You might also like
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) के खेलोत्सव-2025 के पांचवें दिन खेल के मैदान पर जोश, जुनून और जज्बे का जबरदस्त नजारा देखने को मिला। स्टेडियम में गूंजते जयघोष और खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने खेल दिवस को यादगार बना दिया।
200 मीटर रेस में पारस और प्राची ने मारी बाजी
बालक वर्ग में पारस रावत ने 200 मीटर रेस में फिनिशिंग लाइन सबसे पहले पार की, जबकि बालिका वर्ग में स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज की प्राची ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी जीत से साबित कर दिया कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
अन्य एथलेटिक मुकाबले
-
400 मीटर दौड़: बालक वर्ग में महेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में खुशी चौहान विजेता रहीं।
-
800 मीटर दौड़: स्कूल ऑफ योगिक साइंस एंड नैचुरोपैथी के नवीन और स्कूल ऑफ नर्सिंग की सुहानी ने अपनी गति और स्टैमिना से सबका दिल जीत लिया।
-
100 मीटर हर्डल रेस: आर्यन नेगी और प्राची ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
क्रिकेट फाइनल में योगिक साइंस की जीत
क्रिकेट के फाइनल में स्कूल ऑफ योगिक साइंस एंड नैचुरोपैथी की टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए स्कूल ऑफ फार्मेसी को हराकर खिताब अपने नाम किया।
खो-खो और कबड्डी में जोरदार टक्कर
-
खो-खो (बालिका वर्ग): फाइनल में स्कूल ऑफ नर्सिंग ने रोमांचक मुकाबले में स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज को हराया और विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
-
कबड्डी (बालक वर्ग): स्कूल ऑफ फार्मेसी की टीम ने इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को मात देते हुए खिताब जीता।
खेलभावना से सराबोर रहा पूरा दिन
खेलोत्सव के दौरान खिलाड़ियों ने अपने जज्बे, अनुशासन और टीमवर्क से यह दिखा दिया कि जीत सिर्फ पदक में नहीं, आत्मविश्वास में होती है। मैदान में हर कदम ‘हर कदम जीत की ओर’ का संदेश देता नजर आया।











Discussion about this post