Friday, July 4, 2025
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • Politics
  • Education
  • Health
  • Crime
  • Accident
  • Cricket
  • Jobs
  • More
    • Entertainment
    • Life Style
    • Real State
    • Weather
    • Wealth
No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Education
  • Health
  • Crime
  • Accident
  • Cricket
  • Jobs
  • More
    • Entertainment
    • Life Style
    • Real State
    • Weather
    • Wealth
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर: सदन की गरिमा बनाए रखने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलों से की अपील

November 29, 2022
in Politics, Uttarakhand
बड़ी खबर: सदन की गरिमा बनाए रखने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलों से की अपील
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड विधानसभा सत्र 2022: सदन की गरिमा बनाए रखने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलों से की अपील 

उत्तराखंड विधानसभा सत्र 2022: उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है। पांच दिसंबर तक चलने वाले सत्र में कानून व्यवस्था से जुड़े अंकिता हत्याकांड और केदार भंडारी प्रकरण के अलावा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) परीक्षा घोटाले पर हंगामा होने के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 फीसदी क्षैतिज आरक्षण को लेकर उत्तराखंड लोक सेवा(महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण) विधेयक 2022 सदन में पेश किया गया। वहीं, 5440.43 करोड़ का अनुपूरक बजट भी सीएम धामी (CM pushkar Singh dhami) और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल (Premchand Agrawal) ने पेश किया।

You might also like

“सत्र नजदीक, मंत्री नदारद! अब किसे मिलेगा विधानसभा में बोलने का हक?”

प्रशासनिक फेरबदल: तीन IAS अधिकारियों के तबादले, देखें किसे मिली कौन-सी नई जिम्मेदारी

पंचायत चुनाव 2025: बीजेपी की रणनीति या अंतर्कलह? 39 सीटों पर अब तक नहीं घोषित हुए प्रत्याशी

नाराज दिखा विपक्ष 

इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश और विधायक मयूख महर के दो प्रश्नों को स्थगित करने को लेकर विपक्ष नाजार दिखा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने विस अध्यक्ष से उनके प्रश्नों को भी जोड़ने की मांग की। उन्होंने कहा कि इन प्रश्नों को केंद्रीय विषय होने के आधार पर निरस्त किया गया है। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सड़क और परिवहन केंद्रीय सूची के विषय नहीं बल्कि समवर्ती सूची का विषय है। यानी सड़क के मामले में केंद्र और सरकार की जिम्मेदारी होती है। राज्य में इन सड़कों में से अधिकांश की निर्माण और रख-रखाव हमारे विभागों से किया जा रहा है, इसलिए इसे केंद्रीय विषय नहीं कहा जा सकता है।

सता पक्ष मंत्री ने अपनी ही सरकार को घेरा

सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल में विपक्ष के विधायकों ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सवाल पूछे। विपक्ष की ओर से प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर नियम 310 में उठाए गए कार्य स्थगन प्रस्ताव पर नियम 58 में चर्चा की जाएगी। सदन के भीतर फिर भाजपा के मंत्री ने अपनी ही सरकार को परेशानी में डाल दिया। विकासनगर से बीजेपी विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने वन गुजर को लेकर प्रश्न पूछा जिस पर वन मंत्री सुबोध उनियाल संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। 

वहीं, झबरेडा विधायक नरेंद्र जाति ने इकबालपुर नहर परियोजना का मामला उठाया। वहीं, विक्रम सिंह नेगी ने टिहरी झील में फैली गंदगी को हटाने पर सवाल किया। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने विशेषाधिकार हनन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि विधायको के विशेषाधिकार हनन को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा हम चाहते हैं सभी सदस्यों का मान सम्मान बना रहना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा हम पूरी तरह से परीक्षण कराएंगे, उसके बाद ही निर्णय लेंगे। विधायक संजय डोभाल ने वन प्रभागों में दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूरों का मामला उठाया।

कहा कि मजदूर वर्षों से कम मानदेय पर काम कर रहे हैं। इन मजदूरों को नियमित होना चाहिए। कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत राजाजी रिजर्व पार्क में गुजरों के पशुओं को चुगान और लोपिंग के परमिट का मामला उठाया। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश ने नैनीताल जिले में टूटी सड़कों और क्षतिग्रस्त पुलों का मामला उठाया। विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने गढ़वाली-कुमाऊंनी जौनसारी बोली को लेकर सरकार से सवाल पूछा। प्रश्नकाल के बाद पूर्व मंत्री केदार सिंह फोनिया के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त गई।

यह भी पढ़े: विधानसभा में धरने पर बैठे विधायक तिलकराज बेहड़

उधर, सत्र शुरू होने से पहले ही किच्छा में कानून व्यवस्था को लेकर विधायक तिलकराज बेहड़ विधान सभा में धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि किच्छा में कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। गुंडा गर्दी से लोगों में खौफ का माहौल है। किसानों का शेषण हो रहा है। सरकार को इस पर एक्शन लेना चाहिए।

यह भी पढ़े: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सभी दलों के विधायकों से सदन की गरिमा बनाने के लिए शब्दों और आचरण का ध्यान रखने की अपील की। साथ ही शांतिपूर्ण माहौल में जनहित के मुद्दों पर स्वस्थ चर्चा कर सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का आग्रह किया।

‘सदन चलाने के लिए मेरे पास अनुभवी टीम’

विधानसभा अध्यक्ष ने 228 कर्मियों को बर्खास्त करने के बाद स्टाफ की कमी के सवाल पर कहा कि वर्तमान में विधानसभा सचिवालय में 182 कर्मचारी तैनात हैं। सदन चलाने के लिए अनुभवी टीम है। जिन्हें 2000 से सदन चलाने का अनुभव है। मुझे अपने स्टाफ पर पूरा विश्वास है कि शीतकालीन सत्र भी अच्छे ढंग से चलेगा। स्पीकर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 120 कर्मचारी हैं और 69 विधायक हैं। वहां भी सदन संचालित होता है।

इन प्रमुख मुद्दों पर हंगामे के आसार

  1. अंकिता हत्याकांड
  2. यूकेएसएसएससी भर्ती
  3. विधानसभा में बैकडोर भर्ती
  4. अलग-अलग विभागों में भर्ती घोटाले
  5. गैरसैंण में सत्र कराने की मांग
  6. कांग्रेस विधायकों के विशेषाधिकार हनन के मामले विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ाने

Tags: latest news Uttarakhand Assembly Winter Session 2022news of Uttarakhand Assembly Winter sessionUttarakhand Assembly Winter Session 2022
Previous Post

Uttarakhand: वाहन स्वामियों का विधान सभा कूच। 80 हजार से ज्यादा विक्रम, ऑटो, बस और ट्रकों के पहिये थमने से परेशानी।

Next Post

बड़ी खबर: आखिर उत्तराखंड सरकार क्यों नहीं कर रही IFS अधिकारियों पर कार्रवाई। क्यों है जांच पर मौन

Related Posts

“सत्र नजदीक, मंत्री नदारद! अब किसे मिलेगा विधानसभा में बोलने का हक?”
Uttarakhand

“सत्र नजदीक, मंत्री नदारद! अब किसे मिलेगा विधानसभा में बोलने का हक?”

by Seemaukb
July 3, 2025
प्रशासनिक फेरबदल: तीन IAS अधिकारियों के तबादले, देखें किसे मिली कौन-सी नई जिम्मेदारी
Uttarakhand

प्रशासनिक फेरबदल: तीन IAS अधिकारियों के तबादले, देखें किसे मिली कौन-सी नई जिम्मेदारी

by Seemaukb
July 3, 2025
Next Post
ब्रेकिंग:  धामी कैबिनेट की बैठक आज। अनुपूरक बजट और नकलरोधी विधेयक का आ सकता है प्रस्ताव

बड़ी खबर: आखिर उत्तराखंड सरकार क्यों नहीं कर रही IFS अधिकारियों पर कार्रवाई। क्यों है जांच पर मौन

Discussion about this post

Categories

  • Accident
  • Cricket
  • Crime
  • Education
  • Entertainment
  • Health
  • Jobs
  • Life Style
  • Politics
  • Real State
  • Uncategorized
  • Uttarakhand
  • Wealth
  • Weather

Recommended

बड़ी खबर: 50 हजार नकली नोटों के साथ 2 युवक गिरफ्तार।

बड़ी खबर: 50 हजार नकली नोटों के साथ 2 युवक गिरफ्तार।

March 24, 2022
बड़ी खबर : धोखाधड़ी के मामले में सीबीआई द्वारा सुधीर विंडलास गिरफ्तार

बड़ी खबर : धोखाधड़ी के मामले में सीबीआई द्वारा सुधीर विंडलास गिरफ्तार

December 22, 2023

Don't miss it

 “सुबह जल्दी उठने वाले लोग क्यों रहते हैं ज्यादा सक्सेसफुल? जानिए साइंस और सफलता का कनेक्शन”
Life Style

 “सुबह जल्दी उठने वाले लोग क्यों रहते हैं ज्यादा सक्सेसफुल? जानिए साइंस और सफलता का कनेक्शन”

July 4, 2025
वसीम मौत मामला: कोर्ट ने SI समेत 6 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने का दिया आदेश, CO रैंक अधिकारी से जांच के निर्देश
Crime

वसीम मौत मामला: कोर्ट ने SI समेत 6 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने का दिया आदेश, CO रैंक अधिकारी से जांच के निर्देश

July 3, 2025
मुख्यमंत्री धामी ने श्री महंत इन्दरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. साहिल महाजन को किया सम्मानित
Health

मुख्यमंत्री धामी ने श्री महंत इन्दरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. साहिल महाजन को किया सम्मानित

July 3, 2025
ज़मीन घोटाले का खुलासा: डीएम ने  अधीक्षण अभियंता की कार जब्त कर दिए सख्त आदेश
Crime

ज़मीन घोटाले का खुलासा: डीएम ने अधीक्षण अभियंता की कार जब्त कर दिए सख्त आदेश

July 3, 2025
बड़ी खबर: देहरादून में दबोचा गया अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर, महाराष्ट्र पुलिस की सूचना पर STF की बड़ी कार्रवाई
Crime

बड़ी खबर: देहरादून में दबोचा गया अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर, महाराष्ट्र पुलिस की सूचना पर STF की बड़ी कार्रवाई

July 3, 2025
“सत्र नजदीक, मंत्री नदारद! अब किसे मिलेगा विधानसभा में बोलने का हक?”
Uttarakhand

“सत्र नजदीक, मंत्री नदारद! अब किसे मिलेगा विधानसभा में बोलने का हक?”

July 3, 2025
Uttarakhand Broadcast

Recent Posts

  •  “सुबह जल्दी उठने वाले लोग क्यों रहते हैं ज्यादा सक्सेसफुल? जानिए साइंस और सफलता का कनेक्शन”
  • वसीम मौत मामला: कोर्ट ने SI समेत 6 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने का दिया आदेश, CO रैंक अधिकारी से जांच के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी ने श्री महंत इन्दरेश अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. साहिल महाजन को किया सम्मानित

Browse by categories

  • Accident
  • Cricket
  • Crime
  • Education
  • Entertainment
  • Health
  • Jobs
  • Life Style
  • Politics
  • Real State
  • Uncategorized
  • Uttarakhand
  • Wealth
  • Weather

Recent News

 “सुबह जल्दी उठने वाले लोग क्यों रहते हैं ज्यादा सक्सेसफुल? जानिए साइंस और सफलता का कनेक्शन”

 “सुबह जल्दी उठने वाले लोग क्यों रहते हैं ज्यादा सक्सेसफुल? जानिए साइंस और सफलता का कनेक्शन”

July 4, 2025
वसीम मौत मामला: कोर्ट ने SI समेत 6 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने का दिया आदेश, CO रैंक अधिकारी से जांच के निर्देश

वसीम मौत मामला: कोर्ट ने SI समेत 6 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने का दिया आदेश, CO रैंक अधिकारी से जांच के निर्देश

July 3, 2025

© 2022 - all right reserved for uttarakhand broadcast designed by Ashwani Rajput.