Friday, July 4, 2025
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • Politics
  • Education
  • Health
  • Crime
  • Accident
  • Cricket
  • Jobs
  • More
    • Entertainment
    • Life Style
    • Real State
    • Weather
    • Wealth
No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • Education
  • Health
  • Crime
  • Accident
  • Cricket
  • Jobs
  • More
    • Entertainment
    • Life Style
    • Real State
    • Weather
    • Wealth
No Result
View All Result
No Result
View All Result

श्री गुरु राम राय महाराज जी के महानिर्वाण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें

September 11, 2024
in Uttarakhand
श्री गुरु राम राय महाराज जी के महानिर्वाण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। श्री गुरु राम राय जी महाराज का 338वां महानिर्वाण पर्व इस वर्ष भी परंपरागत स्वरूप में बुधवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने महानिर्वांण पर्व पर विशेष पूजा अर्चना की। श्री महाराज जी श्री झण्डे जी परिसर के निकट स्थित तालाब के किनारे श्री गुरु राम राय जी महाराज को तर्पण अर्पित किया। इसके पश्चात 17 पुरोहितों द्वारा चावल, दूध, शहद, गंगाजल, घी एवं शक्कर का पिण्ड बनाकर पूजन किया गया। श्री दरबार साहिब के आचार्य, पण्डित व पुरोहितों ने पूजा-अर्चना मंे सहयोग किया। इसके पश्चात संगतांे को फलों का प्रसाद वितरित किया गया। देश के कोने-कोने से तथा विदेश से भी आये श्रद्धालुओं को श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आशीर्वाद दिया। तदोपरान्त विशेष लंगर का आयोजन किया गया। सायं-काल मंे श्रद्धालुओं को हलवा-पूरी एवं चूरमा का प्रसाद वितरित किया गया। देश के विभिन्न राज्यों से आये हजारों वृद्ध, युवा तथा बच्चांे ने इस महानिर्वाण पर्व की पूजा अर्चना का साक्षी बनकर अपने आपको धन्य महसूस किया। महानिवार्ण पर्व में शामिल होने आई संगतों ने श्रद्धाभाव के साथ पूजा अर्चना में भाग लिया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों की टीम मेडिकल सहायता के लिए श्री दरबार साहिब में उपलब्ध रही। 

श्री गुरु राम राय जी महाराज का जन्म 1646 ई0 मंे चैत्र मास की पंचमी को हुआ था। वर्ष 1676 मंे श्री गुरु महाराज जी देहरादून आये थे। देहरादून को श्री गुरु महाराज जी ने अपनी कर्मस्थली बनाकर पावन किया। श्री गुरु राम राय जी महाराज के डेरे के नाम से ही नगर का नाम देहरादून पड़ा। भाद्रसुदी 8 सवंत 1744 (4 सितम्बर सन् 1687) को वे परमात्मा का ध्यान करते हुए परमात्मा मंे लीन हो गये। श्री गुरु महाराज जी की आत्मा को अमर मानते हुए संगतंे समाधि की सेवा करती हैं और श्रद्धालु इस दिन को महानिर्वाण पर्व के रूप मंे मनाते हैं।

You might also like

रेबीज़ से उत्तराखंड पुलिसकर्मी की मौत: एंटी-रेबीज़ वैक्सीन भी नहीं बचा पाई जान, उठे सवाल

उत्तराखंड मॉडल की नई पहचान: धामी सरकार के चार साल पूरे, बने भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

“सत्र नजदीक, मंत्री नदारद! अब किसे मिलेगा विधानसभा में बोलने का हक?”

श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि गुरु ही साक्षात परब्रह्म है। गुरु को ईश्वर से भी ऊपर का स्थान प्राप्त है। क्योंकि गुरु के ज्ञान व गुरु के बताए मार्ग से हम ईश्वर को प्राप्त कर सकते हैं। गुरु पर्व पर अपने गुरु के प्रति आस्था प्रकट की जाती है। गुरु पर्व गुरु के प्रति सम्मान एवम् समर्पण का पर्व है। इस दिन गुरु की पूजा करने से गुरु की दीक्षा का पूरा फल उनके शिष्यों को मिलता है। किसी व्यक्ति को अध्यात्म की दिशा में बढ़ने के लिए उन्हें गुरु की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों के सुख, समृद्धि व शांति की अरदास भी की। श्री दरबार साहिब में सुबह से लेकर देर शाम तक संगतों का तांता लगा रहा है। संगतों ने श्री झण्डे साहिब, श्री दरबार साहिब के दर्शन किये व श्री महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। 

निःशुल्क रक्तदान शिविर में 154 यूनिट रक्तदान

श्री गुरु राम राय जी महाराज के महानिर्वाण पर्व को समर्पित रक्तदान शिविर में संगत ने 154 युनिट रक्तदान किया। श्री गुरु राम राय जी के महानिर्वाण पर्व पर श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।  रक्तदान शिविर में परम पूज्य श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। श्रीमहाराज जी ने रक्तदान दाताओं को को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और सभी को आशीर्वाद दिया। उन्होंने श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा किए जा रहे रचनात्मक और सामाजिक कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की इस दौरान प्रख्यात भागवताचार्य श्री सुभाष जोशी जी, मैं हूं सेवादार के संस्थापक संदीप गुप्ता, युवा सेवा दल से निलेश माटा, विनित नागपाल, श्री पृथ्वी नाथ सेवादल से संजय गर्ग, नवीन गुप्ता, विवेक मोहन श्रीवास्तव और महाकाल सेवा समिति से  हेमराज अरोड़ा, विनय प्रजापति, आयुष जैन, गौरव जैन, बालकिशन शर्मा, संजीव गुप्ता, नितिन अग्रवाल, राहुल माटा, विक्रम चैधरी, कृतिका राणा, अनुष्का राणा आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

बिग ब्रेकिंग : कैबिनेट की बैठक टली,अब इस दिन होगी कैबिनेट की बैठक

Next Post

बड़ी खबर : जिलाधिकारी की सख्ताई का दिखने लगा असर, हरकत में आई नगर निगम की मशीनरी

Related Posts

ट्रेन में मिला शव: 108 किलोमीटर तक सफर करता रहा, नहीं हुई कोई जांच
Uttarakhand

रेबीज़ से उत्तराखंड पुलिसकर्मी की मौत: एंटी-रेबीज़ वैक्सीन भी नहीं बचा पाई जान, उठे सवाल

by Seemaukb
July 4, 2025
उत्तराखंड के युवाओं से ठगी करने वाली संस्था ‘सिडको’ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खातों को किया गया फ्रीज़
Politics

उत्तराखंड मॉडल की नई पहचान: धामी सरकार के चार साल पूरे, बने भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

by Seemaukb
July 4, 2025
Next Post
बड़ी खबर : जिलाधिकारी की सख्ताई का दिखने लगा असर, हरकत में आई नगर निगम की मशीनरी

बड़ी खबर : जिलाधिकारी की सख्ताई का दिखने लगा असर, हरकत में आई नगर निगम की मशीनरी

Discussion about this post

Categories

  • Accident
  • Cricket
  • Crime
  • Education
  • Entertainment
  • Health
  • Jobs
  • Life Style
  • Politics
  • Real State
  • Uncategorized
  • Uttarakhand
  • Wealth
  • Weather

Recommended

बिग ब्रेकिंग: इस जिले में भारी बारिश के चलते कल स्कूल रहेंगे बंद।  आदेश जारी

बिग ब्रेकिंग: इस जिले में भारी बारिश के चलते कल स्कूल रहेंगे बंद। आदेश जारी

October 6, 2022
बड़ी खबर: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के संस्थापक उपेंद्र सकलानी ने नव नियुक्त पद्धाधिकारियों की करी घोषणा

बड़ी खबर: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के संस्थापक उपेंद्र सकलानी ने नव नियुक्त पद्धाधिकारियों की करी घोषणा

December 3, 2023

Don't miss it

पंचायत चुनाव 2025: इस बार की गलती पड़ सकती है भारी – जानिए नए नियम और फायदे
Politics

देहरादून में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज़, अब तक 1068 नामांकन दाखिल

July 4, 2025
डायबिटीज को कंट्रोल में कैसे रखें? एक्सपर्ट्स की बेस्ट टिप्स जो जीवन बदल दें
Health

डायबिटीज को कंट्रोल में कैसे रखें? एक्सपर्ट्स की बेस्ट टिप्स जो जीवन बदल दें

July 4, 2025
खुलासा: पौड़ी जिला पंचायत में सफाई टेंडर के नाम पर 75 लाख का घोटाला, उपनल कर्मी की पत्नी के खाते में गई रकम
Crime

खुलासा: पौड़ी जिला पंचायत में सफाई टेंडर के नाम पर 75 लाख का घोटाला, उपनल कर्मी की पत्नी के खाते में गई रकम

July 4, 2025
ट्रेन में मिला शव: 108 किलोमीटर तक सफर करता रहा, नहीं हुई कोई जांच
Uttarakhand

रेबीज़ से उत्तराखंड पुलिसकर्मी की मौत: एंटी-रेबीज़ वैक्सीन भी नहीं बचा पाई जान, उठे सवाल

July 4, 2025
उत्तराखंड के युवाओं से ठगी करने वाली संस्था ‘सिडको’ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खातों को किया गया फ्रीज़
Politics

उत्तराखंड मॉडल की नई पहचान: धामी सरकार के चार साल पूरे, बने भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

July 4, 2025
 “सुबह जल्दी उठने वाले लोग क्यों रहते हैं ज्यादा सक्सेसफुल? जानिए साइंस और सफलता का कनेक्शन”
Life Style

 “सुबह जल्दी उठने वाले लोग क्यों रहते हैं ज्यादा सक्सेसफुल? जानिए साइंस और सफलता का कनेक्शन”

July 4, 2025
Uttarakhand Broadcast

Recent Posts

  • देहरादून में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज़, अब तक 1068 नामांकन दाखिल
  • डायबिटीज को कंट्रोल में कैसे रखें? एक्सपर्ट्स की बेस्ट टिप्स जो जीवन बदल दें
  • खुलासा: पौड़ी जिला पंचायत में सफाई टेंडर के नाम पर 75 लाख का घोटाला, उपनल कर्मी की पत्नी के खाते में गई रकम

Browse by categories

  • Accident
  • Cricket
  • Crime
  • Education
  • Entertainment
  • Health
  • Jobs
  • Life Style
  • Politics
  • Real State
  • Uncategorized
  • Uttarakhand
  • Wealth
  • Weather

Recent News

पंचायत चुनाव 2025: इस बार की गलती पड़ सकती है भारी – जानिए नए नियम और फायदे

देहरादून में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज़, अब तक 1068 नामांकन दाखिल

July 4, 2025
डायबिटीज को कंट्रोल में कैसे रखें? एक्सपर्ट्स की बेस्ट टिप्स जो जीवन बदल दें

डायबिटीज को कंट्रोल में कैसे रखें? एक्सपर्ट्स की बेस्ट टिप्स जो जीवन बदल दें

July 4, 2025

© 2022 - all right reserved for uttarakhand broadcast designed by Ashwani Rajput.