Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

सहारनपुर से आया ‘जहरीला’ कुट्टू का आटा, दून में 200 से ज्यादा लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार

March 31, 2025
in उत्तराखंड, हेल्थ
सहारनपुर से आया ‘जहरीला’ कुट्टू का आटा, दून में 200 से ज्यादा लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

सहारनपुर से आया ‘जहरीला’ कुट्टू का आटा, दून में 200 से ज्यादा लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार

देहरादून: कुट्टू के आटे से बने व्यंजनों का सेवन करना दूनवासियों के लिए भारी पड़ गया। जहरीले आटे के कारण 200 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

अस्पतालों में मरीजों की भीड़, स्वास्थ्य सचिव और डीएम ने संभाला मोर्चा

दून अस्पताल, कोरोनेशन, महंत इंदिरेश सहित कई अस्पतालों में फूड पॉइजनिंग के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार और जिलाधिकारी सविन बंसल ने अस्पतालों का दौरा कर मरीजों का हाल जाना। मरीजों को बेहतर उपचार देने के लिए प्रशासन ने अस्पतालवार अधिकारियों की तैनाती की है।

सहारनपुर से आया जहरीला आटा, सप्लाई चेन का हुआ खुलासा

जांच में सामने आया कि फूड पॉइजनिंग का कारण सहारनपुर से लाया गया मिलावटी कुट्टू का आटा था। देहरादून के विकासनगर स्थित लक्ष्मी ट्रेडर (शिवपाल चौहान) ने इस आटे को खरीदा था और शिमला बाईपास रोड स्थित गोदाम में स्टोर किया था। पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया है और व्यापारी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

22 दुकानों पर छापेमारी, मिलावटी आटा जब्त

दून में मिलावटी आटे की सप्लाई रोकने के लिए पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान चलाया। दो घंटे के भीतर शहरभर में 22 दुकानों को सील कर दिया गया। साथ ही सहारनपुर प्रशासन को भी अलर्ट किया गया, जहां मुख्य आपूर्तिकर्ता प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सख्त कार्रवाई जारी

मुख्यमंत्री धामी ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग सप्लाई चेन से जुड़े प्रतिष्ठानों से आटे के सैंपल एकत्र कर जांच कर रहा है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि मिलावटी आटे की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम 112 या जिला आपदा परिचालन केंद्र के नंबर 0135-2626066 पर दें।

Tags: CM Pushkar Singh Dhamicontaminated fooddehradun newsflour poisoning casefood poisoningfood safetykuttu flourSaharanpur flour scandaltoxic flourUttarakhand healthआटे से फूड पॉइजनिंगउत्तराखंड स्वास्थ्यकुट्टू का आटाखाद्य सुरक्षाजहरीला आटादेहरादून न्यूजफूड पॉइजनिंगमिलावटी आटामुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीसहारनपुर आटा घोटाला

Previous Post

डीएम की सख्ती रंग लाई: व्यासी परियोजना प्रभावित 27 परिवारों को मिला 26 लाख का प्रतिकर

Next Post

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव बने आनंद वर्धन: राधा रतूड़ी ने सौंपी जिम्मेदारी

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

by Seemaukb
February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

by Seemaukb
February 6, 2026
Next Post
उत्तराखंड को मिला नया मुख्य सचिव: आनंद बर्धन संभालेंगे कमान

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव बने आनंद वर्धन: राधा रतूड़ी ने सौंपी जिम्मेदारी

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

ट्रंप के आयात कर का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर प्रभाव: एसजीआरआर विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ विशेष व्याख्यान

ट्रंप के आयात कर का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर प्रभाव: एसजीआरआर विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ विशेष व्याख्यान

April 22, 2025
हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में यहां जल भराव का कारण अतिक्रमण,जल्द हो सकती है कार्यवाही

हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में यहां जल भराव का कारण अतिक्रमण,जल्द हो सकती है कार्यवाही

July 29, 2024

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.