Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

रुद्रप्रयाग में स्वास्थ्य व्यवस्था कर गई निराश, सड़क पर ही हुआ प्रसव

एंबुलेंस बनी परेशानी का सबब: रास्ते में ही बच्चे को जन्म देने को मजबूर हुई गर्भवती, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

November 8, 2025
in हेल्थ
रुद्रप्रयाग में स्वास्थ्य व्यवस्था कर गई निराश, सड़क पर ही हुआ प्रसव
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल व मिलिट्री हॉस्पिटल ने दिया संयुक्त रूप से कैंसर जागरूकता का संदेश

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने रचा इतिहास, स्तन कैंसर सर्जरी में नई उपलब्धि

Rudraprayag News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही एक बार फिर सुर्खियों में है। प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए बुलाई गई 108 एंबुलेंस रास्ते में ही खराब हो गई। दूसरी एंबुलेंस आने में देर हो गई और इसी बीच महिला ने खराब एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया।

 अस्पताल से पहले एंबुलेंस में हुआ प्रसव

ग्राम भटगांव (नगरासू) निवासी नीमा देवी, पत्नी गुरुदेव सिंह, को गुरुवार रात लगभग दो बजे तेज प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया। एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन नगरासू से करीब दो किलोमीटर दूर शिवनंदी के पास अचानक बंद हो गई।

करीब एक घंटे तक दूसरी एंबुलेंस का इंतज़ार किया गया, लेकिन तब तक महिला ने उसी खराब एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दे दिया। राहत की बात यह रही कि जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं और उन्हें बाद में जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया गया।

 ग्रामीणों में आक्रोश, जिम्मेदारों पर सवाल

स्थानीय क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश राणा ने घटना पर गहरी नाराज़गी जताते हुए कहा कि,

“अगर 108 एंबुलेंसें बार-बार खराब हो रही हैं, तो फिर जिला स्वास्थ्य व्यवस्था पर भरोसा कैसे किया जाए?”

उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरासू में लंबे समय से प्रसूति विशेषज्ञ की मांग की जा रही है, लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई।

 केवल आठ एंबुलेंस चल रही संचालन में

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि जिले के लिए शासन से 20 नई एंबुलेंस की मांग की गई है। वर्तमान में जिले के पास कुल 12 एंबुलेंस हैं, जिनमें से केवल आठ ही संचालित स्थिति में हैं।

 पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले

यह कोई पहली घटना नहीं है। जुलाई माह में चोपड़ा गढ़ीधार मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हुए बोलेरो वाहन के घायलों को लेने के लिए जिला मुख्यालय से रवाना हुई एंबुलेंस भी रास्ते में खराब हो गई थी। तब भी दूसरी एंबुलेंस बुलानी पड़ी थी।

बार-बार एंबुलेंसों के खराब होने से उनकी फिटनेस प्रक्रिया और मेंटेनेंस सिस्टम पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बीडीसी सतीश राणा का कहना है,

“प्रशासन एंबुलेंस की फिटनेस जांच सिर्फ कागज़ों में पूरी करता है। इस तरह की लापरवाही कई बार मरीजों की जान पर भारी पड़ जाती है।”

 Uttarakhand Health System Under Question

इस घटना ने एक बार फिर राज्य की Emergency Medical Services की हकीकत उजागर कर दी है। पहाड़ी इलाकों में Ambulance Breakdown जैसी घटनाएं आम होती जा रही हैं। जरूरत है कि स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंसों की नियमित जांच और मेंटेनेंस प्रक्रिया को सख्ती से लागू करे, ताकि भविष्य में किसी की जान इन लापरवाहियों की भेंट न चढ़े।

Tags: 108 Ambulance Service FailureHealthcare Negligence in HillsPregnant Woman Delivery in AmbulanceRudraprayag newsUttarakhand Emergency Medical SystemUttarakhand Health Crisis

Previous Post

बड़ी खबर: PM Modi के दौरे से पहले दून में हाई अलर्ट! ड्रोन उड़ाने पर रोक, पढ़िए अन्य निर्देश

Next Post

हरादून की बेटी स्नेह राणा ने रचा इतिहास, सीएम धामी बोले– गर्व है तुम्हारी जीत पर

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

by Seemaukb
February 6, 2026
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल व मिलिट्री हॉस्पिटल ने दिया संयुक्त रूप से कैंसर जागरूकता का संदेश
उत्तराखंड

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल व मिलिट्री हॉस्पिटल ने दिया संयुक्त रूप से कैंसर जागरूकता का संदेश

by Seemaukb
February 1, 2026
Next Post
हरादून की बेटी स्नेह राणा ने रचा इतिहास, सीएम धामी बोले– गर्व है तुम्हारी जीत पर

हरादून की बेटी स्नेह राणा ने रचा इतिहास, सीएम धामी बोले– गर्व है तुम्हारी जीत पर

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर : यहां पति-पत्नी ने लगाई खुद पर आग,पड़ोसियों ने बचाई जान

बड़ी खबर : यहां पति-पत्नी ने लगाई खुद पर आग,पड़ोसियों ने बचाई जान

April 25, 2024
डॉक्टर्स डे पर श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में उत्तराखंड के पहले स्पेशलिस्ट स्टोमा केयर क्लिनिक का शुभारंभ

डॉक्टर्स डे पर श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में उत्तराखंड के पहले स्पेशलिस्ट स्टोमा केयर क्लिनिक का शुभारंभ

July 1, 2023

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.