Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर: भाजपा में छिड़ी राज्यसभा पहुंचने की जंग। जानिए कौन-कौन है उम्मीदवार

May 8, 2022
in राजनीती
बड़ी खबर: भाजपा में छिड़ी राज्यसभा पहुंचने की जंग। जानिए कौन-कौन है उम्मीदवार
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भाजपा में अभी से राज्यसभा पहुंचने के लिए अंदरूनी जंग दिखाई देने लगी है। अब यह तो समय ही बताएगा कि आखिर कौन राज्यसभा पहुंचेगा।

 उससे पहले आपको बता दें कि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा चार जुलाई को संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं। सूबे के कोटे की तीन में दो राज्यसभा सीटों पर अनिल बलूनी और नरेश बंसल के रूप में भाजपा के सांसद हैं और 47 सीटों के साथ सत्ता में लौटी भाजपा को कांग्रेस सांसद प्रदीप टम्टा द्वारा खाली की जा रही तीसरी सीट भी मिलेगी। लिहाजा राज्यसभा का रण जीतने को जुलाई वाली जंग अभी से भाजपा के भीतर अंदर ही अंदर छिड़ी हुई है।

You might also like

भाजपा ने नेताओं की बयानबाजी पर लगाई रोक, पार्टी अध्यक्ष ने दी कार्रवाई की चेतावनी

उत्तराखंड BJP में अंदरूनी घमासान! पार्टी कार्यालय के पोस्टर से प्रभारी की फोटो गायब

जमीन विवाद से सियासत तक: बीजेपी विधायक अरविंद पांडेय के परिजनों पर मुकदमा

सूत्रों के अनुसार भाजपा में तीन-चार स्वाभाविक दावेदार दिख रहे हैं बाकी कुछ नेताओं के नाम फीलर के तौर पर भी उछाल दिए जा रहे हैं। 

आपको बता दे कि सबसे बड़े दावेदार तो पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ही हैं। जब से सरकार से ‘बड़े बेआबरू होकर विदा हुए’ हैं। तब से न संगठन में कोई रोल मिला है। और न ही कोई और भूमिका दी गई है। खाली वक्त में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर आए तो प्रदेश भाजपाईयों को दिखा दिया कि भाजपाई भविष्य के सबसे ज़ोरदार चमकते सितारे के सबसे करीबी वही हैं। यानी एक दौर में यूपी के सहप्रभारी रहते केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के करीबी रहे त्रिवेंद्र सिंह रावत आज दिल्ली दरबार में भले कमजोर मान लिए गए हों लेकिन लखनऊ के पॉवर सेंटर में उनके काँटे का किरदार कोई और नहीं। कम से कम सूबे से तो कोई वाकई दिख भी नहीं रहा।

वैसे पार्टी के ‘बैकरूम बॉय’ के तौर पर सांगठनिक दाँवपेंच और व्यूहरचना के विशेषज्ञ ज्योति प्रसाद गैरोला का नाम भी राज्यसभा के रण में उभर कर सामने आ रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता गैरोला परदे के पीछे रहकर पार्टी के रणनीतिकार की अहम भूमिका में रहते हैं। टीएसआर सरकार के आखिरी दौर में कैबिनेट मंत्री के रूप में दायित्व भी मिला था। लेकिन बड़े नेताओं की ‘गणेश परिक्रमा’ में अधिक विश्वास नहीं करते हैं।अब इसके अपने फ़ायदे हैं तो कई बार सियासी घाटे का रिस्क भी रहता है।

तीसरे स्वाभाविक चेहरे के तौर पर चंपावत से निवर्तमान विधायक कैलाश गहतोड़ी हैं। गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सबसे पहले न केवल सीट छोड़ने का ऐलान किया बल्कि सीएम को सीट ऑफर करने वाले 22 विधायकों में जीत के लिहाज से सबसे विश्वसनीय भी बनकर उभरे। अकेले सीएम ने ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर संगठन ने भी पाया कि चंपावत सीट धामी के लिए सबसे मुफीद साबित होगी। इस लिहाज से स्वाभाविक है कि अगर मुख्यमंत्री और पार्टी संगठन के पास कुछ ऑफर करने को होगा तो सबसे पहले कैलाश गहतोड़ी को ही मौका दिया जाएगा। लेकिन यह भी अंदरूनी तौर पर पुख़्ता बताया जा रहा कि गहतोड़ी दिल्ली संसद पहुँचने की बजाय उत्तराखंड में रहना चाहेंगे और धामी सरकार में कोई अहम दायित्व पाकर जनता की सेवा में सहयोग देना पसंद करेंगे। वन विकास निगम या ऐसा ही कोई दूसरे ‘पॉटेनशियल’ वाला विभाग पाकर सीएम धामी के ही हाथ मजबूत करना चाहेंगे।

अब जैसे कांग्रेस ने निर्मला गहतोड़ी को टिकट देकर राजनीति में महिला सशक्तिकरण को लेकर अपना धर्म निभा दिया, उसी तर्ज पर भाजपा भी राज्यसभा सीट के लिए पैनल में कुछ महिलाओं के नाम दिल्ली भेजेगी। इनमें भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत भारद्वाज और अनुसूचित जाति आयोग की पूर्व सदस्य स्वराज विद्वान के साथ एकाध नाम और जोड़कर भेजा जाएगा।

अब यह बात अलग है कि किसी बड़े चेहरे का नाम काटने की रणनीति के तहत किसी महिला की लॉटरी लग जाए। अन्यथा किसी हैवीवेट पुरुष नेता को ही मौका मिलने की संभावना अधिक है। वैसे देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को संसद के ऊपरी सदन भेजने में मददगार साबित होंगे! ज्ञात हो कि टीएसआर ने मुख्यमंत्री रहते अनिल बलूनी को राज्यसभा भेजने में अहम मददगार वाली भूमिका निभाई थी। फिर भले ही आज दोनों नेताओं में सौहार्दपूर्ण रिश्ते न रहे हों! वैसे राज्यसभा के रण का एक और उदाहरण ये है कि हरदा ने मुख्यमंत्री रहते पहले पूर्व सीएम विजय बहुगुणा को राज्यसभा न भेजकर मनोरमा शर्मा डोबरियाल और बाद में पीसीसी चीफ रहे किशोर उपाध्याय की बजाय प्रदीप टम्टा को राज्यसभा भेज दिया था। क्यों हैं न पार्टी के भीतर भीषण रण कराने वाली राज्यसभा की सीट

Tags: letest Uttrakhand newstoday's latest Uttarakhand newsUttarakhad broadcast newsUttarakhad News in Hindi

Previous Post

JOBS UPDATE : UKSSSC ने जारी किया पुलिस कांस्टेबल भर्ती का प्रवेश पत्र

Next Post

बड़ी खबर: कानूनगो राजकुमार सैनी के कार्यों की जांच हेतु आयोग ने डीएम को किया निर्देशित। रिश्वतखोर गिरफ्तार

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

भाजपा ने नेताओं की बयानबाजी पर लगाई रोक, पार्टी अध्यक्ष ने दी कार्रवाई की चेतावनी
राजनीती

भाजपा ने नेताओं की बयानबाजी पर लगाई रोक, पार्टी अध्यक्ष ने दी कार्रवाई की चेतावनी

by Seemaukb
January 24, 2026
उत्तराखंड BJP में अंदरूनी घमासान! पार्टी कार्यालय के पोस्टर से प्रभारी की फोटो गायब
राजनीती

उत्तराखंड BJP में अंदरूनी घमासान! पार्टी कार्यालय के पोस्टर से प्रभारी की फोटो गायब

by Seemaukb
January 23, 2026
Next Post
बड़ी खबर: कानूनगो राजकुमार सैनी के कार्यों की जांच हेतु आयोग ने डीएम को किया निर्देशित। रिश्वतखोर गिरफ्तार

बड़ी खबर: कानूनगो राजकुमार सैनी के कार्यों की जांच हेतु आयोग ने डीएम को किया निर्देशित। रिश्वतखोर गिरफ्तार

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: पुलिसकर्मियों के निलंबन के खिलाफ परिजनों के समर्थन में यूकेडी

बड़ी खबर: पुलिसकर्मियों के निलंबन के खिलाफ परिजनों के समर्थन में यूकेडी

August 2, 2022
रजत जयंती वर्ष पर दौड़ा देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने दून मैराथन को दिखाई हरी झंडी

रजत जयंती वर्ष पर दौड़ा देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने दून मैराथन को दिखाई हरी झंडी

November 7, 2025

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.