Saturday, February 7, 2026
  • About
  • Term & Condition
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • नौकरी
  • मार्केट
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • हादसा
  • शिक्षा
  • More
    • एंटरटेनमेंट
    • लाइफ स्टाइल
    • रियल स्टेट
    • मौसम
    • वेल्थ
    • क्रिकेट
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बिग ब्रेकिंग:- खेल मंत्री ने दिए निर्देश – हर खिलाड़ी को पहले से दी जाए रहने, खाने, ठहरने की जानकारी

January 21, 2025
in उत्तराखंड
बिग ब्रेकिंग:- खेल मंत्री ने दिए निर्देश – हर खिलाड़ी को पहले से दी जाए रहने, खाने, ठहरने की जानकारी
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

राष्ट्रीय खेल : हर खिलाड़ी को मिलेगा उसकी पसंद का खाना
गेम खत्म होने तक ना करें मेरे प्रोटोकॉल की चिंता, किसी भी बात के लिए अधिकारी सीधा मुझे करें फोन, लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही को रहे तैयार अधिकारी:-रेखा आर्या
सभी 9800 खिलाड़ियों से कंट्रोल रूम कर रहा व्यक्तिगत संपर्क
खेल मंत्री ने दिए निर्देश – हर खिलाड़ी को पहले से दी जाए रहने, खाने, ठहरने की जानकारी
देहरादून :राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने के लिए आ रहे खिलाड़ियों को उनकी मनपसंद का खाना मिलेगा। मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर कंट्रोल रूम हर एक खिलाड़ी को फोन करके उनके रहने, खाने, ट्रांसपोर्ट आदि सुविधाओं की जानकारी दे रहा है । अभी तक लगभग 7000 चयनित खिलाड़ियों को फोन किए जा चुके हैं।
मंगलवार को रजत जयंती खेल परिसर स्थित खेल सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में  व्यवस्थाओं की समीक्षा की । खेल मंत्री ने खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ के ट्रांसपोर्ट, खाने, रहने आदि की व्यवस्थाओं की जानकारी ली । उन्होंने बिजली विभाग से कहा कि आयोजन स्थलों पर निर्बाध बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा आयोजन स्थलों से हर दिन वेस्ट मैनेजमेंट कैसे किया जाएगा इसकी भी  जानकारी ली ।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने  बैठक  के बाद बताया कि हम दूसरे प्रदेशों से आने वाले हर खिलाड़ियों को यह एहसास दिलाना चाहते हैं कि उनकी सभी व्यवस्थाओं की उत्तराखंड में व्यक्तिगत रूप से चिंता की जा रही है। इसलिए कंट्रोल रूम हर चयिनत खिलाड़ी को उसके मोबाइल पर कॉल कर रहा है। खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि लगभग 7000 खिलाड़ियों से संपर्क साधा जा चुका है। अलग-अलग प्रदेशों से आने वाले खिलाड़ियों की खानपान की विशेष व्यवस्था की जा रही है । सरकार का प्रयास है कि हर खिलाड़ी को उनकी पसंद के व्यंजन उपलब्ध कराए जाएं।
बैठक में  विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल, उप  निदेशक शक्ति सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
गेम खत्म होने तक अधिकारी ना करें मेरे प्रोटोकॉल की चिंता
खेल मंत्री रेखा आर्य में बैठक में सभी जिलों के खेल अधिकारियों से कहा कि वह हर तरह की व्यवस्थाओं के प्रति स्वयं जिम्मेदार होंगे, इसलिए सभी विभागों से कोऑर्डिनेट करके काम करें । खेल मंत्री ने कहा कि आयोजन में किसी भी तरह की खामी मिली तो सीधे-सीधे जिला खेल अधिकारी जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी जिला क्रीड़ा अधिकारियों से कहा कि जब तक राष्ट्रीय खेल खत्म नहीं होते, मेरे किसी प्रोटोकॉल की चिंता मत करिए। मुझे सीधे कभी भी फोन कर सकते हैं, लेकिन काम सही और समय से होना चाहिए।
चार गेम के लिए स्पेशल डॉक्टर की टीम
बैठक में यह भी तय किया गया कि चार गेम पावर लिफ्टिंग, स्विमिंग, रग्बी और बॉक्सिंग जिन जगहों पर होने हैं वहां फीजियाथैरेपिस्ट और जनरल डॉक्टर के अलावा कार्डियोलॉजिस्ट भी मौजूद रहें। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इन गेम्स में कई बार गंभीर इंजरी या हार्ट प्रॉब्लम होने की आशंका रहती है, इसलिए हर समय कार्डियोलॉजिस्ट उपलब्ध रहना चाहिए। इसके लिए सरकारी अस्पताल, मिलिट्री अस्पताल या प्राइवेट अस्पताल हर जगह से कोर्डिनेट किया जाए।

Previous Post

कुमाऊं दौरे के बीच बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार पर उत्तराखंड में युवा आंदोलनकारियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

Next Post

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और डीएवी (पीजी) कॉलेज के बीच एमओयू साइन,मानविकी और योग सहित विभिन्न कोर्सों में करेंगे एक-दूसरे का सहयोग

Seemaukb

Seemaukb

Hi, I’m Seema Rawat, a passionate journalist and blogger. I’ve been writing for a long time on a variety of topics including sports, technology, finance, government jobs, health, and wealth. Through my articles and blogs, I aim to share reliable information, practical insights, and inspiring stories that help readers stay informed and empowered.

Related Posts

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

by Seemaukb
February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

by Seemaukb
February 6, 2026
Next Post
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और डीएवी (पीजी) कॉलेज के बीच एमओयू साइन,मानविकी और योग सहित विभिन्न कोर्सों में करेंगे एक-दूसरे का सहयोग

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और डीएवी (पीजी) कॉलेज के बीच एमओयू साइन,मानविकी और योग सहित विभिन्न कोर्सों में करेंगे एक-दूसरे का सहयोग

Discussion about this post

Categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Recommended

बड़ी खबर: अंकिता हत्याकांड में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का बड़ा खुलासा

बड़ी खबर: अंकिता हत्याकांड में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का बड़ा खुलासा

October 8, 2022
बिग ब्रेकिंग : कल इस जिले में सभी स्कूल रहेंगे बंद

बिग ब्रेकिंग : कल इस जिले में सभी स्कूल रहेंगे बंद

August 7, 2024

Don't miss it

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान

February 6, 2026
मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
क्राइम

मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला

February 6, 2026
वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर
उत्तराखंड

वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

February 6, 2026
देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क
हेल्थ

देहरादून में स्वास्थ्य की महा-सेवा: 10 फरवरी को इन्दिरेश अस्पताल में फ्री एमआरआई से ऑपरेशन तक सब कुछ निःशुल्क

February 6, 2026
नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद
उत्तराखंड

नाबालिग गर्भवती मामला: ‘लव जिहाद’ के आरोप पर कोतवाली घेराव, बाजार बंद

February 5, 2026
नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम
उत्तराखंड

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का भविष्य: देहरादून के CNI गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम

February 5, 2026
Uttarkhand Brodcast Logo

Recent Posts

  • बाल अधिकारों की पाठशाला: रायपुर के स्कूलों में डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जागरूकता अभियान
  • मच्छी बाजार हत्याकांड के बाद फिर खून से लाल देहरादून, युवती पर चापड़ से हमला
  • वैक्सीनेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा! एक नंबर–कई नाम, लाखों का खेल उजागर

Browse by categories

  • Uncategorized
  • उत्तराखंड
  • एंटरटेनमेंट
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • टेक न्यूज़
  • नौकरी
  • मार्केट
  • मौसम
  • राजनीती
  • रियल स्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • वेल्थ
  • शिक्षा
  • हादसा
  • हेल्थ

Calendar

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    

© 2025 - All Right Reserved For Uttarakhand Broadcast Designed By Ashwani Rajput.