Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

UKSSSC भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: स्कूल संचालक गिरफ्तार

October 4, 2025
in क्राइम
UKSSSC भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: स्कूल संचालक गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की सहकारी निरीक्षक वर्ग-2/सहायक विकास अधिकारी की लिखित परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एसओजी ने यूपी के हापुड़ जिले के पिलखुवा में स्कूल चलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।

तीन आवेदन, अलग-अलग दस्तावेज और फर्जी पहचान

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सुरेंद्र कुमार, पुत्र सलेक कुमार, निवासी गाजियाबाद व हापुड़, ने भर्ती परीक्षा के लिए तीन अलग-अलग आवेदन किए। हर आवेदन में उसने पिता के नाम की अलग-अलग स्पेलिंग (सलेक, शालेक, सलीके कुमार) और नए मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया।
उसने आवेदन के साथ फर्जी रोजगार पंजीकरण पत्र, ओबीसी प्रमाणपत्र और स्थायी निवास प्रमाणपत्र लगाए, जो जांच में झूठे साबित हुए।

जन्मतिथि और शैक्षिक प्रमाणपत्रों में बड़ा घोटाला

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी ने आवेदन पत्र में जन्मतिथि 1 जनवरी 1995 दर्ज की, जबकि उसके हाईस्कूल प्रमाणपत्र (2004) में जन्मतिथि 1 अप्रैल 1988 पाई गई।
इसके अलावा, उसने 2004, 2012 और 2013 में हाईस्कूल, 2007 और 2014 में इंटरमीडिएट तथा 2010 से 2013 के बीच तीन अलग-अलग विश्वविद्यालयों (सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ, श्रीधर यूनिवर्सिटी राजस्थान और मानव भारती यूनिवर्सिटी हिमाचल) से स्नातक पास होने का दावा किया।
जांच में सभी प्रमाणपत्र फर्जी निकले।

ऐसे खुला फर्जीवाड़े का राज

उत्तराखंड रोजगार कार्यालय का पंजीकरण नंबर UK Code से शुरू होकर 16 अंकों का होता है, जबकि आरोपी ने जो पंजीकरण पत्र लगाया वह UA Code से शुरू था और उसमें अंक भी 16 से कम थे।
इसी तरह उसके स्थायी निवास प्रमाणपत्र में भी गलत अंक पाए गए।
एसओजी ने जब इन दस्तावेजों की जांच रोजगार कार्यालय और एसडीएम कार्यालय से कराई तो पूरा फर्जीवाड़ा सामने आ गया।

यूपी में असफल होने के बाद रची साजिश

जांच में सामने आया कि आरोपी सुरेंद्र पिलखुवा में एक निजी स्कूल चलाता और पढ़ाता है। उसके परिवार के कई सदस्य सरकारी नौकरी में हैं।
यूपी की प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार असफल होने के बाद उसने उत्तराखंड में नौकरी पाने के लिए फर्जी दस्तावेज बनाकर आवेदन किया।

5 अक्टूबर की परीक्षा स्थगित

आरोपी की गिरफ्तारी और मामले के खुलासे के बाद आयोग ने 5 अक्टूबर को प्रस्तावित सहकारी निरीक्षक वर्ग-2/सहायक विकास अधिकारी की लिखित परीक्षा स्थगित कर दी है।

पेपर लीक कांड से भी कनेक्शन

गौरतलब है कि बीते 21 सितंबर को हुई आयोग की परीक्षा में खालिद मलिक नामक आरोपी को पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसने भी पिता का नाम बदलकर चार अलग-अलग आवेदन किए थे।
जांच में पता चला कि खालिद ने परीक्षा केंद्र से मोबाइल के जरिए पेपर की तस्वीरें अपनी बहन को भेजीं और बाहर से उत्तर मंगाए।
यह मामला अभी एसआईटी जांच के अधीन है।

You might also like

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

यूपी से डिग्री, उत्तराखंड में नौकरी! 55 सहायक शिक्षकों पर फर्जीवाड़े का शक

Tags: UKSSSC Exam Scam 2025 उत्तराखंड भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा UKSSSC Paper Leak Case उत्तराखंड सरकारी नौकरी फर्जी दस्तावेज UKSSSC Latest News

Previous Post

बिग ब्रेकिंग: फर्जी कैफे संचालक की 2.20 करोड़ की संपत्ति जब्त, उद्योगपति सुधीर विंडलास पर भी ईडी की नजर

Next Post

कक्षा 9 की छात्रा बनी माँ, आरोपी ने अस्पताल में बांटी मिठाई; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

by Seemaukb
February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

by Seemaukb
February 6, 2026
Next Post
कक्षा 9 की छात्रा बनी माँ, आरोपी ने अस्पताल में बांटी मिठाई; पुलिस ने किया गिरफ्तार

कक्षा 9 की छात्रा बनी माँ, आरोपी ने अस्पताल में बांटी मिठाई; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर : नकली नोट चला रहा आरोपी को ISBT  चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार

बड़ी खबर : नकली नोट चला रहा आरोपी को ISBT चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 13, 2024
बड़ी खबर : युवती की हत्या मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार

बड़ी खबर : युवती की हत्या मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार

January 24, 2024

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.