Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

“श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दीक्षारंभ 2025 : नवप्रवेशी छात्रों का भव्य स्वागत और सांस्कृतिक कार्यक्रम”

August 18, 2025
in शिक्षा
“श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दीक्षारंभ 2025 : नवप्रवेशी छात्रों का भव्य स्वागत और सांस्कृतिक कार्यक्रम”
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

नई नियुक्ति, पुराना खेल! ट्रांसफर लॉबी पर शिक्षा महानिदेशालय का सख्त एक्शन

नशामुक्त युवा ही मजबूत राष्ट्र की नींव: ललित जोशी

देहरादून। शिक्षा केवल डिग्री नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार है। इसी संदेश के साथ श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में सोमवार को सत्र 2025-26 के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय यह कार्यक्रम 18 व 19 अगस्त तक चलेगा, जिसमें देशभर से आए नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

पहले दिन नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत किया गया। विश्वविद्यालय में गूंजे बॉलीवुड, पंजाबी, गढ़वाली और नेपाली गीतों ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया। हाईवोल्टेज साउंड और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।

शिक्षा का अर्थ है चरित्र निर्माण – महंत देवेंद्र दास

विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि “शिक्षा तभी सार्थक है जब वह चरित्र निर्माण और समाज सेवा की ओर प्रेरित करे।” उन्होंने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

कुलपति ने दिया प्रेरक संदेश

दीक्षारंभ का उद्घाटन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डाॅ.) कुमुद सकलानी, रजिस्ट्रार डाॅ. लोकेश गम्भीर और छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. डॉ. मालविका कांडपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कुलपति डॉ. सकलानी ने कहा –
“जीवन में सफलता पाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता। यदि लक्ष्य महान हैं, तो प्रयास भी महान होने चाहिए। अकादमिक उपलब्धियों के साथ मानवीय मूल्य और जीवन के सिद्धांत ही व्यक्ति को समाज में सम्मान दिलाते हैं।”

उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे विश्वविद्यालय में बिताए समय का उपयोग चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा के लिए करें।

तनाव प्रबंधन पर विशेष सत्र

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मनोरोग विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डाॅ. शोभित गर्ग ने तनाव प्रबंधन और पढ़ाई के दौरान मानसिक दबाव से बचने के टिप्स दिए। साथ ही छात्रों को 17 मिनट के विशेष वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से विश्वविद्यालय का परिचय भी कराया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

दीक्षारंभ कार्यक्रम में प्रवेशी छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सीनियर छात्रों द्वारा योग पर आधारित नृत्य, नृत्य नाटिका और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. श्रेया कोटनाला ने किया जबकि समापन संयोजक प्रो. डॉ. मालविका कांडपाल के धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

उपस्थित रहे पदाधिकारी

इस अवसर पर विश्वविद्यालय को-ऑर्डिनेटर डाॅ. आर. पी. सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय शर्मा पोखरियाल, आइक्यूएसी निदेशक प्रो. डॉ. सोनिया गंभीर, सभी डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।

Tags: “SGRRU Dehradun hosted Diksharamb 2025 on Aug 18-19 with grand cultural programsand inspiring messages on education & values.”student orientationश्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय

Previous Post

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: हाईकोर्ट की कड़ी फटकार, अब मंगलवार को होगी सुनवाई

Next Post

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, कई भवन ध्वस्त व सील

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

by Seemaukb
February 5, 2026
नई नियुक्ति, पुराना खेल! ट्रांसफर लॉबी पर शिक्षा महानिदेशालय का सख्त एक्शन
नौकरी

नई नियुक्ति, पुराना खेल! ट्रांसफर लॉबी पर शिक्षा महानिदेशालय का सख्त एक्शन

by Seemaukb
February 1, 2026
Next Post
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, कई भवन ध्वस्त व सील

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, कई भवन ध्वस्त व सील

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: IAS अफसरों ने उठाया गांवों के कायाकल्प का बीड़ा, मुख्यमंत्री धामी की पहल रंग लाने लगी

बड़ी खबर: IAS अफसरों ने उठाया गांवों के कायाकल्प का बीड़ा, मुख्यमंत्री धामी की पहल रंग लाने लगी

June 25, 2025
गुड न्यूज: परिवहन निगम के चालक, परिचालक कार्मिकों को मिलेगा इस योजना का लाभ

बड़ी खबर : उत्तराखंड आने पर वाहनों का स्वत: कटेगा ग्रीन सेस, परिवहन विभाग ने अपनी योजना में किया बदलाव

November 14, 2024

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.