहूं निर्यात पर बातचीत कर सके. भारत ने 2021-2022 में 7.3 मिलियन टन का गेहूं निर्यात किया, जो 2020-21 के 2.2 मिलियन टन के मुकाबले काफी ज्यादा था।

‘सरकार की अदूरदर्शी नीति का यह नतीजा है. उत्पादन में 2.2 फीसदी की कमी आई, इसके बावजूद सरकार ने निर्यात को बढ़ा दिया।

हालांकि, गेहूं के स्टॉक को देखते हुए सरकार ने बाद में आनन-फानन में निर्यात पर रोक लगा दिया, जो अब तक जारी है।

Ration update,Ration update news,Ration update news in Hindi,Ration update status,Ration update online,Ration update form

 दाम कम करने में जुटी सरकार, खुले बाजार में गेहूं बेचेगी

आटा की कीमत में लगातार बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार हरकत में आ गई है. केंद्र सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि सभी स्तर पर दाम  कम करने के लिए प्रयास किए जा रहे है।

सूत्रो के मुताबिक केंद्र सरकार 1 फरवरी से 30 मिलियन टन गेहूं को खुले बाजार में बेचेगी. इसके लिए ई-टेंडरिंग भी मंगवाया गया है. सरकार के इस फैसले के बाद खुले में आटा के दामों में 10 रुपए प्रति किलो की कमी आ सकती है।

सरकार की कोशिश है कि आटा के मूल्य को 30 रुपए प्रति किलो के नीचे लाया जाए. इसकी बड़ी वजह 2023 में 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा के चुनाव भी हैं।

Tags: Ration updateRation update formRation update newsRation update news in HindiRation update onlineRation update status

Previous Post

डोईवाला,पब्लिक इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय आवासीय शिविर का विधिवत् किया शुभारंभ

Next Post

बिग ब्रेकिंग: काउंसलिंग के माध्यम से शिक्षा विभाग में प्रमोशन

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

Gold Silver Price Today: बजट के बाद सर्राफा बाजार में बड़ी टूट, सोना-चांदी धड़ाम
उत्तराखंड

Gold Silver Price Today: बजट के बाद सर्राफा बाजार में बड़ी टूट, सोना-चांदी धड़ाम

by Seemaukb
February 1, 2026
अजब- गजब : कर्ज़ में डूबे उत्तराखंड में मंत्रियों को तोहफा, यात्रा भत्ता 60 से 90 हजार
वेल्थ

अजब- गजब : कर्ज़ में डूबे उत्तराखंड में मंत्रियों को तोहफा, यात्रा भत्ता 60 से 90 हजार

by Seemaukb
January 30, 2026
Next Post
बिग ब्रेकिंग: काउंसलिंग के माध्यम से शिक्षा विभाग में प्रमोशन

बिग ब्रेकिंग: काउंसलिंग के माध्यम से शिक्षा विभाग में प्रमोशन

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

ब्रेकिंग:  इस विभाग में हुए अधिकारियों के बंपर प्रमोशन।आदेश जारी

ब्रेकिंग: इस विभाग में हुए अधिकारियों के बंपर प्रमोशन।आदेश जारी

June 24, 2022
बड़ी खबर: मालिक की गैरमौजूदगी में पिलाता था रेस्टोरेंट में शराब।हुआ गिरफ्तार

बड़ी खबर: मालिक की गैरमौजूदगी में पिलाता था रेस्टोरेंट में शराब।हुआ गिरफ्तार

May 16, 2023

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.