Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बड़ी खबर: फर्जी रजिस्ट्रार की अधिकारी के पद पर हुई अवैध नियुक्ति निरस्त

March 27, 2023
in उत्तराखंड
बड़ी खबर: फर्जी रजिस्ट्रार की अधिकारी के पद पर हुई अवैध नियुक्ति निरस्त
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फर्जी रजिस्ट्रार की अधिकारी के पद पर हुई अवैध नियुक्ति निरस्त

फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के आधार पर नियुक्त बर्खास्त कुल सचिव संदीप कुमार की ट्रेनिंग प्लेसमेन्ट अधिकारी के पद पर हुई अवैध नियुक्ति भी आखिरकार निरस्त कर दी गई है।

गौरतलब है कि इस फर्जी रजिस्ट्रार का खुलासा सबसे पहले उत्तराखंड ब्रॉडकास्ट ने ही किया था।

You might also like

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

इस परिणाम स्वरूप संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया और दस्तावेज सही पाए जाने पर संदीप कुमार की रजिस्ट्रार के पद पर की गई नियुक्ति निरस्त हो गई।

 और अब इसकी ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी के पद पर हुई नियुक्ति भी निरस्त हो गई है। एक  तरीके से आप संदीप कुमार विश्वविद्यालय से पूरी तरह से बर्खास्त हो गया है।

उत्तरखण्ड प्रदेश के निर्माणकाल से ही बाहरी राज्यों के नौकरशाहों द्वारा भ्रष्ट राजनीति व्यक्तियों से गठजोड़ करते हुए नवगठित प्रदेश को लूटने खसौटने का कार्य किया जाता रहा है। ऐसे ही भ्रष्ट कारनामों के लिए चर्चित जी० बी० पन्त इन्जीनियरिंग कॉलेज, पौड़ी गढ़वाल में पूर्व में उपकरणों की आपूर्ति करने वाले सप्लायर संदीप कुमार की फर्जी शैक्षिक दस्तावेजों के आधार पर पहले ट्रेनिंग प्लेसमेन्ट अधिकारी के पद पर अवैध नियुक्ति की गई और उसके उपरान्त पुनः संस्थान के महत्वपूर्ण कुल सचिव के पद पर भी अवैध नियुक्ति कर दी गयी जब कि संदीप कुमार उक्त दोनों ही पदों हेतु वांछित शैक्षिक अर्हता प्राप्त नहीं करते थे। 

उसकी शैक्षिक अर्हता मात्र हाईस्कूल एवं तृवर्षीय डिप्लोमा प्राप्त थी।

 संदीप कुमार द्वारा अपनी शैक्षिक अर्हता के प्रमाण पत्रों में छेड़-छाड़ करते हुए एक ही वर्ष 2008 में बी०सी०ए० एवं एम०सी०ए० की जाली मार्कशीट के आधार पर उक्त नियुक्तियों प्राप्त की गई एवं संस्थान में उपकरणों की करोड़ो रूपयों की खरीद-फरोक्त में भ्रष्टाचार में लिप्त रहते हुए वर्ष 2018-2019 में संस्थान में 59 शिक्षकों की बिना मानकों के विपरीत करोड़ो रूपयों की रिश्वत लेते हुए अवैध नियुक्तियाँ करवायी गयी।

इस सम्बन्ध में विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से विस्तृत दस्तावेजों सहित शासन स्तर पर शिकायते की गई। जिस पर मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा तत्काल निर्णय लेते हुए संदीप कुमार को कुल सचिव के पद से निलंबित करते हुए भ्रष्टाचार एवं अवैध नियुक्तियों की विस्तृत जांच हेतु एस०आई०टी० गठन करने का निर्णय लिया गया। एस०आई०टी० द्वारा विस्तृत जांच करते हुए संस्थान में बिना मानकों के अवैध रूप से चयनित 59 शिक्षकों / कुल सचिव के पद पर हुई अवैध नियुक्तियों से सम्बन्धित महत्वपूर्ण दस्तावेजों को गायब करने के प्रकरण में जांच के आधार पर संदीप कुमार को दिनांक 12-09-2022 को गिरफ्तार करते हुए 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल में निरूद्ध किया गया।

संस्थान की माननीय तकनीकी शिक्षा मंत्री / अध्यक्ष प्रशासकीय परिषद की अध्यक्षता में दिनांक 14-05-2022 को सम्पन्न हुई बैठक में संदीप कुमार को अवैध रूप से नियुक्त कुल सचिव के पद से बर्खास्त किये जाने का निर्णय लिया गया है एवं पुनः ट्रेनिंग प्लेसमेन्ट के पद पर हुई अवैध नियुक्ति को भी जांचोपरान्त दिनांक 4-3-2023 को सम्पन्न हुई प्रशासकीय परिषद की 33वीं बैठक के द्वारा ट्रेनिंग प्लेसमेन्ट के पद पर हुई नियुक्ति को निरस्त करने का निर्णय लिया गया। जिसके क्रम में संस्थान के पत्र दिनांक 27-03-2023 के द्वारा संदीप कुमार को ट्रेनिंग प्लेसमेन्ट के पद से बर्खास्त किया गया है।

संस्थान से कुल सचिव एवं ट्रेनिंग प्लेसमेन्ट अधिकारी के पद से बर्खास्त संदीप कुमार के द्वारा संस्थान में किये गये भ्रष्टाचार एवं 59 अवैध शिक्षकों की नियुक्ति से संबंधित प्रकरण की वर्तमान समय में एस०आई०टी० द्वारा जांच प्रचलित है। जिसमें निकट भविष्य में प्राप्त सबूतों के आधार पर नकल अधिनियम के तहत नकल कराने एवं नकल करके नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों / संदीप कुमार पर यथोचित धाराओं में शीघ्र ही कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

Tags: latest Uttarakhand news in Hinditoday's latest Uttarakhand news Hindi samacharUttarakhand broadcastUttarakhand news

Previous Post

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का आयोजन

Next Post

बड़ी खबर: विधवा पुत्रवधू भी मृतक आश्रित कोटे से पा सकेगी नोकरी

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

by Seemaukb
February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

by Seemaukb
February 6, 2026
Next Post
ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट के अहम फैसले

बड़ी खबर: विधवा पुत्रवधू भी मृतक आश्रित कोटे से पा सकेगी नोकरी

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

“एक ही कमरे में तीन की मौत, चौथा अस्पताल में ज़िंदगी से जंग लड़ रहा – गैस सिलेंडर बना काल!”

“एक ही कमरे में तीन की मौत, चौथा अस्पताल में ज़िंदगी से जंग लड़ रहा – गैस सिलेंडर बना काल!”

July 5, 2025
गुड न्यूज: एस.जी.आर.आर. की टाॅपर शगुन गहलोत  ने नीट परीक्षा में किया स्टेट में टाॅप

गुड न्यूज: एस.जी.आर.आर. की टाॅपर शगुन गहलोत ने नीट परीक्षा में किया स्टेट में टाॅप

June 15, 2023

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.