You might also like
उत्तराखंड राज्य को आखिरकार उसका नया और पूरी तरह अपडेटेड आधिकारिक नक्शा मिल गया है। सर्वे ऑफ इंडिया ने राज्य के नक्शे का तीसरा संस्करण जारी कर दिया है, जो कि वर्ष 2008 के बाद पहली बार अपडेट हुआ है। यह नक्शा अब 1:500000 के स्केल पर उपलब्ध है, जिसका अर्थ है कि नक्शे का एक सेंटीमीटर धरातल पर पांच किलोमीटर की दूरी को दर्शाता है।
नक्शे में राज्य के सभी ज़िले, तहसील मुख्यालय, प्रमुख सड़क नेटवर्क, प्रशासनिक इकाइयां और अहम स्थलों की दूरी स्पष्ट रूप से दर्शाई गई है। इसके अलावा, स्थलों के नाम कोड सहित दिए गए हैं जिससे उपयोगकर्ताओं को और अधिक स्पष्टता मिलेगी।
लैपटॉप या कंप्यूटर में डाउनलोड करें बेहतर अनुभव के लिए
यह नक्शा PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है और इसका आकार बड़ा होने के कारण लैपटॉप या डेस्कटॉप में डाउनलोड करने की सलाह दी गई है। नक्शे को डाउनलोड करने के लिए सर्वे ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाकर नीचे दिए गए लिंक का इस्तेमाल करें:
उत्तराखंड स्टेट मैप (तीसरा संस्करण) डाउनलोड लिंक – PDF
2003 से 2025 तक का सफर
उत्तराखंड राज्य गठन के बाद पहला स्टेट मैप 2003 में, और दूसरा 2008 में जारी किया गया था। लेकिन बीते डेढ़ दशक में प्रदेश में सड़क नेटवर्क और अन्य बुनियादी ढांचे में भारी बदलाव हुआ है। इन सबको शामिल करते हुए तैयार किया गया यह 2025 का तीसरा संस्करण प्रदेश की मौजूदा भौगोलिक और प्रशासनिक स्थिति को बेहतर ढंग से दर्शाता है।
शोधकर्ताओं, योजनाकारों और पर्यटकों के लिए उपयोगी
यह नया नक्शा न केवल आम नागरिकों के लिए उपयोगी साबित होगा, बल्कि शोधकर्ता, नीति-निर्माता, योजनाकार और पर्यटक भी इससे बड़ी मदद ले सकेंगे। नक्शे की सटीकता और विस्तार इसे एक अनमोल दस्तावेज़ बनाते हैं।
भारत के सर्वेयर जनरल की देखरेख में तैयार
उत्तराखंड का यह नया नक्शा भारत के महासर्वेक्षक (Surveyor General) हितेश कुमार एस. मकवाना की देखरेख में तैयार किया गया है। यह सर्वे ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर निःशुल्क उपलब्ध है:
www.surveyofindia.gov.in