Sunday, March 29, 2026
  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • बाजार समाचार
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • मनी और निवेश
    • टेक न्यूज़
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

ऊर्जा भवन घिरा नारों से, राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने कहा — स्मार्ट मीटरों से बढ़ा उपभोक्ताओं का आर्थिक बोझ

October 29, 2025
in उत्तराखंड, राजनीती
ऊर्जा भवन घिरा नारों से, राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने कहा — स्मार्ट मीटरों से बढ़ा उपभोक्ताओं का आर्थिक बोझ
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस

2027 से पहले सियासी खेल शुरू! उत्तराखंड में इन 6 दिग्गज नेताओं ने थमा कांग्रेस का दामन

गुलदार का आतंक: घर के आंगन में युवती पर हमला, गंभीर रूप से घायल

उपभोक्ताओं की बढ़ी बिजली रीडिंग और पारदर्शिता की कमी पर उठे सवाल, 15 दिन में कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

देहरादून:  उत्तराखंड में स्मार्ट मीटरों से जुड़ी उपभोक्ता परेशानियों के खिलाफ राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने आज देहरादून स्थित उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के मुख्यालय ऊर्जा भवन पर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए स्मार्ट मीटरों की बढ़ी रीडिंग और भारी बिजली बिलों के खिलाफ आवाज बुलंद की।

प्रदर्शन के दौरान पार्टी के प्रतिनिधिमंडल से मिलने पहुंचे मुख्यालय के अधीक्षण अभियंता डी.एस. पंवार ने प्रदर्शनकारियों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया।

पारदर्शिता की कमी और बढ़े बिलों पर जताई आपत्ति

पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को सामान्य से कई गुना अधिक बिजली बिल प्राप्त हो रहे हैं, जिससे आम जनता परेशान है।
पार्टी के जिला अध्यक्ष नवीन पंत ने कहा कि राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी हमेशा उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। लेकिन वर्तमान में स्मार्ट मीटरों की स्थापना और संचालन में पारदर्शिता की भारी कमी है, जिससे लाखों उपभोक्ताओं को आर्थिक और मानसिक दोनों प्रकार से नुकसान उठाना पड़ रहा है।

“बिना सहमति लगाए जा रहे मीटर” — प्रदर्शनकारियों का आरोप

पार्टी नेता संजीव घिल्ड़ियाल ने कहा कि ऊर्जा विभाग बिना किसी पूर्व सूचना या सहमति के उपभोक्ताओं के पुराने मीटर हटा रहा है और स्मार्ट मीटर लगा रहा है, जिससे बिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं रह गई है।

किसान एकता मंच के प्रवीण सिंह ने कहा कि राज्यभर में स्मार्ट मीटरों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी हैं। उपभोक्ता सटीक बिलिंग और पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं।

वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश ईष्टवाल ने कहा कि यह न केवल उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ा रहा है, बल्कि राज्य सरकार की ‘स्मार्ट ऊर्जा नीति’ की विश्वसनीयता पर भी प्रश्नचिह्न लगा रहा है।

ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने ऊर्जा निगम को सौंपे गए ज्ञापन में निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखीं:

  1. सभी प्रभावित उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटरों की तत्काल और स्वतंत्र जांच कराई जाए।

  2. दोषपूर्ण मीटरों को तुरंत बदला जाए।

  3. बढ़ी हुई रीडिंग वाले बिलों का पुनर्मूल्यांकन कर अतिरिक्त राशि वापस की जाए।

  4. मीटर लगाने से पूर्व उपभोक्ताओं से लिखित सहमति अनिवार्य की जाए।

  5. 15 दिनों में शिकायतों का निस्तारण करने के लिए विशेष टास्क फोर्स गठित की जाए।

  6. स्मार्ट मीटरों की सटीकता पर प्रमाणित रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

15 दिन में कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

पार्टी ने ऊर्जा निगम को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि यदि इस अवधि में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो पार्टी को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जो राज्य के हित में नहीं होगा।

प्रदर्शन में मौजूद रहे प्रमुख चेहरे

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल, प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल, योगेश ईष्टवाल, नवीन पंत, बी.पी. नौटियाल, संजीव घिल्ड़ियाल, परवीन बालियान, समदर्शी वर्तवाल, मीना थपलियाल, रजनी कुकरेती, रेनू नवानी, शांति चौहान, सुमन रावत, राकेश जदली, रंजना नेगी, प्रीतम नेगी और सुमित थपलियाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags: dehradun newsEnergy Bhawan DemonstrationPower Consumers RightsRRP protestsmart meter protestUPCL HeadquartersUttarakhand Electricity IssueUttarakhand politics
Previous Post

देहरादून जिला प्रशासन की अनोखी पहल — सड़क से स्कूल तक बच्चों के जीवन में ला रहा उजियारा

Next Post

Big breking: UKSSSC की दो बड़ी भर्तियों पर नई अपडेट,पढ़िए पूरी खबर

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस
उत्तराखंड

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस

by Seemaukb
March 28, 2026
2027 से पहले सियासी खेल शुरू! उत्तराखंड में इन 6 दिग्गज नेताओं ने थमा कांग्रेस का दामन
राजनीती

2027 से पहले सियासी खेल शुरू! उत्तराखंड में इन 6 दिग्गज नेताओं ने थमा कांग्रेस का दामन

by Seemaukb
March 28, 2026
Next Post
UKSSSC ने भर्ती परीक्षा रोकी: पेपर लीक जांच के बीच बड़ा झटका अभ्यर्थियों को

Big breking: UKSSSC की दो बड़ी भर्तियों पर नई अपडेट,पढ़िए पूरी खबर

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

उपनल कर्मियों का आरोप:-धामी सरकार में एक ओर रोजगार के झूठे वादे दूसरी ओर बेरोजगारी

उपनल कर्मियों का आरोप:-धामी सरकार में एक ओर रोजगार के झूठे वादे दूसरी ओर बेरोजगारी

March 3, 2024
बिग ब्रेकिंग: नौकरशाही में बड़े बदलाव की तैयारी!!

बिग ब्रेकिंग: चंपावत से लड़ेंगे CM धामी चुनाव।

April 17, 2022

Don't miss it

गैस माफिया पर बड़ा प्रहार! DM की रेड से मचा हड़कंप, सैकड़ों सिलेंडर जब्त
क्राइम

गैस माफिया पर बड़ा प्रहार! DM की रेड से मचा हड़कंप, सैकड़ों सिलेंडर जब्त

March 28, 2026
UPCL में उपनलकर्मियों के लिए बड़ी खबर: समान कार्य-समान वेतन की तैयारी तेज, 7 दिन में मांगी पूरी सूची
क्राइम

Big breaking: 25,500 की रिश्वत लेते वन विभाग का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

March 28, 2026
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस
उत्तराखंड

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस

March 28, 2026
KBC की विनर निकली घोटालेबाज! 2.5 करोड़ के बाढ़ राहत घोटाले में तहसीलदार गिरफ्तार
क्राइम

KBC की विनर निकली घोटालेबाज! 2.5 करोड़ के बाढ़ राहत घोटाले में तहसीलदार गिरफ्तार

March 28, 2026
2027 से पहले सियासी खेल शुरू! उत्तराखंड में इन 6 दिग्गज नेताओं ने थमा कांग्रेस का दामन
राजनीती

2027 से पहले सियासी खेल शुरू! उत्तराखंड में इन 6 दिग्गज नेताओं ने थमा कांग्रेस का दामन

March 28, 2026
गुलदार का आतंक: घर के आंगन में युवती पर हमला, गंभीर रूप से घायल
उत्तराखंड

गुलदार का आतंक: घर के आंगन में युवती पर हमला, गंभीर रूप से घायल

March 28, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Uttarakhand Broadcast

Uttarakhand Broadcast एक विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको उत्तराखंड, भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, शिक्षा और स्थानीय अपडेट्स सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाना है।

Recent Posts

  • गैस माफिया पर बड़ा प्रहार! DM की रेड से मचा हड़कंप, सैकड़ों सिलेंडर जब्त
  • Big breaking: 25,500 की रिश्वत लेते वन विभाग का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार
  • एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन: वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, लाइफस्टाइल बीमारियों पर खास फोकस

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • देश-दुनिया
  • नौकरी
  • बाजार समाचार
  • मनी और निवेश
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.