Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

छात्रवृत्ति घोटाले का पर्दाफाश: ‘सरस्वती शिशु मंदिर’ को मदरसा दिखाकर उठाई अल्पसंख्यक स्कॉलरशिप, सीएम ने दिए राज्यव्यापी जांच के आदेश

July 17, 2025
in उत्तराखंड
उत्तराखंड के युवाओं से ठगी करने वाली संस्था ‘सिडको’ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खातों को किया गया फ्रीज़
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

देहरादून: उत्तराखंड में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। उधम सिंह नगर जिले के एक स्कूल सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल, किच्छा को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) पर ‘मदरसा’ यानी अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान बताकर स्कॉलरशिप हासिल की गई। इस घोटाले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य भर में जांच के निर्देश दिए हैं।

सरस्वती शिशु मंदिर को बताया गया मदरसा, 154 मुस्लिम छात्रों का दावा

सरकार को जब NSP पोर्टल पर सरस्वती शिशु मंदिर के नाम से 154 मुस्लिम छात्रों की छात्रवृत्ति दर्ज मिली, तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए। जांच में सामने आया कि यह स्कूल अल्पसंख्यक संस्थान नहीं है, लेकिन इसके संचालक का नाम मोहम्मद शारिक अतीक बताया गया है। इसी के बाद मुख्यमंत्री ने विशेष सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग डॉ. पराग मधुकर धकाते को पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच सौंपी है।

456 छात्रों की जानकारी संदिग्ध, 6 मदरसे जांच के घेरे में

वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022-23 के लिए उधम सिंह नगर जिले के कुल 796 छात्रों के दस्तावेज मांगे गए थे, जिनमें से 6 कथित मदरसों के 456 छात्रों की जानकारी संदिग्ध पाई गई है। जिन संस्थानों पर विशेष जांच चल रही है, वे हैं:

  • नेशनल अकादमी जेएमवाईआईएच एस, काशीपुर: 125 मुस्लिम छात्र, संचालक – गुलशफा अंसारी

  • मदरसा अल जामिया उल मदरिया: 27 छात्र, संचालक – मोहम्मद फैजान

  • मदरसा अल्बिया रफीक उल उलूम, बाजपुर: 39 छात्र, संचालक – जावेद अहमद

  • मदरसा जामिया आलिया, गदरपुर: 24 छात्र, संचालक – संभवतः वही जावेद अहमद

  • मदरसा जामिया रजा उल उलूम, बाजपुर: 85 छात्र, संचालक – इरशाद अली

दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, बैंक खातों और दस्तावेजों की भी जांच

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश के तहत स्कॉलरशिप लेने वाले सभी शिक्षण संस्थानों, संचालकों और छात्रों के दस्तावेज, बैंक खातों और पहचान पत्रों की गहन जांच की जा रही है। सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को इस दिशा में 15 दिन में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

राज्यभर में स्कॉलरशिप पोर्टल पर दर्ज आवेदनों की जांच शुरू

विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर के मामले से जुड़ी अनियमितता सामने आने के बाद अन्य मदरसों के आवेदनों पर भी संदेह गहराया है। इसलिए पूरे उत्तराखंड में जांच का दायरा बढ़ाया गया है। साथ ही, केंद्र सरकार से भी इस विषय में सहयोग मांगा गया है।

सीएम धामी का स्पष्ट संदेश – भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “छात्रवृत्ति योजनाओं में किसी प्रकार की धांधली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देवभूमि को भ्रष्टाचार से मुक्त रखना हमारी प्राथमिकता है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

Tags: CM Dhami ActionEducation scamMadrasa VerificationMinority WelfareNSP FraudScholarship ScamUdhamsingh NagarUttarakhand newsउत्तराखंड छात्रवृत्ति घोटालासरस्वती शिशु मंदिर

Previous Post

बड़ी खबर: पूर्व विधायक के करीबी पर धोखाधड़ी का केस, फर्जी दस्तावेज़ों से कराया संस्था का नवीनीकरण

Next Post

वार्ड 25 से नई सोच, नया चेहरा – कुमारी संगीता रावत बनीं जिला पंचायत सदस्य पद की सशक्त दावेदार

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

by Seemaukb
February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

by Seemaukb
February 6, 2026
Next Post
वार्ड 25 से नई सोच, नया चेहरा – कुमारी संगीता रावत बनीं जिला पंचायत सदस्य पद की सशक्त दावेदार

वार्ड 25 से नई सोच, नया चेहरा – कुमारी संगीता रावत बनीं जिला पंचायत सदस्य पद की सशक्त दावेदार

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

गुड न्यूज:  7.85 लाख से अधिक पेंशनरों को हर महीने पेंशन देने का ट्रायल सफल, 100 करोड़ से अधिक की धनराशि जारी

गुड न्यूज: 7.85 लाख से अधिक पेंशनरों को हर महीने पेंशन देने का ट्रायल सफल, 100 करोड़ से अधिक की धनराशि जारी

June 3, 2023
राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी (नैखरी), टिहरी गढ़वाल में दो दिवसीय नैक इंस्पेक्शन हुआ प्रारंभ

राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी (नैखरी), टिहरी गढ़वाल में दो दिवसीय नैक इंस्पेक्शन हुआ प्रारंभ

October 19, 2023

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.