Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस नेता पर मुकदमा, हाईकोर्ट ने दी गिरफ्तारी से राहत

September 19, 2025
in उत्तराखंड
सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस नेता पर मुकदमा, हाईकोर्ट ने दी गिरफ्तारी से राहत
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

नैनीताल/चंपावत। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता आनंद सिंह मेहर को बड़ी राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है। हालांकि, न्यायालय ने साफ किया है कि मामले की जांच जारी रहेगी और आरोपी को जांच अधिकारी के साथ सहयोग करना होगा।

मामला क्या है?

2 सितंबर 2025 को चंपावत जिले के बनबसा थाना क्षेत्र में दर्ज एक मुकदमे में आनंद सिंह पर आपदा प्रबंधन अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई थी। आरोप है कि बाढ़ की स्थिति के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर झूठी और भ्रामक जानकारी साझा की।

शिकायत में कहा गया कि आनंद सिंह मेहर ने फेसबुक और अन्य माध्यमों पर ऐसी वीडियो व पोस्ट प्रसारित कीं, जिनसे समाज में अशांति और भ्रम की स्थिति बनी। इतना ही नहीं, उन पर यह भी आरोप है कि वे बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों को भड़काने और सरकारी विभागों व सामाजिक कार्यकर्ताओं पर बिना साक्ष्य के निराधार आरोप लगाने का काम कर रहे थे।

शिकायत और एफआईआर

इस मामले में भाजपा युवा मोर्चा के एक स्थानीय पदाधिकारी ने थाने में तहरीर दी थी। इसके आधार पर पुलिस ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 54 और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 353 (1)(बी) व 353(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया।

हाईकोर्ट का आदेश

गिरफ्तारी से बचने और एफआईआर रद्द कराने के लिए आनंद सिंह ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी की पीठ ने सुनवाई के बाद अंतरिम आदेश पारित करते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगाई। कोर्ट ने शर्त रखी कि याचिकाकर्ता जांच में पूरा सहयोग करेंगे और जब भी बयान या दस्तावेजों के लिए बुलाया जाएगा, वे उपस्थित होंगे।

न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 27 अक्टूबर 2025 तय की है और संबंधित पक्षों से तीन सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है।

आनंद सिंह का पक्ष

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता आनंद सिंह ने अपने वीडियो में क्षेत्र की बाढ़ के लिए अवैध खनन माफिया और सरकारी तंत्र को जिम्मेदार बताया था। उन्होंने यहां तक कहा कि बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा खनन में संलिप्त लोगों से वसूलकर दिया जाना चाहिए।

Tags: Uttarakhand High Court Congress Leader Anand Singh Banbasa Case Chamapvat News Arrest Stay Order Disaster Management Act Uttarakhand Politics

Previous Post

चिवां स्कूल हादसा: रात का भूस्खलन बना मौत का मंजर

Next Post

“₹1 लाख वेतन वाली भर्ती पर सेमवाल का हमला – उत्तराखंड के युवाओं को बाहर करने का आरोप”

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

by Seemaukb
February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

by Seemaukb
February 6, 2026
Next Post
“₹1 लाख वेतन वाली भर्ती पर सेमवाल का हमला – उत्तराखंड के युवाओं को बाहर करने का आरोप”

“₹1 लाख वेतन वाली भर्ती पर सेमवाल का हमला – उत्तराखंड के युवाओं को बाहर करने का आरोप”

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

कैसे तय होती है Credit Card Limit ? कैसे बढ़ाये लिमिट?

कैसे तय होती है Credit Card Limit ? कैसे बढ़ाये लिमिट?

January 9, 2026
बड़ी खबर : प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 1 जुलाई से शुरू होगी प्री-प्राइमरी क्लासेज।

बड़ी खबर : प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 1 जुलाई से शुरू होगी प्री-प्राइमरी क्लासेज।

March 20, 2022

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.