Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

ड्यूटी पर लौटे डाॅक्टर,एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में सफल रही वार्ता

May 22, 2024
in उत्तराखंड
गुड न्यूज : श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सभी गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क डिलीवरी की सुविधा
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

  • ड्यूटी पर लौटे डाॅक्टर,एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में सफल रही वार्ता
  • मेडिकल काॅलेज ने निष्पक्ष जाॅच की मांग उठाई

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ में पीजी डाॅक्टर ड्यूटी पर लौट आए हैं। बुधवार को डाॅक्टरों एवम् एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज प्रबन्धन के बीच सौहार्दपूर्णं वार्ता हुई। सफल वार्ता के बाद डाॅक्टर अपनी अपनी ड्यूटी पर वापिस लौट आए हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता एसपी सिंह ने जानकारी दी कि सोमवार को कोर्ट के आदेश के बाद मेडिकल काॅलेज परिसर एवम् अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन पर पहले ही रोक के आदेश जारी हो गए थे। 

बुधवार को पीजी डाॅक्टरों और एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज प्रबन्धन के बीच सीधी वार्ता हुई। डाॅक्टरों ने अपने काम से जुड़े कुछ बिन्दु सामने रखे। उन सभी बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज प्रबन्धन ने सकारात्मकतापूर्वक पीजी डाॅक्टरों की बातों को सुना और मामले को सुलझा दिया। डाॅक्टरों एवम् मेडिकल काॅलेज की बीच वार्ता सफल रही। डाॅक्टरों ने भी सफल वार्ता के क्रम में अपनी ड्यूटी पर वापिस आने का फैसला किया। 

You might also like

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज ने निष्पक्ष जाॅच की मांग उठाई

श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवम् जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जाॅच की मांग उठाई है। काॅलेज की ओर से दिए गए पत्र में डाॅ देवेश गर्ग के सभी फोनों के फोन डिटेल्स, व्हाट्सअप काॅलिंग एवम् चैट्स रिकाॅर्ड की जाॅच की मांग की है। इसके अलावा डाॅ देवेश के सभी परिवारजनों, बैचमेट्स के मोबाइल काॅल डिटेल, व्हाट्सअप काॅल डिटेल्स, मैसेज व फेसबुक इंस्टाग्राम रिकाॅर्ड्स की जाॅच की भी मांग की है।  डाॅ देवेश गर्ग के  फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म से भी कई सुराग सामने आ सकते हैं। मेडिकल काॅलेज ने अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा है कि काॅलेज पुलिस जाॅच में हर तरह का सहयोग कर रहा है। इस प्रकरण पर हर एंगल से जाॅच होनी चाहिए व वास्तविकता सामने आनी चाहिए। 

डाॅ दिव्या के मोबाइल काॅल से आया नया मोड

डाॅ देवेश गर्ग के इमरजेंसी में लाने के दौरान श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की इमरजेंसी में  9999321190 मोबाइल नम्बर से एक फोन आया था। अपना परिचय बताते हुए महिला ने स्वयं को राजस्थान के किसी मेडिकल काॅलेज में पीजी डाॅक्टर बताया और डाॅ देवेश गर्ग के स्वास्थ्य के बारे मेें जानकारी मांगी। एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज ने सभी तथ्यों को सन्दर्भित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में हर कोण से मामले की विस्तृत जाॅच की मांग की है। 

काॅलेज की जाॅच कमेटी करेगी विस्तृत जाॅच

श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ पूर्व में ही एक अंतरिम जाॅच कमेटी का गठन कर चुकी है। जाॅच कमेटी मेडिकल छात्र की आत्महत्या से जुड़े हर बिन्दु पर विस्तृत जाॅच करेगी व रिपोर्ट तैयार करेगी। एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज ने पुलिस अधिकारियों को भरोसा दिलाया है कि पुलिस को जाॅच में हर तरीके का सहयोग दिया जाएगा। उधर पुलिस डाॅक्टर देवेश की आत्महत्या प्रकरण की जाॅच कर रही है।

एसजीआरआर विश्वविद्यालय ने पार्थ जुयाल, ऋषभ रावत

और चन्दन नेगी के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने की मांग की

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने पार्थ जुयाल, चन्दन नेगी और ऋषभ रावत व अन्य के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने की मांग की है। छात्र संघ के नाम पर ये तीनों श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यशबीर दीवान को काफी समय से टारगेट कर रहे हैं। 

विश्वविद्यालय में कुछ समय पूर्व हुए धरना प्रदर्शन में इन तीनों पर रंगदारी व पैसा वसूली का नामजद मुकदमा दर्ज है। मंगलवार को भी ये तीनों जबरन मेडिकल काॅलेज में घुस गए और धरना प्रदर्शन किया और कुलपति के विरूद्ध अशोभनीय नारेबाजी की।  कोर्ट के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए इन्होंने काॅलेज परिसर में धरना प्रदर्शन किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ये तीनों कुलपति डाॅ यशबीर दीवान को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इन्हें जेल भेजा जाना चाहिए। यह असामाजिक तत्व श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहले भी माहौल खराब करने में संलिप्त रहे हैं। पुलिस इन लोगों पर संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज कर चुकी है। इधर डाॅक्टरों ने घटनाक्रम को अपना आंतरिक मामला बताते हुए इन असामाजिक तत्वों को मेडिकल काॅलेज परिसर से चलता कर दिया।

Previous Post

बड़ी खबर : वन दरोगा को रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथो किया गिरफ्तार

Next Post

बड़ी खबर : वन विभाग के तुगलगी फरमानों पर मुखर हुए सेमवाल

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

by Seemaukb
February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

by Seemaukb
February 6, 2026
Next Post
बड़ी खबर : वन विभाग के तुगलगी फरमानों  पर मुखर हुए सेमवाल

बड़ी खबर : वन विभाग के तुगलगी फरमानों पर मुखर हुए सेमवाल

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

CM Kanya Utthan Yojana 2023: अब लडकियो को मिलेगा 50 हजार रुपये। पढ़िए पूरी जानकारी

CM Kanya Utthan Yojana 2023: अब लडकियो को मिलेगा 50 हजार रुपये। पढ़िए पूरी जानकारी

December 28, 2022
DM बंसल ने गिफ्ट डीड खारिज कर बुजुर्ग माता-पिता को दिलाया इंसाफ, बेटे ने की थी संपत्ति से बेदखली की कोशिश

DM बंसल ने गिफ्ट डीड खारिज कर बुजुर्ग माता-पिता को दिलाया इंसाफ, बेटे ने की थी संपत्ति से बेदखली की कोशिश

July 2, 2025

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.