1993 बैच के IFS अधिकारी रंजन कुमार को बड़ी जिम्मेदारी
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 1993 बैच के IFS अधिकारी रंजन कुमार मिश्र को चयनित सूची में शामिल कर संवर्ग के स्तर-17 पर पदोन्नत किया गया है। नियुक्ति आदेश मुख्यमंत्री की स्वीकृति एवं राज्यपाल की मंजूरी के बाद प्रभावी होंगे। शासन सचिव सी. रविशंकर ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी किए हैं।
विभागीय DPC के बाद हुआ नाम चयन
वन विभाग में हॉफ की तैनाती को लेकर 25 नवंबर को विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक हुई थी। उसके बाद से ही नए हॉफ की घोषणा का इंतजार था। डीपीसी की अनुमोदित सूची के आधार पर ही सरकार ने रंजन कुमार को नया विभागीय मुखिया बनाया है।
सीनियरिटी में बदलाव: बीपी गुप्ता को नहीं मिली जिम्मेदारी
वन विभाग में सीनियरिटी के अनुसार 1992 बैच के IFS अधिकारी भवानी प्रकाश गुप्ता (बी.पी. गुप्ता) सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। हालांकि, वे 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, यानी उनके पास केवल एक माह की सेवा शेष है। इसी वजह से सरकार ने उन्हें हॉफ की जिम्मेदारी न देते हुए जूनियर अधिकारी रंजन कुमार मिश्र को नियुक्त किया है।
बीपी गुप्ता वर्तमान में PCCF प्रशासन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जिसे अब उनके जूनियर को हॉफ बनाए जाने के बाद वापस लिया जाना तय माना जा रहा है।
अब कौन संभालेगा PCCF वाइल्डलाइफ की जिम्मेदारी?
नए हॉफ नियुक्त होने से पहले तक रंजन कुमार मिश्र PCCF वाइल्डलाइफ के पद पर तैनात थे। अब विभाग को इस महत्वपूर्ण कुर्सी के लिए नए अधिकारी की नियुक्ति भी करनी होगी।
वहीं, रंजन कुमार मिश्र की सेवा अवधि 30 जून 2026 तक रहेगी। उनके बाद सीनियरिटी क्रम में 1994 बैच के अधिकारी कपिल लाल अगली पंक्ति में होंगे।









Discussion about this post